Defence PSU Stock को लेकर एकसाथ 3 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, कॉनकॉल के बाद मिला ₹490 का टारगेट

Defence PSU Stocks to BUY: जून तिमाही को लेकर कॉन्फ्रेंस कॉल के बाद तीन ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने Bharat Electronics को लेकर फ्रेश टारगेट जारी किया है. जानिए मैनेजमेंट आउटलुक को लेकर कितना पॉजिटिव है और क्या टारगेट दिए गए हैं. बता दें कि अपने हाई से यह शेयर 13% कारोबार कर रहा है.
Defence PSU Stock को लेकर एकसाथ 3 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, कॉनकॉल के बाद मिला ₹490 का टारगेट

Bharat Electronics Share Price Target 2025.

Defence PSU Stocks to BUY: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स डिफेंस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी है जो डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है. यह कंपनी एयरफोर्स, नेवी और आर्म्ड फोर्स, तीनों सेगमेंट को कैटर करती है. जुलाई के महीने में लाइफ हाई बनाने के बाद शेयर में 12-13% का करेक्शन आया है और इस समय 380 रुपए (Bharat Electronics Share Price Today) की रेंज में कारोबार कर रहा है. एकसाथ तीन ग्लोबल ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक को लेकर रिपोर्ट जारी की है और 25-28% अपसाइड तक के बड़े टारगेट दिए गए हैं.

Bharat Electronics Share Price Target

JP Morgan ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और 490 रुपए का टारगेट दिया है. जेफरीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 420 रुपए से बढ़ाकर 455 रुपए कर दिया है. वहीं, Nomura ने Neutral रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट 400 रुपए का दिया है. यह शेयर 380 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ऐसे में टारगेट 25-28% तक ज्यादा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Bharat Electronics Share Price Outlook

Brokerage NameRatingTarget Price (INR)Current Price (INR)Upside Potential
JP MorganOverweight490380~28.9%
JefferiesBuy455380~19.7%
NomuraNeutral400380

~5.3%

Bharat Electronics Share Price History

1 जुलाई 2025 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ने 436 रुपए का लाइफ हाई बनाया. वहां से यह 13% टूटकर 380 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. पिछले एक महीने में शेयर में 9% से अधिक गिरावट आई है. इस साल अब तक नेट आधार पर स्टॉक ने 30% से अधिक रिटर्न दिया है. 2025 में इस शेयर ने 436 रुपए का हाई और 240 रुपए का लो बनाया. 2024 में इसने 340 रुपए का हाई और 171 रुपए का लो बनाया था. 2023 में इसने 185 रुपए का हाई और 87 रुपए का लो बनाया था. कुल मिलाकर अगर किसी निवेशक ने 1-2 साल पहले निवेश किया होगा तो आज उनके लिए यह एक मल्टीबैगर होगा.

Bharat Electronics Historical Performance

YearLow (INR)High (INR)Jump from Low to High (%)
202524043681.67%
202417134098.83%
202387185112.64%

मैनेजमेंट ने क्या Guidance जारी किया है?

दरअसल 30 जुलाई को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ से कॉन्फ्रेंस कॉल का आयोजन किया गया था. मैनेजमेंट ने 15% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस इंटैक्ट रखा है. EBITDA मार्जिन का गाइडेंस 27.0% रखा गया है. 27000 करोड़ रुपए के ऑर्डर इन्फ्लो की उम्मीद है जिसमें QRSAM को लेकर ऑर्डर शामिल नहीं है. कंपनी 1000 करोड़ रुपए का कैपेक्स भी करेगी और R&D यानी रिसर्च पर खर्च 1600 करोड़ रुपए रखा गया है.

QRSAM ऑर्डर को लेकर मैनेजमेंट ने क्या कहा?

मैनेजमेंट ने कहा कि जुलाई में DAC यानी डिफेंस एक्वीजिशन काउंसिल ने QRSAM को लेकर अप्रूवल दिया है. Q4FY26 तक यह ऑर्डर मिल जाने की उम्मीद है. इस ऑर्डर के Q1FY27 में स्पिल-ओवर का चांस कम है. शिपबिल्डिंग रिलेटेड ऑर्डर्स का मोमेंटम हेल्दी है. 5-6 डिफेंस टाइप्स के सब-सिस्टम को लेकर ऑर्डर Q3-Q4FY26 तक मिलने की उम्मीद है. DRDO के साथ मिलकर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का Project Kusha अभी डेवलपमेंट फेज में है. फिलहाल टेस्टिंग प्रोसेस चल रहा है.

Bharat Electronics Order Book Position

कंपनी के ऑर्डर बुक पोजिशन की बात करें तो 1 जुलाई 2025 के आधार पर यह 74859 करोड़ रुपए का है. उसके बाद जुलाई में अब तक कंपनी को 2600 करोड़ रुपए के करीब एडिशनल ऑर्डर मिला है. कुल मिलाकर ऑर्डर बुक 78000 करोड़ रुपए से अधिक है. एक्सपोर्ट्स को लेकर मैनेजमेंट ने कहा कि Q1 में एक्सपोर्ट रेवेन्यू में 20% YoY का ग्रोथ दर्ज किया गया. हमारा फोकस अगले 5 सालों में टोटल रेवेन्यू में एक्सपोर्ट रेवेन्यू को 10% पर पहुंचाने का है जो इस समय 3-4% है. सिमुलेटर सिस्टम्स को लेकर एक्सपोर्ट की प्रॉमिसिंग अपॉर्च्युनिटी नजर आ रही है. सिमुलेटर बिजनेस ओवरऑल बिजनेस का 2% है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6