2-3 दिन में ₹340 तक जाएगा ये मल्‍टीबैगर Defence PSU Stock, ब्रोकरेज ने बनाया टेक्निकल पिक

Defence PSU Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयर को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने BEL में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है.
2-3 दिन में ₹340 तक जाएगा ये मल्‍टीबैगर Defence PSU Stock, ब्रोकरेज ने बनाया टेक्निकल पिक

Defence PSU Stock to buy

Defence PSU Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार (8 जुलाई) को मिलीजुली शुरुआत हुई. आईटी, फार्मा और FMCG, डिफेंस शेयरों में बढ़त देखी गई. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics- BEL) को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने BEL में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है. सोमवार को शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाते हुए 52 वीक के नए हाई पर पहुंच गया.

घरेलू शेयर बाजारों के लिए सोमवार (8 जुलाई) को मिली-जुली शुरुआत हुई. सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर था. वहीं, निफ्टी 24,300 के रेंज में ट्रेड कर रहा था. बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते बैंक निफ्टी भी कमजोर था. लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स आज पहली बार 19,000 के पार निकले. सेंसेक्स 81 अंक गिरकर 79,915 पर खुला. निफ्टी 6 अंक चढ़कर 24,329 पर खुला. बैंक निफ्टी 127 अंक गिरकर 52,533 पर खुला.

BEL: 2-3 दिन में अच्छा मुनाफा

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने BEL को टेक्निकल पिक बनाया है. 2-3 दिन के लिए स्टॉक का लक्ष्य 340 रुपये रखा है. 5 जुलाई 2024 को शेयर 324 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर 3-4 फीसदी उछल सकता है.

BEL: 1 हफ्ते में 8% उछला शेयर

घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच BEL में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ. बाजार खुलते ही शेयर करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा उछल गया. शेयर 52 वीक के नए हाई पर पहुंच गया. हफ्ते भर में ही यह शेयर 8 फीसदी के आसपास की तेजी दिखा चुका है. बीते एक साल में शेयर का रिटर्न करीब 165 फीसदी रहा है.

बीते 6 महीने में शेयर का रिटर्न 80 फीसदी और इस साल अबतक 78 फीसदी रहा. 1 महीने में शेयर करीब 17 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. BSE पर शेयर का 52 वीक हाई 333.65 और लो 122.50 है. कंपनी का मार्केट कैप 2.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6