Defence PSU Stock to BUY: सबमरीन प्रोजेक्ट पर बातचीत शुरू, अब धमाल करेगा ये स्टॉक; जानें नया TGT

Defence PSU Stock to BUY: शिपबिल्डिंग की दिग्गज कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि सबमरीन प्रोजेक्ट्स P-75I को लेकर इंडियन नेवी से बातचीत शुरू हो गई है. मीडियम टर्म में स्ट्रॉन्ग रेवेन्यू विजिबिलिटी नजर आ रहा है. जानिए ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक के लिए क्या टारगेट दिया है.
Defence PSU Stock to BUY: सबमरीन प्रोजेक्ट पर बातचीत शुरू, अब धमाल करेगा ये स्टॉक; जानें नया TGT

Mazagon Dock Shipbuilders Share Price Target 2025.

Defence PSU Stock to BUY: सबमरीन बनाने वाली दिग्गज सरकारी कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि सबमरीन प्रोजेक्ट P-75(I) को लेकर इंडियन नेवी से बातचीत की शुरुआत हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट के तहत 6 स्वदेशी सबमरीन्स का निर्माण किया जाना है. इस डीटेल के बाद एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने इस डिफेंस स्टॉक को लेकर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. आइए टारगेट समेत पूरी डीटेल जानते हैं.

रेवेन्यू विजिबिलिटी दमदार

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Mazagon Dock Shipbuilders को चालू वित्त वर्ष में यह सबमरीन प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिल सकता है. मीडियम टर्म में रेवेन्यू विजिबिलिटी को यह मजबूत करता है. ब्रोकरेज का यह भी मानना है कि कंपनी को 3 कलावरी क्लास सबमरीन्स का एडिशनल ऑर्डर भी मिल सकता है. पिछले कुछ समय से शेयर ने अंडर परफॉर्म किया है क्योंकि Q4 और Q1 रिजल्ट कमजोर रहा था.

तेजी के लिए 3 पॉजिटिव ट्रिगर्स

  • P-75I प्रोजेक्ट को लेकर डेवलपमेंट तेज है जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा.
  • Mazagon Dock Shipbuilders का ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत नजर आ रहा है.
  • सरकार का शिपबिल्डिंग सेक्टर पर बड़ा फोकस है जिसका लाभ कंपनी को मिलेगा.

Mazagon Dock Shipbuilders Share Price Target

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Mazagon Dock Shipbuilders के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस भी 3858 रुपए पर भी मेंटेन किया है. यह टारगेट 44x 1HFY28 की कमाई पर आधारित है. लास्ट सेशन में यह शेयर 2755 रुपए पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले टारगेट 40% अधिक है.

मई में शेयर ने बनाया था लाइफ हाई

Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर 2755 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3778 रुपए है जो इसने मई के महीने में बनाया था और यह इसका लाइफ हाई भी है. बता दें कि फरवरी महीने में इस स्टॉक ने 1918 रुपए का इस साल का लो बनाया था. इस साल अब तक शेयर ने नेट आधार पर 24% का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल का रिटर्न 29%, दो साल का रिटर्न करीब 145% और तीन साल में 1215% रिटर्न दिया है.

DII ने अग्रेसिवली बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी

Mazagon Dock Shipbuilders का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपए है. 81% से अधिक ओनरशिप सरकार के पास है और 18.78% हिस्सेदारी पब्लिक के पास है. 28 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास कंपनी की 1.55% हिस्सेदारी है. 700446 रीटेल निवेशकों ने इसमें निवेश किया है और इनकी हिस्सेदारी 9.34% है. जून तिमाही के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 5.21%/2.57% है जो मार्च तिमाही में 1.69%/2.26% थी. डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने अग्रेसिवली अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

क्या है Project 75 India?

प्रोजेक्ट 75 इंडिया (P-75I) भारतीय नौसेना के लिए छह हाईटेक डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियां तैयार करने की योजना है. इन पनडुब्बियों में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक होगी, जो पनडुब्बियों को लगभग तीन हफ्ते तक पानी के अंदर रहने में सक्षम बनाएगी. यह प्रोजेक्ट देश में स्वदेशी डिजाइन और निर्माण क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है, जिससे विदेशी निर्भरता कम होगी. यह योजना भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाने और चीन और पाकिस्तान की बढ़ती नौसैनिक शक्ति का जवाब देने के लिए महत्वपूर्ण है.

प्रोजेक्ट P-75I का मकसद क्या है?

इस डील का मकसद भारतीय नौसेना की पनडुब्बी क्षमताओं को मजबूत करना और देश में युद्धपोतों और पनडुब्बियों के डिजाइन और निर्माण में स्वदेशी क्षमता विकसित करना है. ये 6 सबमरीन्स एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) टेक्नोलॉजी से लैस होंगी, जिससे वे समुद्र के भीतर तीन हफ्तों तक स्थाई रूप से रह सकेंगी. बता दें कि इसमें डोमेस्टिक पार्टनर MDL यानी Mazagon Dock Shipbuilders जर्मन दिग्गज ThyssenKrupp Marine Systems के साथ मिलकर सबमरीन का निर्माण करेगी. TKMS इसमें मझगांव का टेक्निकल पार्टनर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. Mazagon Dock Shipbuilders क्या करती है?
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भारत की प्रमुख शिप बिल्डिंग कंपनी है जो मुंबई में स्थित है।

Q2. Mazagon Dock Shipbuilders क्या बनाती है?
यह सरकारी डिफेंस कंपनी युद्धपोत, पनडुब्बियां, मालवाहक जहाज, और अन्य समुद्री उपकरण बनाती है।

Q3. Mazagon Dock Shipbuilders की निर्माण क्षमता और उत्पादन का स्तर क्या है?
अब तक MDL ने 800 से अधिक जहाज बनाए हैं, जिनमें 30 से ज्यादा युद्धपोत और 8 पनडुब्बियां शामिल हैं। इसका भारत में सबसे बड़ा शिपयार्ड है।

Q4. Project 75 India क्या है?
प्रोजेक्ट 75 इंडिया (P-75I) भारतीय नौसेना के लिए छह हाईटेक डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियां तैयार करने की योजना है. मकसद भारतीय नौसेना की पनडुब्बी क्षमताओं को मजबूत करना और देश में युद्धपोतों और पनडुब्बियों के डिजाइन और निर्माण में स्वदेशी क्षमता विकसित करना है.

Q5. Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर निवेश के लिए कैसा है?
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY की रेटिंग और 3858 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 2750 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है और ऑल टाइम हाई 3778 रुपए है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6