Defence PSU स्टॉक पर एक्सपर्ट बुलिश, देश की टॉप-10 कंपनियों में से एक, जानें कितना है टारगेट प्राइस?

Defence PSU Stock: मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह है.
Defence PSU स्टॉक पर एक्सपर्ट बुलिश, देश की टॉप-10 कंपनियों में से एक, जानें कितना है टारगेट प्राइस?

फोटो क्रेडिट - Cochin Shipyard वेबसाइट

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सोमवार की तेज गिरावट के बीच मंगलवार (10 मार्च 2026) को शेयर बाजार बढ़िया रिकवरी के साथ खुले. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स करीब आधे परसेंट की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे में बाजार एक्सपर्ट ने भी निवेशकों के लिए एक दमदार स्टॉक को खरीदारी के लिए चुना है.

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए Defence PSU Stock चुना है. स्टॉक का नाम है Cochin Shipyard. ये कंपनी मिनीरत्न कंपनी है, जो पोर्ट मिनिस्ट्री के अंडर आती है. बाजार के दम भरते ही एक्सपर्ट भी इस शेयर पर बुलिश हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Cochin Shipyard को एक्सपर्ट ने क्यों चुना?

F&O में शामिल: यह स्टॉक जल्द ही फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट का हिस्सा बनने वाला है, जिससे इसमें लिक्विडिटी और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है.

सेक्टर आउटलुक: डिफेंस और शिपयार्ड सेक्टर के स्टॉक्स में सुधार (Correction) के बाद अब अच्छे स्तर दिख रहे हैं. वैश्विक भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव के कारण डिफेंस सेक्टर पर सरकार का फोकस बढ़ा है, जिसका फायदा इन कंपनियों को मिल रहा है.

कितने टारगेट प्राइस के लिए करें खरीदारी?

Cochin

कंपनी की ताकत:

  • कंपनी की ऑर्डर बुक बहुत मजबूत और लगातार बढ़ रही है.
  • यह शिप बिल्डिंग, शिप रिपेयर और ग्रीन वेसल्स (Green Vessels) बनाने के क्षेत्र में सक्रिय है.
  • कंपनी के पास लगभग मोनोपोली (Monopoly) जैसी स्थिति है और इसमें सरकारी हिस्सेदारी 67-68% है.

कैसे हैं कंपनी के फाइनेंशियल्स?

पिछले 3 सालों में प्रॉफिट और सेल्स की CAGR करीब 14-15% रही है. रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) के आंकड़े भी काफी बेहतर हैं. कंपनी में घरेलू और विदेशी निवेशकों की भी बढ़िया हिस्सेदारी है. कंपनी का ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग है. कंपनी ने कैपेक्स भी किया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

(in Cr.)Dec-25Sep-25FY24-25
Revenue1,165.37951.304,527.84
Net Profit137.69101.09842.91
EPS5.233.8432.04
Cash EPS6.304.83352.30
OPM %20.5719.2527.69
NPM %11.8110.6318.62

स्टॉक की चाल कैसी है?

बीते एक हफ्ते में स्टॉक ने 2.56 फीसदी की तेजी दिखाई है. 1 महीने में स्टॉक ने 2.74 फीसदी की निगेटिव रिटर्न दी है. साल में अबतक ये शेयर करीब 9 फीसदी तक टूट चुका है. एक साल में इस स्टॉक की रिटर्न 13.64 फीसदी, 2 साल में 71 फीसदी, 3 साल में 535 फीसदी और 5 साल में 678 फीसदी रही है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने कौन सा स्टॉक खरीदने की सलाह दी है?

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने निवेशकों के लिए Cochin Shipyard को खरीदारी के लिए चुना है. यह एक डिफेंस PSU कंपनी है जो शिप बिल्डिंग और शिप रिपेयर के कारोबार में सक्रिय है.

2. Cochin Shipyard को लेकर एक्सपर्ट बुलिश क्यों हैं?

एक्सपर्ट के मुताबिक कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है, डिफेंस सेक्टर पर सरकार का फोकस बढ़ रहा है और यह स्टॉक जल्द ही F&O सेगमेंट में शामिल हो सकता है.

3. Cochin Shipyard किस सेक्टर में काम करती है?

यह कंपनी मुख्य रूप से शिप बिल्डिंग, शिप रिपेयर और ग्रीन वेसल्स बनाने के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी पोर्ट मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली मिनीरत्न PSU कंपनी है.

4. कंपनी के फाइनेंशियल्स कैसे हैं?

पिछले तीन सालों में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट की CAGR करीब 14–15% रही है. इसके अलावा कंपनी का ROE और ROCE भी मजबूत है और ऑर्डर बुक लगातार बढ़ रही है.

5. हाल के समय में Cochin Shipyard के शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है?

एक महीने में यह करीब 2.74% गिरा है और साल 2026 में अब तक लगभग 9% टूट चुका है. वहीं लंबे समय में इसने 3 साल में 535% और 5 साल में 678% तक का शानदार रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6