&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stock Mazagon Dock
Defence PSU Stock: डिफेंस सेक्टर की सकरारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) में गुरुवार (25 जनवरी) को बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखने को मिली. मझगांव डॉक का शेयर शुरुआती सेशन में ही 6 फीसदी से ज्यादा उछल गया. दरअसल कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 1070 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है. मझगांव डॉक की स्टॉक परफॉर्मेंस देखें तो यह निवेशकों के लिए मल्टीबैगर रहा है. बीते करीब 4 साल में ही इस शेयर में निवेशकों को 1300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है. 12 फरवरी को कंपनी के तीसरी तिमाही (Q3FY24) के नजीजे आएंगे.
Defence PSU Stock मझगांव डॉक में गुरुवार को 2,419.10 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ है. बुधवार (24 जनवरी) की क्लोजिंग 2327 पर हुई थी. इस तरह शेयर में करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड शुरू हुआ. थोड़ी देर में ही स्टॉक ने 2,477.70 का इंट्राडे हाई बनाया. इस तरह पिछली क्लोजिंग से शेयर करीब 6.5 फीसदी उछल गया. मझगांव डॉक का 52 वीक हाई 2,492.00 (ऑल टाइम हाई) और लो 612 रुपये है.
बता दें, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के साथ 14 फास्ट पेट्रोल वेसल्स के लिए करार किया है. इन वेसल्स का इस्तेमाल इंडियन कोस्ट गार्ड करेंगे. अगले 24 महीने के भीतर इसकी डिलिवरी की जानी है. इस ऑर्डर की वैल्यू 1070 करोड़ रुपए है. इससे पहले, 20 दिसंबर को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से कंपनी को 1600 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला था. उससे पहले यूरोपियन क्लाइंट से कंपनी को 42 मिलियन डॉलर का बड़ा ऑर्डर मिला था.
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का आईपीओ अक्टूबर 2020 में आया था. स्टॉक की लिस्टंग 12 अक्टूबर 2020 को हुई थी. 145 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर BSE पर 216.25 रुपये और NSE पर 214.90 रुपये पर खुला था. निवेशकों को दमदार लिस्टिंग गेन हुआ. इसके बाद से शेयर में जबरदस्त रैली जारी रही. लिस्टिंग के बाद से अबतक यह शेयर करीब 1330 फीसदी उछल चुका है. बीते एक साल में स्टॉक का रिटर्न 225 फीसदी, 6 महीने में 30 फीसदी और 1 महीने में 5 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)