&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stock Hindustan Aeronautics.
Defence PSU Stock: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Aeronautics को लेकर ग्लोबल ऐनालिस्ट UBS की एक फ्रेश रिपोर्ट आई है. ऐनालिस्ट ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है, लेकिन अपने पुराने टारगेट को 16% घटाकर 5700 रुपए से 4800 रुपए कर दिया है. 17 मार्च को यह शेयर 3440 रुपए पर बंद हुआ था. इस बेस पर नया टारगेट 40% अधिक है. जुलाई 2024 में HAL के शेयर ने 5675 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से शेयर अभी 40% नीचे है. करेक्शन के इस दौर में 3 मार्च 2025 को यह शेयर 3046 रुपपए तक फिसला था.
अपनी रिपोर्ट में यूबीएस ने कहा कि मार्केट ने HAL के शेयर पर जो निगेटिव रिएक्शन दिया है वह जस्टीफाइड नहीं है, क्योंकि लॉन्ग टर्म में ग्रोथ का बड़ा पोटेंशियल बरकरार है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 और FY27 में कंपनी की कमाई पर कोई खास असर नहीं होगा. डिफेंस ऑर्डरिंग के लिहाज से FY26 काफी महत्वपूर्ण होगा. HAL की सब्सिडियरी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स नेक्स्ट-जेन एयरोस्पेस लिमिटेड (HNAL) को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है और यह की-बेनिफिशियरी होगा.
ऐनालिस्ट का मानना है कि FY27 तक Hindustan Aeronautics Next-Gen Aerospace लिमिटेड यानी HNAL का ऑर्डर बुक 3x हो सकता है. एग्जीक्यूशन में स्टैबिलिटी आ जाएगी. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू और अर्निंग 19% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. हिंदुस्तान एयरोस्पेस डिफेंस एंड एयरोस्पेस की दिग्गज कंपनी है. यह कंपनी एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, इंजन, एवियॉनिक्स की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, रीपेयरिंग एंड ओवरहॉलिंग का काम करती है. इसके 20 प्रोडक्शन सेंटर और 10 R&D सेंटर हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)