&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stock Bharat Electronics.
Defence PSU Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को फिर से बड़ा ऑर्डर मिला है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे 871 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इससे पहले कंपनी ने 10 नवंबर को 792 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त किया था. यह शेयर गिरावट वाले बाजार में भी एक फीसदी की तेजी के साथ 425 रुपए (Bharat Electronics Share Price) पर कारोबार कर रहा है. बाजार में इस समय गिरावट है और निफ्टी इस समय 25800 की रेंज में कारोबार कर रहा है.
बता दें कि कॉन्फ्रेंस कॉल में Bharat Electronics ने बताया था 4 नवंबर 2025 के आधार पर उसका ऑर्डर बुक 75600 करोड़ रुपए का है और FY26 का ऑर्डर इनटेक 14750 करोड़ रुपए का है. उसके बाद कंपनी को 792 करोड़ रुपए और 871 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. ऐसे में 14 नवंबर के आधार पर कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 77263 करोड़ रुपए का है जबकि चालू वित्त वर्ष में ऑर्डर इनटेक 16413 करोड़ रुपए है.
FY26 की पहली छमाही में अब तक कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो H1 में कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन 15.92% ग्रोथ के साथ 8782 करोड़ रुपए से बढ़कर 10180 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 21.5% ग्रोथ के साथ 3023 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 20.77%. ग्रोथ के साथ 1867 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA मार्जिन 30.15% रहा जो एक साल पहले समान छमाही में 27.26% था. मैनेजमेंट ने 27%+ के एबिटा मार्जिन का गाइडेंस भी दिया है.