&format=webp&quality=medium)
Defence Stock में भारी-भरकम बिकवाली. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Bharat Dynamics Share Price: डिफेंस PSU कंपनी Bharat Dynamics के शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिली. स्टॉक करीब 8% तक टूटकर 1,175 रुपये के इंट्राडे लो पर आ गया था. 11:30 बजे के आसपास शेयर 1,192 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा था.
दरअसल, मिनीरत्न डिफेंस कंपनी की ओर से कमजोर मार्च तिमाही नतीजे देने के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs और घरेलू ब्रोकरेज Motilal Oswal दोनों ने शेयर पर सतर्क रुख अपनाया है. खराब एक्जीक्यूशन, सप्लाई चेन दिक्कतों और कमजोर मार्जिन को लेकर ब्रोकरेज हाउसों ने चिंता जताई है. और इसका साफ असर आज शेयर पर दिख रहा है.
Goldman Sachs ने Bharat Dynamics पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को 1375 रुपये से घटाकर 1260 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी लगातार सातवें साल अपना एक्जीक्यूशन टारगेट हासिल करने में चूक गई है.
ये भी पढ़ें: एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी को मिला डिफेंस ऑर्डर, वैल्यू ₹1076 करोड़, स्टॉक मल्टीबैगर, रखें नजर
Goldman Sachs का कहना है कि FY27 में एक्जीक्यूशन मिस होने की बड़ी वजह घरेलू सप्लाई चेन में समस्याएं और ओवरसीज़ सप्लायर्स से क्रिटिकल कंपोनेंट्स की कमी रही. खासतौर पर Akash और Astra मिसाइल सिस्टम्स के लिए कंपनी जरूरी कंपोनेंट सही समय पर नहीं मिल पाए.
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 27% घटा, जबकि बाकी डिफेंस कंपनियों में हमें ग्रोथ देखने को मिली थी. वहीं इन्वेंट्री 75% बढ़कर 4,630 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो FY26 रेवेन्यू के दोगुने से ज्यादा है. हालांकि 2.57 लाख करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी के लिए पॉजिटिव फैक्टर बनी हुई है.
LIVE TV:
Motilal Oswal ने भी Bharat Dynamics को डाउनग्रेड करते हुए ‘Neutral’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1500 रुपये से घटाकर 1150 रुपये कर दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 10% डाउनसाइड दिखा रहा है.
ब्रोकरेज के मुताबिक Q4FY26 प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा. रडार, सीकर और दूसरे क्रिटिकल कंपोनेंट्स की सप्लाई में देरी से एक्जीक्यूशन प्रभावित हुआ. साथ ही इंप्लॉयी कॉस्ट और अन्य खर्चों में तेज बढ़ोतरी ने प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव डाला है.
इंप्लॉयी कॉस्ट बिक्री के 16% से बढ़कर 22% पहुंच गया, जबकि अन्य खर्चे 16% से बढ़कर 19% हो गए. हालांकि मटीरियल कॉस्ट सालाना आधार पर घटकर 38% रही, जो पिछले साल 59% थी.
Motilal Oswal का मानना है कि FY27 की पहली छमाही में कंपनी 2000-2500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बुक कर सकती है, क्योंकि कंपोनेंट्स की सप्लाई धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं. जरूरत पड़ने पर कंपनी कुछ कंपोनेंट्स इंपोर्ट भी कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Coal India: 10% डिस्काउंट पर मिल रहा महारत्न PSU, OFS में लगाएं दांव या रहें दूर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Bharat Dynamics का मार्च तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 59.5% गिरकर 113 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 273 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी 73% की भारी गिरावट आई और यह 1777 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 480 करोड़ रुपये रह गई. EBITDA 81.5% टूटकर 55 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि EBITDA मार्जिन 16.8% से घटकर 11.5% रह गया.
कंपनी की कुल आय भी 68% गिरकर 599 करोड़ रुपये रही. वहीं कंपनी ने FY26 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 0.40 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.
Bharat Dynamics (BDL) के शेयर में हाल के समय में दबाव देखने को मिला है. पिछले 1 हफ्ते में शेयर करीब 8.5% टूटा है, जबकि 2 हफ्तों में इसमें लगभग 9.6% की गिरावट आई है. वहीं 1 महीने में शेयर करीब 14% कमजोर हुआ है.
ये भी पढ़ें: 3 साल में 11 गुना रिटर्न देने वाला फार्मा शेयर फिर दौड़ा, एंटीबायोटिक को बड़ी मंजूरी मिलते ही आई 11% की रैली
अगर थोड़ी लंबी अवधि देखें तो पिछले 3 महीनों में BDL का शेयर करीब 5% गिरा है. इस साल अब तक (YTD) स्टॉक लगभग 19% टूट चुका है, जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 21% की गिरावट दर्ज हुई है. 1 साल के नजरिए से देखें तो शेयर ने निवेशकों को करीब 39% का निगेटिव रिटर्न दिया है. वहीं 2 साल में भी स्टॉक करीब 22% नीचे है.
हालांकि लॉन्ग टर्म में BDL ने शानदार रिटर्न दिए हैं. पिछले 3 साल में शेयर करीब 128% उछला है, जबकि 5 साल में इसमें लगभग 572% की जबरदस्त तेजी आई है.
ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि Bharat Dynamics के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर एक्जीक्यूशन सुधार रहेगा. कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है और FY27 में भी ऑर्डर इन्फ्लो अच्छा रहने की उम्मीद है, लेकिन सप्लाई साइड विजिबिलिटी और टाइमली एक्जीक्यूशन पर बाजार की नजर बनी रहेगी.