Hitachi Energy Share Price: हर शेयर पर हुआ ₹2700 का तगड़ा मुनाफा, गिरावट में भी दौड़ा ये डेटा सेंटर Stock, आगे क्या?

Date Centre Stock: दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और गाइडेंस के चलते आज के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई. कंपनी का शेयर करीब 14% उछलकर 21,900 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया.
Hitachi Energy Share Price: हर शेयर पर हुआ ₹2700 का तगड़ा मुनाफा, गिरावट में भी दौड़ा ये डेटा सेंटर Stock, आगे क्या?

Date Centre Stock: शुक्रवार को शेयर बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच एक हैवीवेट स्टॉक तेजी से रफ्तार बढ़ रहा था. दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और गाइडेंस के चलते आज Hitachi Energy India के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई. कंपनी का शेयर करीब 14% उछलकर 21,900 के हाई तक पहुंच गया. पिछले बंद भाव 19,194 के मुकाबले शेयर ने मजबूत गैप-अप ओपनिंग की. दिसंबर तिमाही के नतीजों में शानदार प्रदर्शन और मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

खबर लिखे जाते वक्त शेयर 12.20% की तेजी के साथ 21,534 के भाव पर ट्रेड कर रहा था. इसका 52 वीक हाई 22,837 रुपये है, जो इसने 3 दिसंबर 2025 को बनाया था. 18 फरवरी, 2025 को इसने 10,385 का 52-वीक लो छुआ था.

सवाल: दिसंबर तिमाही के नतीजों में ऐसा क्या रहा?

Add Zee Business as a Preferred Source

Hitachi Energy के Q3FY26 नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं. कमाई और मुनाफे में बड़ी छलांग देखने को मिली है. कंपनी का रेवेन्यू 2,082 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 1,620 करोड़ से करीब 28.5% ज्यादा है. EBITDA बढ़कर 345 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 167 करोड़ था. यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में करीब 107% की दमदार बढ़त हुई है. मार्जिन भी सुधरकर 17% हो गया, जो पिछले साल 10.3% था. PAT 261 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल 137 करोड़ था. यानी मुनाफा लगभग दोगुना हो गया.

ऑर्डर बुक ने बनाया नया रिकॉर्ड

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका ऑर्डर बैकलॉग है. 31 दिसंबर 2025 तक Hitachi Energy का ऑर्डर बैकलॉग रिकॉर्ड 29,872 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. Q3FY26 में नए ऑर्डर 2,477 करोड़ रुपए के रहे, जो सालाना आधार पर करीब 74% ज्यादा हैं. कुल ऑर्डर्स में करीब 30% हिस्सा एक्सपोर्ट का रहा, यानी कि कंपनी का इंटरनेशनल बिजनेस भी मजबूत दिख रहा है.

आगे ग्रोथ के लिए कंपनी के पास हैं बड़े ट्रिगर

एक तो कंपनी के नंबर्स भी अच्छे रहे, ऊपर से मैनेजमेंट ने आगे के लिए ग्रोथ आउटलुक भी पॉजिटिव रखा है. इसे लेकर भी निवेशकों में उत्साह है. कंपनी के लिए EU-India FTA से एक्सपोर्ट के मौके बढ़ सकते हैं. इसके अलावा भारत के एनर्जी ट्रांजिशन टारगेट्स, ग्रिड अपग्रेड, रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट से कंपनी को बड़ा फायदा मिल सकता है. कंपनी टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश कर रही है, जिससे लॉन्ग टर्म की ग्रोथ मजबूत बनती दिख रही है.

LIVE TV:

Hitachi Energy India Share Price में क्या करें निवेशक?

कंपनी के नतीजों के बाद से इसपर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies की ओर से 'BUY' की रेटिंग आई है. Jefferies ने Hitachi Energy पर टारगेट 25,000 रुपए रखा है, जोकि कल के क्लोजिंग भाव के मुकाबले 30% का अपसाइड है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी में हर तिमाही बेहतर नतीजे आ रहे हैं और ग्रोथ थीम बरकरार है. आगे भी ऑर्डर फ्लो मजबूत रहने की उम्मीद है और चीन से इंपोर्ट का खतरा बहुत ज्यादा नहीं दिखता. जेफ्रीज़ ने कहा कि ऑपरेटिंग लीवरेज से मार्जिन सुधर रहे हैं. FY25 से FY28 के बीच कंपनी का EPS करीब 74% CAGR से बढ़ सकता है और ROE 25% से ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे वैल्यूएशन को सपोर्ट मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6