&format=webp&quality=medium)
Crude Oil Price: ईरान-इजरायल के बीच 12 दिनों से चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीज़फायर के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. क्रूड तीन साल की बड़ी गिरावट में सीधे 13 पर्सेंट नीचे फिसला है और 77 डॉलर से फिसलकर 67 डॉलर के भाव पर आ गया है. आज इसमें पौने पांच पर्सेंट की गिरावट के साथ ओपनिंग हुई है.
इसपर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने मंगलवार को बाज़ार की बड़ी तस्वीर के साथ कुछ खास स्टॉक्स पर ट्रेडिंग और निवेश की रणनीति साझा की. उनका मानना है कि क्रूड ऑयल में लंबी अवधि का टॉप बन चुका है. वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कमजोरी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कुछ खास स्टॉक्स पर खरीद और बेचने की सलाह दी है.
1. HPCL Futures
SL: ₹387
Target: ₹400, ₹405, ₹406, ₹412
2. BPCL Futures
SL: ₹310
Target: ₹320, ₹326
3. MGL Futures
SL: ₹1373
Target: ₹1415, ₹1428, ₹1445
4. IGL Futures
SL: ₹201
Target: ₹209, ₹211, ₹214
5. Asian Paints Futures
SL: ₹2250
Target: ₹2290, ₹2315
6. Indigo Futures
SL: ₹5400
Target: ₹5550, ₹5590, ₹5640
Air India की मौजूदा परिचालन दिक्कतें इंडिगो के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत हैं. अनिल सिंघवी का मानना है कि निवेश के नज़रिए से इंडिगो को पोर्टफोलियो में ज़रूर शामिल किया जाना चाहिए.
1. ONGC Futures
SL: ₹255
Target: ₹245, ₹239
2. Oil India Futures
SL: ₹480
Target: ₹465, ₹460, ₹455
अनिल सिंघवी की रणनीति इस समय कच्चे तेल की कमजोरी को केंद्र में रखती है. उनका मानना है कि यह भारत की अर्थव्यवस्था और तेल कंपनियों के मार्जिन के लिए फायदेमंद साबित होगा. दूसरी ओर, एयरलाइन और पेंट कंपनियों को इससे बड़ा लाभ मिल सकता है. निवेशक इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.