&format=webp&quality=medium)
SpiceJet Share Price: देश की लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) के लिए राहत भरी खबर आई है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी Crisil ने कंपनी को ‘CRISIL A4+’ रेटिंग दी है. एजेंसी ने यह रेटिंग कंपनी की पूंजी जुटाने की क्षमता, रीस्ट्रक्चरिंग में सफलता और बढ़ती लिक्विडिटी को देखते हुए दी है. इससे पहले Acuité Ratings and Research भी दो बार स्पाइसजेट की रेटिंग अपग्रेड कर चुकी है, जो कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार का संकेत देती है.
पिछले हफ्ते फ्लीट के विस्तार की खबर पर स्पाइसजेट का शेयर 2 दिनों में 22% चढ़ गया था. 28.5 रुपये से इसकी कीमत 35 रुपये पर पहुंच गई थी. आज सोमवार को शेयर 2.8% के आसपास की गिरावट के साथ 34 रुपये के आसपास चल रहा था.
Crisil का कहना है कि स्पाइसजेट अपने पुनर्गठन (restructuring) के प्रयासों में लगातार अच्छा कर रही है. एयरलाइन के पास पूंजी जुटाने की मजबूत क्षमता है और पर्याप्त नकदी (liquidity) भी बनी हुई है. एजेंसी का मानना है कि कंपनी की रिवाइवल योजना प्रभावी साबित हो रही है, जिसके तहत स्पाइसजेट ने 2026 की शुरुआत तक 10 विमानों को फिर से चालू करने और विंटर शेड्यूल 2025 के लिए नए Damp Lease समझौते करने की योजना बनाई है.
स्पाइसजेट ने अपनी फ्लीट डबल करने और अगले दो महीनों में Available Seat Kilometres (ASK) को तीन गुना करने का लक्ष्य तय किया है. कंपनी के पास अभी 20 ऑपरेशनल विमान हैं और उसने अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच 20 नए विमान Damp Lease पर लाने के लिए सभी समझौते पूरे कर लिए हैं. इनमें से 3 विमान पहले ही कंपनी के बेड़े में शामिल हो चुके हैं, और अब हर हफ्ते 1-2 नए विमान जुड़ते रहेंगे.
साथ ही, कंपनी मौजूदा फ्लीट के 10 विमानों को भी दोबारा चालू करने की तैयारी कर रही है, जिनमें से 4 दिसंबर 2025 तक और बाकी 6 मार्च 2026 तक उड़ान भरने लगेंगे. इस तरह FY26 के अंत तक स्पाइसजेट के पास करीब 50 विमान होंगे, जबकि FY27 में 15-20 और विमान जुड़ सकते हैं.
कंपनी ने हाल ही में QIP के ज़रिए लगभग ₹250 करोड़ की लिक्विडिटी जुटाई है, जो रिवाइवल को सपोर्ट करेगी. कंपनी पर इस समय ₹700-800 करोड़ का बैंक कर्ज और करीब ₹3,000 करोड़ की अन्य देनदारियां हैं, जिन्हें काफी छूट पर सेटल किए जाने की संभावना है. साथ ही, कंपनी के सभी स्टैच्यूटरी पेमेंट्स जून 2025 तक क्लियर हैं और अब यह रोलिंग बेसिस पर सेटलमेंट कर रही है. बढ़ते ASK (सीट उपलब्धता) और नए विमानों के जुड़ने से स्पाइसजेट के कैशफ्लो और ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी दोनों में सुधार की उम्मीद है.
स्पाइसजेट का शेयर QIP प्राइस ₹62 प्रति शेयर से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. मौजूदा भाव प्रमोटर्स को जारी किए गए वारंट प्राइस से भी नीचे हैं, जिससे निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक एंट्री पॉइंट बन सकता है. रेटिंग अपग्रेड और फ्लाइट कैपेसिटी में बढ़ोतरी से कंपनी के शेयर में शॉर्ट-टर्म ट्रिगर्स बनते दिख रहे हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)