110 देशों में कारोबार और अब 48% रिटर्न की तैयारी, Construction Stock पर आई बुलिश रिपोर्ट

110 देशों में बिजनेस करने वाली देश की लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी KEC International को लेकर ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने एक फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इस शेयर के लिए 48% अपसाइड का टारगेट दिया गया है. बता दें कि यह शेयर इस समय अपने 52 वीक्स लो पर कारोबार कर रहा है.
110 देशों में कारोबार और अब 48% रिटर्न की तैयारी, Construction Stock पर आई बुलिश रिपोर्ट

इस साल अब तक शेयर -35% टूट चुका है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Construction Stocks to BUY: दुनियाभर में काम करने वाली कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी KEC International की तरफ से ऐनालिस्ट मीट का आयोजन किया गया था जिसके बाद इलारा कैपिटल ने इस स्टॉक पर सुपर बुलिश रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने 48% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है. बता दें कि इस कंपनी का फुटप्रिंट 110 से अधिक देशों में है और यह शेयर 470 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इलारा कैपिटल ने इस शेयर के लिए BUY रेटिंग और 700 रुपए का टारगेट दिया है जो 48% अधिक है. वैसे ब्रोकरेज का पुराना टारगेट 930 रुपए का था. एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर के लिए HOLD की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 690 रुपए से घटाकर 488 रुपए कर दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने BUY की रेटिंग और 630 रुपए का टारगेट दिया है.

KEC International Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म्सरेटिंगनया टारगेटपुराना टारगेटरिटर्न (CMP-₹470)
इलारा कैपिटलBUY₹700₹93048%
मोतीलाल ओसवालBUY₹630--34%
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीजHOLD₹488₹6904%

अपने हाई से 65% नीचे कर रहा ट्रेड

KEC International का शेयर 470 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इंट्राडे में इसने 468 रुपए का नया 52 वीक्स लो बनाया. 52 वीक्स हाई 947 रुपए का है जो इसने जून 2025 को बनाया था और वहां से यह 50% टूट चुका है. दिसंबर 2024 में शेयर ने 1313 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जहां से यह 65% करेक्ट हो चुका है.

इस साल अब तक -35% टूट चुका है

अवधिस्टॉक रिटर्न (%)सेंसेक्स रिटर्न (%)
1 Week-13.11%+1.21%
2 Weeks-15.92%-2.02%
1 Month-17.38%-3.86%
3 Months-18.32%-8.53%
YTD-35.09%-11.42%
6 Months-32.52%-11.42%
1 Year-41.30%-8.04%
2 Years-39.46%+1.96%
3 Years-10.90%+22.24%

FY27 के लिए मैनेजमेंट ने क्या लक्ष्य रखा?

  • FY27 के लिए 12-15% YoY रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा है
  • पूरे वित्त वर्ष में 300 बिलियन रुपए के ऑर्डर मिलने की उम्मीद
  • 30 हजार करोड़ के ऑर्डर इन्फ्लो में 60% T&D से आ सकता है
  • Q1FY27 में कंपनी EBITDA मार्जिन को लेकर गाइडेंस जारी करेगी
KEC International Guidance FY27

अगले 3 सालों का कैसा रहेगा ग्रोथ?

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगले तीन साल यानी FY26-29 के दौरान कंपनी की कमाई 50% CAGR से बढ़ सकती है. इस दौरान औसत ROE/ROCE 20%/16% पर पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि FY26 के लिए रिटर्न ऑन इक्विटी 11.5% और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड 14.4% रहा.

Q2FY27 तक रह सकती है मिडिल ईस्ट की परेशानी

27% ऑर्डर बुक और L1 पाइपलाइन मिडिल ईस्ट से खासकर सऊदी अरब और UAE से है. वहां कामकाज बुरी तरह प्रभावित है लेकिन टेंडर एक्टिविटी रोबस्ट है. Q4 में ऑपरेशनल बाधा और LPG शॉर्टेज का असर देखने को मिला है. Q1, Q2 में भी यह परेशानी जारी रहने की उम्मीद है. इसका मतलब नियर टर्म में शेयर पर दबाव बना रहेगा.

क्या काम करती है कंपनी?

KEC International एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसका बिजनेस भारत के अलावा 110 देसों में फैला है. यह कंपनी पावर सेक्टर में ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स, सिविल प्रोजेक्ट्स, ट्रांसपोर्टेशन, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स, रिन्यूएबल और केबल बिजनेस में है. कंपनी का मेन बिजनेस पावर सेक्टर में ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स को लेकर है.

कंपनी का ऑर्डर बुक कितना बड़ा है?

  • 31 मार्च 2026 के आधार पर 40 हजार करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक और L1 ऑर्डर हैं
  • 1.8 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स अंडर इवैल्युएशन और पाइपलाइन में हैं
  • FY26 में कंपनी को कुल 25280 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है
  • इसमें 46% डोमेस्टिक और 54% इंटरनेशनल ऑर्डर हैं
  • FY27 के लिए मैनेजमेंट ने 30 हजार करोड़ रुपए का गाइडेंस जारी किया
  • FY27 में अब तक कंपनी को 1000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिल चुका है

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

कंसोलिडेटेड रेवेन्यू -7% की गिरावट के साथ 6390 करोड़ रुपए रहा
EBITDA -17% की गिरावट के साथ 448 करोड़ रुपए रहा
EBITDA मार्जिन 7.8% से घटकर 7.0% पर आ गया
ऑपरेटिंग प्रॉफिट -28% की गिरावट के साथ 193 करोड़ रुपए रहा

KEC International Q4 Results

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 के ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो रेवेन्यू 8% ग्रोथ के साथ 23506 करोड़ रुपए, EBITDA 10% ग्रोथ के साथ 1659 करोड़ रुपए, EBITDA मार्जिन 6.9% के मुकाबले 7.1% रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18% ग्रोथ के साथ 650 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 2.5% से बढ़कर 2.8% रहा.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6