&format=webp&quality=medium)
HCC पिछले 100 सालों से मल्टीपल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स कर रही है. प्रतीकात्मक फोट (AI/Gemini)
Construction Stock: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी याना HCC देश की लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो 100 साल पुरानी है. देश की 60% न्यूक्लियर पावर कैपेसिटी और 26% हाइड्रो पावर कैपेसिटी प्रोजेक्ट्स को इस कंपनी ने पूरा किया है. रीटेल के पास इस कंपनी की सबसे अधिक 42% हिस्सेदारी है. Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर सुपर बुलिश रिपोर्ट जारी की है.
डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने HCC शेयर पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इस शेयर के लिए BUY की रेटिंग और 30 रुपए का टारगेट दिया गया है. फिलहाल यह शेयर 22 रुपए पर कारोबार कर रहा है. 52 वीक्स हाई 31.5 रुपए और लो 13.5 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने 16% का रिटर्न दिया है. 2024 के बुल रन में इस स्टॉक ने 57.50 रुपए का हाई बनाया था.

1. कर्ज में भारी कटौती
क्या फायदा होगा?
2. ब्याज के भुगतान में कमी से मुनाफे को मिलेगा बूस्ट
3. ऑर्डर पाइपलाइन और ग्रोथ विजिबिलिटी
4. मार्जिन में सुधार और ऑपरेशनल एफिशिएंसी
5. अट्रैक्टिव वैल्युएशन पर शेयर
ये भी पढ़ें: इंपोर्ट ड्यूटी का घाटा नहीं फायदा होगा, गोल्डमैन सैश ने इस ज्वैलरी स्टॉक में गिरावट को बताया गोल्डन चांस
Hindustan Construction Company यानी HCC एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है और 1926 से यह काम कर रही है. यह कंपनी ट्रांसपोर्टेशन- रोड, हाइवे, एक्सप्रेस-वे, ब्रिज, रेलवे, पोर्ट प्रोजेक्ट्स करती है. इसके अलावा हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर सेगमेंट में डैम, बैरेज और टनल बनाने का काम करती है. न्यूक्लियर पावर में रिएक्टर और कंट्रोल बिल्डिंग बनाती है. इसके अलावा वाटर सॉल्यूशन्स और बिल्डिंग एंड इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स करती है.
31 मार्च 2026 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 12971 करोड़ रुपए का है जिसमें 67% ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट से और 18% हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से है. FY26 में कंपनी को 5654 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. 25760 करोड़ रुपए का ऑर्डर इवैल्युएशन फेज में है और Q1FY27 में 43800 करोड़ रुपए के लिए बोली लगाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: 6 सालों की सबसे बड़ी रैली, एक दिन में क्यों 14.5% उछला SAIL का शेयर? 6 स्टेप में समझें पूरी इनसाइड स्टोरी
| पर्टिकुलर्स | Q4 FY26 (₹ करोड़) | Q4 FY25 (₹ करोड़) | सालाना बदलाव (Y-o-Y %) |
| ऑपरेशनल इनकम | 992.2 | 1,373.70 | -27.80% |
| टोटल इनकम | 1,017.50 | 1,392.20 | -26.90% |
| EBITDA | 170.8 | 429.5 | -60.20% |
| EBITDA मार्जिन (%) | 17.21% | 31.27% | -14.10% |
| प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) | 92 | 173.2 | -46.90% |
| नेट प्रॉफिट (PAT) | 58.9 | 90.1 | -34.60% |
| प्रॉफिट मार्जिन (%) | 5.94% | 6.56% | -0.62% |
कंसोलिडेटेड आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 992 करोड़ रुपए, EBITDA 171 करोड़ रुपए, EBITDA मार्जिन 17.21%, नेट प्रॉफिट 59 करोड़ रुपए रहा.

22 रुपए के भाव पर HCC का मार्केट कैप 5750 करोड़ रुपए के करीब है. मार्च 2026 के आधार पर प्रमोटर के पास 16.72% और पब्लिक के पास 83.28% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में 15% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास और 42% रीटेल के पास है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)