219 साल पुरानी इस कंपनी के शेयर लुढ़के, 7 में से 5 ब्रोकरेज का भरोसा भी हिला! आगे क्या करें निवेशक?

Colgate Share Price: कंपनी के नतीजे अनुमान मुताबिक थे. लेकिन हाई बेस के वजह से टूथपेस्ट वॉल्यूम पर असर दिखा. प्रीमियम पोर्टफोलियो में कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन मैस मार्केट स्लो है. GST असर के पूरी तरह खत्म होने में कुछ तिमाहियां लग सकती हैं.
219 साल पुरानी इस कंपनी के शेयर लुढ़के, 7 में से 5 ब्रोकरेज का भरोसा भी हिला! आगे क्या करें निवेशक?

Colgate Share Price: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी Colgate-Palmolive के शेयर नतीजों के बाद शुक्रवार को 3.3% टूट गए. 219 साल पुरानी इस ग्लोबल कंपनी के लिए यह तिमाही आसान नहीं रही. कंपनी के नतीजे अनुमान मुताबिक रहे, लेकिन हाई बेस और नए GST ढांचे की वजह से वॉल्यूम पर दबाव देखने को मिला.

रिपोर्ट के अनुसार टूथपेस्ट वॉल्यूम 4% घटा, जबकि सेल्स में 6% की डिग्रोथ रही. ऑपरेटिंग एनवायरनमेंट अभी भी चुनौतीपूर्ण है और GST कट के ट्रांजिशन से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा है. कंपनी ने बताया कि उसके 95% पोर्टफोलियो को 5% GST ब्रैकेट में शिफ्ट किया जा चुका है.

कंपनी के नतीजे अनुमान मुताबिक थे. लेकिन हाई बेस के वजह से टूथपेस्ट वॉल्यूम पर असर दिखा. कंपनी ने ग्रॉस मार्जिन एक्सपैंशन को ऑफसेट किया. फिलहाल ऑपरेटिंग माहौल काफी कठिन दिख रहा है. GST रेट कट के ट्रांजिशन से बड़ा इम्पैक्ट दिख रहा है. 95% पोर्टफोलियो 5% ब्रैकेट में ट्रांजिशन हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब शेयर में क्या करें निवेशक?

7 में से 5 ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस घटाया है और रेटिंग "Hold/Reduce/Sell" दी है, जबकि सिर्फ 2 ने Buy बनाए रखा है.

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट (नया)पहले का टारगेटमुख्य पॉइंट
NuvamaBuy2,8703,135

नए GST ढांचे में structural disadvantage, single-category exposure, inverted duty से मार्जिन दबाव, Q3FY26 भी चुनौतीपूर्ण

JP MorganNeutral (पहले Overweight)2,4002,625

आउटलुक कमजोर, कैटेगरी कंसंट्रेशन रिस्क

Goldman SachsSell2,2002,270

कमजोर आउटलक बरकरार, रेटिंग Sell

CLSAHold2,1302,215

Sales decline 6.3%, est. से नीचे; margin gain से भी sales weakness ऑफसेट नहीं हुआ; FY26-28 est. में 4% कट

NomuraReduce2,2002,350

वॉल्यूम decline 8.5% y-y; ऑपरेटिंग leverage कमज़ोर; रिकवरी धीमी रहेगी

JefferiesBuy2,700

Management का तर्क: GST cut के चलते destocking और high base; premium portfolio मजबूत; EPS 4-5% कट

CitiSell2,1002,175

tough ऑपरेटिंग माहौल; destocking impact; near-term में gradual improvement

कंपनी के लिए चैलेंजेस कहाँ?

सिंगल कैटेगरी कंसंट्रेशन: कंपनी का मुख्य फोकस ओरल केयर में ही है, जिससे GST बदलाव का सीधा असर पड़ा.

इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर: इनपुट टैक्स क्रेडिट में फंसा कैश मार्जिन दबा रहा है.

डिमांड री-नॉर्मलाइजेशन धीमा: डेस्टॉकिंग के बाद रिकवरी अपेक्षा से धीमी हो सकती है.

Q3FY26 भी मुश्किल: ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगली तिमाही भी दबाव भरी हो सकती है.

आगे क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि स्टॉक तब तक रेंजबाउंड रह सकता है जब तक वॉल्यूम ग्रोथ और डिमांड नॉर्मलाइजेशन में साफ सुधार न दिखे. प्रीमियम पोर्टफोलियो में कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन मैस मार्केट स्लो है. GST असर के पूरी तरह खत्म होने में कुछ तिमाहियां लग सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6