20% की धुआंधार तेजी! कौन हैं उमंग वोहरा जिनके ग्रुप CEO बनते ही फार्मा कंपनी के शेयरों पर टूट पड़े निवेशक; हिट हो गया अपर सर्किट

Cohance Lifesciences Share Price: कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक उमंग वोहरा 1 मई 2026 से Executive Chairman का पद संभालेंगे, जबकि 20 मई 2026 से Group CEO की जिम्मेदारी लेंगे. उनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2031 तक रहेगा.
20% की धुआंधार तेजी! कौन हैं उमंग वोहरा जिनके ग्रुप CEO बनते ही फार्मा कंपनी के शेयरों पर टूट पड़े निवेशक; हिट हो गया अपर सर्किट

फार्मा कंपनी के CEO की नियुक्ति के बाद इसके शेयरों में तेज खरीदारी से हिट हुआ अपर सर्किट. (Image: AI-generated)

Cohance Lifesciences Share Price: फार्मास्यूटिकल कंपनी Cohance Lifesciences के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 432.70 रुपये पर पहुंच गया. इस उछाल की सबसे बड़ी वजह कंपनी की बड़ी लीडरशिप घोषणा रही. कंपनी ने पूर्व Cipla CEO उमंग वोहरा को नया Executive Chairman और Group CEO नियुक्त किया है.

कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक उमंग वोहरा 1 मई 2026 से Executive Chairman का पद संभालेंगे, जबकि 20 मई 2026 से Group CEO की जिम्मेदारी लेंगे. उनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2031 तक रहेगा.

क्यों आई शेयर में तेजी?

Add Zee Business as a Preferred Source

बाजार इस नियुक्ति को Cohance Lifesciences के लिए बड़ा पॉजिटिव मान रहा है. निवेशकों का मानना है कि उमंग वोहरा के अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड से कंपनी के अगले ग्रोथ फेज को मजबूत दिशा मिल सकती है. कंपनी खुद को टेक्नोलॉजी आधारित CDMO प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना चाहती है और माना जा रहा है कि उमंग वोहरा इस रणनीति को गति देंगे.

उमंग वोहरा के पास फार्मा इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने भारतीय फार्मा सेक्टर की सबसे सफल कंपनियों में से एक Cipla को करीब एक दशक तक लीड किया है.

Cipla में कैसा रहा उमंग वोहरा का ट्रैक रिकॉर्ड?

उमंग वोहरा अक्टूबर 2015 में Cipla से जुड़े थे और 1 सितंबर 2016 से 31 मार्च 2026 तक कंपनी के MD एवं Group CEO रहे. वे प्रमोटर फैमिली के बाहर से चुने गए दूसरे एग्जीक्यूटिव थे जिन्होंने कंपनी की कमान संभाली.

उनके नेतृत्व में Cipla ने respiratory therapies और antimicrobial resistance जैसे क्षेत्रों में मजबूत ग्लोबल पहचान बनाई. कंपनी ने sustainability, patient-centricity और talent development पर भी खास फोकस किया.

सबसे अहम बात यह रही कि उनके कार्यकाल में Cipla का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा. पिछले 10 वर्षों में कंपनी की आय 9 फीसदी CAGR और मुनाफा 16 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा, जबकि औसत Return on Equity 13 फीसदी रही.

Cohance के लिए क्यों अहम है यह नियुक्ति?

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि Cohance Lifesciences अब अपने बिजनेस को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है और इसके लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी था. Umang Vohra जैसे अनुभवी उद्योग नेता की नियुक्ति से कंपनी को रणनीतिक दिशा, ग्लोबल नेटवर्क और एक्जीक्यूशन कैपेबिलिटी मिल सकती है. बाजार इसे केवल मैनेजमेंट में बदलाव नहीं, बल्कि ग्रोथ ट्रांसफॉर्मेशन के संकेत के रूप में देख रहा है.

LIVE TV:

ब्रोकरेज की शेयर पर क्या राय है?

कुछ वक्त पहले ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने Cohance Lifesciences पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी थी. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 650 रुपये से घटाकर 475 रुपये किया है. इसके बावजूद मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें अपसाइड की गुंजाइश बनी हुई है.

Cohance Lifesciences के शेयर में आ चुकी है काफी गिरावट

वैसे अगर शेयर के ट्रेजेक्टरी की बात करें तो आपको लगातार इसमें गिरावट ही दिखेगी. शेयर वैसे भी अपने 1206 रुपये के 52-वीक हाई से 64% नीचे ट्रेड कर रहा है, जिसने इसे 25 अप्रैल, 2025 को बनाया था. 9 मार्च, 2026 को 267 रुपये का 52-वीक लो बना था.

शेयर पिछले 5 सालों में 20% नीचे है. 3 सालों में 8%, 2 सालों में 34%, 1 साल में 62%, 6 महीनों में 49% और अभी तक 17% की गिरावट है. शेयर 3 महीने में 15%, 1 महीने में 43% और 2 हफ्तों में 20% और 1 हफ्ते में 17% की तेजी आई है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

Cohance Lifesciences में आई तेजी दिखाती है कि बाजार मैनेजमेंट क्वॉलिटी और नई लीडरशिप को कितना महत्व देता है. हालांकि केवल नेतृत्व परिवर्तन से लंबे समय की सफलता तय नहीं होती, लेकिन मजबूत एक्जीक्यूशन हिस्ट्री वाले CEO की नियुक्ति निवेशकों के भरोसे को बढ़ाती है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि नई लीडरशिप के तहत कंपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी को कितनी तेजी से एक्जीक्यूट करती है और CDMO प्लेटफॉर्म को कितना स्केल कर पाती है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Cohance Lifesciences के शेयर में 20% की तेजी क्यों आई?

कंपनी ने पूर्व Cipla CEO उमंग वोहरा को Executive Chairman और Group CEO नियुक्त किया है, जिसके बाद निवेशकों ने इस खबर का पॉजिटिव स्वागत किया.

Q2 उमंग वोहरा कब से नई जिम्मेदारी संभालेंगे?

वे 1 मई 2026 से Executive Chairman और 20 मई 2026 से Group CEO का पद संभालेंगे.

Q3 उमंग वोहरा का पिछला अनुभव क्या है?

उमंग वोहरा Cipla के पूर्व MD और Group CEO रह चुके हैं और उनके पास फार्मा इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Q4 Cohance Lifesciences को इस नियुक्ति से क्या फायदा हो सकता है?

कंपनी को रणनीतिक दिशा, बेहतर execution और ग्लोबल ग्रोथ में मदद मिल सकती है, खासकर CDMO बिजनेस विस्तार में.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6