जानदार मिडकैप आईटी शेयर पर बुलिश हुए ब्रोकरेज, Stock में जोरदार रैली; 36% मुनाफा बनाने का चांस

Coforge Share Price: तीजों के बाद शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 6% तक उछलकर ₹1,866 तक पहुंच गया. मजबूत प्रॉफिट, EBITDA मार्जिन में बढ़ोतरी और कंपनी के साफ फॉरवर्ड आउटलुक ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और शेयर को बूस्ट किया है.
जानदार मिडकैप आईटी शेयर पर बुलिश हुए ब्रोकरेज, Stock में जोरदार रैली; 36% मुनाफा बनाने का चांस

Coforge Share Price: आईटी सेक्टर की मिडकैप कंपनी Coforge ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. नतीजों के बाद शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 6% तक उछलकर ₹1,866 तक पहुंच गया. मजबूत प्रॉफिट, EBITDA मार्जिन में बढ़ोतरी और कंपनी के साफ फॉरवर्ड आउटलुक ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और शेयर को बूस्ट किया है.

कैसे रहे कोफोर्ज के नतीजे?

कंपनी के Q2FY26 के आंकड़े भी बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे. रेवेन्यू ₹3,986 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के ₹3,689 करोड़ से 8.1% ऊपर है. EBIT ₹561 करोड़ रहा, जो Q1FY26 के ₹418 करोड़ की तुलना में 34% अधिक है. EBIT मार्जिन 11.3% से बढ़कर 14.1% पर पहुंच गया, जबकि PAT ₹376 करोड़ रहा, जो पिछले ₹317 करोड़ की तुलना में 18.6% की बढ़त है. Coforge ने अपनी प्रॉफिटेबिलिटी और ऑपरेटिंग क्षमता में मजबूत सुधार किया है.

MetricQ2FY26Q1FY26QoQ GrowthRemarks
Revenue₹3,986 Cr₹3,689 Cr+8.1%लगातार तीसरी तिमाही में ग्रोथ
EBIT₹561 Cr₹418 Cr+34%अनुमान से ऊपर प्रदर्शन
Margin14.1%11.3%+280 bpsबेहतरीन एक्सपैंशन
PAT₹376 Cr₹317 Cr+18.6%मार्केट उम्मीद से बेहतर
Order Book (12M)$1.64 Bn-+26.7% YoYमजबूत फॉरवर्ड विजिबिलिटी
Deal TCV$514 Mn$510 Mnस्टेबलमजबूती का संकेत

कहां से आई ग्रोथ?

Coforge की ग्रोथ मुख्य रूप से Travel, Transportation & Hospitality (TTH) वर्टिकल से आई, जो Q2 में 6.4% QoQ और 60% से अधिक YoY बढ़ी. BFSI सेगमेंट में भी 4% QoQ की वृद्धि रही. कंपनी का 12 महीने का executable orderbook $1.64 बिलियन तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 26.7% अधिक है. इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में रेवेन्यू ग्रोथ के लिए मजबूत बफर मौजूद है.

कैसा है आगे का आउटलुक?

मैनेजमेंट ने भविष्य के लिए अच्छे संकेत दिए हैं. H2FY26 और खासकर Q4 में कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है. अमेरिका और यूरोप में travel-tech डिमांड बढ़ रही है, जबकि BFSI और Insurance में नए डील्स pipeline में हैं. मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि FY26 में कम से कम 14% EBIT मार्जिन बनाए रखा जाएगा और Free Cash Flow में भी सुधार जारी रहेगा. इन संकेतों ने निवेशकों में भरोसे को और मजबूत किया है.

कोफोर्ज के शेयर पर कौन कितना बुलिश?

ब्रोकरेज हाउस भी Coforge के प्रदर्शन को लेकर बुलिश बने हुए हैं. JP Morgan ने शेयर को Overweight रेटिंग देते हुए टारगेट ₹2,500 रखा है, ये पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 42% का अपसाइड है, वहीं, 1840 के मौजूदा भाव से शेयर अभी भी करीब 36% का अपसाइड दिख रहा है. जेपी मॉर्गन ने कहा कि Q2 में मार्जिन और कैश फ्लो शानदार रहे. Morgan Stanley ने भी Overweight रेटिंग दी है और टारगेट बढ़ाकर ₹2,030 कर दिया. Jefferies ने Buy रेटिंग के साथ टारगेट ₹2,180 रखा है. Nomura और HSBC ने भी टारगेट बढ़ाए हैं, हालांकि HSBC ने Hold कहा है. CITI ने कमतर डॉलर रेवेन्यू को लेकर Sell रेटिंग दी है. कुल मिलाकर अधिकांश ब्रोकरेज हाउस कंपनी के एक्जीक्यूशन, मार्जिन और डील पाइपलाइन से संतुष्ट दिख रहे हैं.

BrokerageRatingTarget (₹)Commentary
JP MorganOverweight2500मजबूत मार्जिन, पॉजिटिव कैश फ्लो, H2 में बेहतर पाइपलाइन
Morgan StanleyOverweight2030"ऑल-अराउंड परफॉर्मेंस, ग्रोथ विजिबिलिटी सॉलिड
JefferiesBuy2180"14% मार्जिन गाइडेंस+ मजबूत FCF = प्रॉफिटेबिलिटी ट्रैक पर है"
CLSAAccumulate2275थोड़ा सा टारगेट घटाया, लेकिन मॉडरेटली पॉजिटिव
NomuraBuy1900"टॉप मिडकैप IT पिक; मजबूत ऑर्डरबुक"
HSBCHold2025स्टेबिलिटी है, लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत
CITISell1530"आय थोड़ी नीचे, मार्जिन थोड़ा बढ़े

Coforge के शेयर में आज की तेजी का मुख्य कारण Q2 नतीजों की मजबूती और ब्रोकरेज हाउस की पॉजिटिव रेकेमेंडेशन हैं. EBITDA मार्जिन में सुधार, PAT ग्रोथ और मजबूत ऑर्डरबुक ने निवेशकों की चिंताओं को काफी हद तक कम किया है. इसके अलावा मैनेजमेंट की गाइडेंस और H2FY26 में संभावित नई डील्स ने भी बाजार में उत्साह बनाए रखा है.

FAQs

Q1: Coforge ने Q2FY26 में कितना revenue रिपोर्ट किया?
A: ₹3,986 करोड़, 8.1% QoQ ग्रोथ के साथ.

Q2: EBIT margin कितना है?
A: 14.1%, जो पिछले तिमाही से 280 bps ज्यादा है.

Q3: Leading sector कौन से रहे?
A: Travel, Hospitality और BFS.

Q4: Order book का साइज कितना है?
A: $1.64 बिलियन, सालाना 26.7% की वृद्धि के साथ.

Q5: कौन-सी ब्रोकरेज ने सबसे ऊंचा टारगेट दिया?
A: JP Morgan – ₹2,500 प्रति शेयर.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6