73% का तगड़ा रिटर्न देगा ये शेयर! US-Iran तनाव के बाद पीक से 45% टूटा, मोतीलाल ओसवाल ने बताया क्यों आएगी तेजी

वॉलेटाइल बाजार में ब्रोकेरज ने एक ऐसा स्टॉक चुना है, जो 70 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दे रहा है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के नजरिए से दिया गया है.
73% का तगड़ा रिटर्न देगा ये शेयर! US-Iran तनाव के बाद पीक से 45% टूटा, मोतीलाल ओसवाल ने बताया क्यों आएगी तेजी

73% तक के रिटर्न के लिए खरीद लें ये शेयर (AI जनरेटेड फोटो)

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स 1% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. इस तेजी में अगर 70% से ज्यादा का रिटर्न वाला स्टॉक पोर्टफोलियो में रखना है तो मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की राय में खरीदारी कर सकते हैं. मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए Coforge के शेयर को चुना है. इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ में 73% तक का अपसाइड टारगेट प्राइस दिया है.

ये टेक्नोलॉजी सेक्टर का स्टॉक है. मंगलवार को ये शेयर 1088 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक में गिरावट है लेकिन लॉन्ग टर्म में यहां जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. मोतीलाल ओसवाल की माने तो इस शेयर में 73% तक का संभावित रिटर्न मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Coforge Share: ब्रोकरेज क्यों बुलिश?

US–Iran तनाव के बाद 9-10% गिरा और अपने पीक से करीब 45% नीचे आया
मिडकैप IT साथियों के मुकाबले 2-9% तक कमजोर प्रदर्शन कर चुका है

कमजोरी की मुख्य वजहें:

  • ट्रैवल सेक्टर में ज्यादा एक्सपोजर
  • मिडिल ईस्ट मार्केट पर निर्भरता

इसके बावजूद, मौजूदा भाव पर स्टॉक में बेयर-केस (सबसे खराब स्थिति) पहले से शामिल दिख रहा है

वैल्यूएशन आकर्षक नजर आ रहा है:

  • FY27E P/E: ~19x
  • FY28E P/E: ~15x

स्टॉक अभी लार्जकैप कंपनियों जैसे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है

कंपनी की ग्रोथ कहानी अभी भी मजबूत मानी जा रही है:

  • मजबूत ऑर्डर बुक
  • क्लाइंट स्पेंडिंग स्थिर
  • सेल्स इंजन मजबूत

Cigniti Technologies के साथ क्रॉस-सेलिंग से भी फायदा मिलने की उम्मीद है
ट्रैवल सेक्टर के जोखिम को देखते हुए अनुमान 4-6% तक घटाए गए हैं
AI से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण टारगेट वैल्यूएशन मल्टीपल 32x से घटाकर 26x किया गया है

Coforge Share: कितना टारगेट प्राइस ?

Coforge

ब्रोकरेज रिपोर्ट में क्या कहा गया?

  • कंपनी की मिडिल ईस्ट (MEA) में अच्छी खासी मौजूदगी है, जहां से करीब 5% रेवेन्यू आता है
  • लंबी अवधि में यह बड़ा जोखिम नहीं माना जा रहा, लेकिन शॉर्ट टर्म ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.
  • अगर युद्ध लंबे समय तक चलता है, तो MENA रीजन में नए डील्स मिलने में देरी हो सकती है.

बेयर-केस अनुमान:

  • FY27–FY28 में ऑर्गेनिक ग्रोथ घटकर करीब 10% रह सकती है
  • Encora डील के बाद EPS में 7-9% की गिरावट संभव

मार्जिन को लेकर क्या पॉजिटिव है?

कंपनी अब वेज हाइक साइकिल से बाहर आ चुकी है, जिससे लागत का दबाव कम होगा

आगे मार्जिन बढ़ाने के लिए ये फैक्टर्स मदद करेंगे:

  • ESOP खर्च में कमी
  • D&A (Depreciation & Amortisation) खर्च कम होना

अनुमान के मुताबिक:

  • FY27 EBIT मार्जिन: ~14%
  • FY28 EBIT मार्जिन: ~14.3%

यह पिछले 2 साल के 13-13.5% मार्जिन से बेहतर रहने की उम्मीद है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी के स्टॉक का प्रदर्शन

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week14.901.39
2 Weeks-50.65-4.45
1 Month-118.90-9.85
YTD-565.55-34.19
3 Months-648.70-37.34
6 Months-534.70-32.94
1 Year-465.62-29.96
2 Years-20.08-1.81
3 Years348.9447.17
5 Years523.6692.67
10 Years987.87979.25

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

खबर से जुड़े जरूरी FAQs

1. Coforge के शेयर में तेजी की वजह क्या है?

ब्रोकरेज Motilal Oswal के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर बुक, स्थिर क्लाइंट स्पेंडिंग और बेहतर सेल्स इंजन कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं.

2. Coforge के शेयर में कितना रिटर्न मिल सकता है?

ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में करीब 73% तक का संभावित अपसाइड बताया है, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

3. हाल में Coforge के शेयर में गिरावट क्यों आई?

स्टॉक US–Iran तनाव के बाद 9-10% गिरा और अपने पीक से करीब 45% नीचे आया. इसके अलावा ट्रैवल सेक्टर में ज्यादा एक्सपोजर और मिडिल ईस्ट मार्केट पर निर्भरता भी कमजोरी की वजह रही.

4. कंपनी के सामने क्या रिस्क हैं?

ट्रैवल सेक्टर की सुस्ती और मिडिल ईस्ट (MENA) क्षेत्र में अनिश्चितता शॉर्ट टर्म ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है. अगर जियो-पॉलिटिकल तनाव लंबा चलता है, तो नए डील्स में देरी हो सकती है.

5. Coforge के मार्जिन और ग्रोथ आउटलुक कैसा है?

कंपनी वेज हाइक साइकिल से बाहर आ चुकी है, जिससे मार्जिन में सुधार की उम्मीद है. FY27 में ~14% और FY28 में ~14.3% EBIT मार्जिन रहने का अनुमान है, जो पिछले सालों से बेहतर है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6