&format=webp&quality=medium)
Coal India में OFS के ऐलान के बाद शेयरों में गिरावट
Coal India OFS: सरकार ने Coal India में बड़ा OFS लॉन्च कर दिया है. सरकार कंपनी में 2% तक हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹5000 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. OFS का फ्लोर प्राइस ₹412 प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 10% डिस्काउंट पर है.
ऐसे में अब निवेशकों की नजर इस इश्यू के रिस्पॉन्स और शेयर पर पड़ने वाले असर पर है. बुधवार को शेयर में बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड की शुरुआत हुई है. शेयर 6.7% तक गिरकर 422 रुपये के इंट्राडे लो पर आ गया था. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने भी इस OFS को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिखाया है.
Coal India में सरकार बेस ऑफर के तहत 1% हिस्सेदारी बेचेगी. इसके तहत 6.16 करोड़ से ज्यादा शेयर ऑफर किए जाएंगे. साथ ही ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में 1% अतिरिक्त Green Shoe Option भी रखा गया है. इस तरह कुल मिलाकर सरकार 12.32 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच सकती है, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 2% है.
LIVE TV:
₹412 के फ्लोर प्राइस पर बेस ऑफर का आकार करीब ₹2539 करोड़ बैठता है. अगर Green Shoe Option भी पूरा इस्तेमाल होता है, तो कुल इश्यू साइज ₹5078 करोड़ तक पहुंच सकता है. सरकार का यह OFS FY27 के डिसइन्वेस्टमेंट प्रोग्राम का हिस्सा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: महारत्न PSU में बिकवाली के लिए रहें तैयार, अनिल सिंघवी ने नतीजों के बाद इन 3 शेयरों पर दी BUY-SELL की कॉल
Coal India का शेयर 26 मई को NSE पर ₹458.15 पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले OFS का फ्लोर प्राइस ₹412 रखा गया है, यानी करीब 10.1% का डिस्काउंट दिया गया है. इतने बड़े डिस्काउंट के चलते इस इश्यू में संस्थागत निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल सकती है.
OFS 27 मई 2026 को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 29 मई 2026 को इसमें हिस्सा ले सकेंगे. इसके अलावा कर्मचारियों के लिए 25,000 शेयर तक का रिजर्व कोटा भी रखा गया है.
DIPAM सचिव ने कहा कि Coal India मजबूत ऑपरेशनल और फाइनेंशियल प्रदर्शन, लगातार डिविडेंड और मजबूत कैश फ्लो के चलते लंबी अवधि के लिए आकर्षक निवेश अवसर बना हुआ है.
Coal India देश की सबसे बड़ी कोल प्रोड्यूसर कंपनी है और PSU स्पेस में मजबूत डिविडेंड देने वाली कंपनियों में गिनी जाती है. OFS के जरिए सरकार एक तरफ हिस्सेदारी कम करेगी, वहीं दूसरी तरफ पब्लिक फ्लोट भी बढ़ेगा. हालांकि आमतौर पर OFS के दौरान शेयर पर शॉर्ट टर्म दबाव देखने को मिलता है, क्योंकि फ्लोर प्राइस बाजार भाव से नीचे रखा जाता है.
ग्लोबल ब्रोकरेज ने इसपर Equal weight की अपनी रेटिंग को मेंटेन रखा है, जो अब मौजूदा भाव के करीब है. ब्रोकरेज का कहना है कि OFS का फ्लोर प्राइस मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले बड़े डिस्काउंट पर रखा गया है, जो शेयर पर शॉर्ट टर्म में दबाव बना सकता है.
ब्रोकरेज के मुताबिक यह OFS फिलहाल स्टॉक के लिए एक “overhang” की तरह काम करेगा, यानी जब तक OFS प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक शेयर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. Morgan Stanley को उम्मीद है कि निकट अवधि में Coal India का शेयर वोलैटाइल रह सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)