पहले 73% और अब 96% का 'धुरंधर' रिटर्न! आखिर इस स्टॉक में ऐसा क्या है? क्यों बुलिश हो रहे ब्रोकरेज

Stock To Buy: आईटी कंपनी का एक स्टॉक है, जिस पर लगातार ब्रोकरेज बुलिश हैं. पहले मोतीलाल ओसवाल ने यहां 73% का अपसाइड टारगेट दिया और अब 96% रिटर्न के लिए CLSA बुलिश है. जानें क्यों?
पहले 73% और अब 96% का 'धुरंधर' रिटर्न! आखिर इस स्टॉक में ऐसा क्या है? क्यों बुलिश हो रहे ब्रोकरेज

96% का तगड़ा रिटर्न देने को तैयार है ये शेयर (AI जनरेटेड फोटो)

दुनिया की सबसे बड़ी आईटी सॉल्यूशन्स प्रोवाइड करने वाली कंपनी Coforge का शेयर आजकल ब्रोकरेज की रडार पर है. पहले मोतीलाल ओसवाल की इस शेयर पर रिपोर्ट आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेयर पर निवेशक दांव लगाएंगे तो 73 परसेंट तक का रिटर्न मिलता. और अब, ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने इस शेयर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. CLSA भी इस शेयर पर बुलिश है और खरीदारी की राय को बरकरार रखा है.

CLSA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेयर में निवेशक एंट्री लेते हैं तो 96% तक का तगड़ा रिटर्न मिलेगा. CLSA ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि क्यों इस शेयर में इतनी तेजी आनी बाकी है और किस लेवल के लिए शेयरधारकों को एंट्री लेनी है?

Add Zee Business as a Preferred Source

Coforge Share Price: CLSA क्यों है बुलिश?

AI और ग्रोथ आउटलुक

कंपनी के CEO Sudhir Singh के साथ AI ट्रेंड और कंपनी की पोजिशनिंग पर चर्चा हुई

AI को लेकर क्या है नजरिया?

AI सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए डिफ्लेशनरी (कमाई घटाने वाला) नहीं होगा
खासकर उन कंपनियों के लिए जो:

  • डोमेन नॉलेज रखती हैं
  • टेक्निकल स्किल्स के साथ AI सॉल्यूशंस बना सकती हैं

नया बड़ा मौका कहां?

जैसे पिछले दशक में हाइब्रिड क्लाउड और SaaS मैनेज्ड सर्विसेज में अवसर मिले थे
वैसे ही अब मिलेगा:

  • फ्रंटियर AI मॉडल्स को मैनेज करने का मौका
  • AI एजेंट्स को ऑर्केस्ट्रेट करने का बड़ा बिजनेस

Coforge की ग्रोथ कैसे दिखेगी?

मजबूत ग्रोथ के संकेत इन मेट्रिक्स में दिखेंगे:

  • NTM (Next 12 Months) executable orderbook
  • Revenue per employee
  • EBIT margins

वैल्यूएशन पर क्या राय?

  • कंपनी मिड-टीन्स USD रेवेन्यू ग्रोथ दे सकती है
  • अभी करीब 20x वन ईयर फॉरवर्ड PE पर ट्रेड कर रही है
  • PEG रेश्यो लगभग 1x

हिस्टोरिकल तुलना

  • पिछले 7 साल का औसत PEG: 1.8x
  • मौजूदा वैल्यूएशन इससे कम → अट्रैक्टिव वैल्यूएशन संकेत

किस टारगेट प्राइस के लिए खरीदें?

Coforge

मोतीलाल ओसवाल ने क्या कहा था?

US–Iran तनाव के बाद 9-10% गिरा और अपने पीक से करीब 45% नीचे आया
मिडकैप IT साथियों के मुकाबले 2-9% तक कमजोर प्रदर्शन कर चुका है
कंपनी की मिडिल ईस्ट (MEA) में अच्छी खासी मौजूदगी है, जहां से करीब 5% रेवेन्यू आता है
लंबी अवधि में यह बड़ा जोखिम नहीं माना जा रहा, लेकिन शॉर्ट टर्म ग्रोथ पर असर पड़ सकता है
अगर युद्ध लंबे समय तक चलता है, तो MENA रीजन में नए डील्स मिलने में देरी हो सकती है

वैल्यूएशन आकर्षक

  • FY27E P/E: ~19x
  • FY28E P/E: ~15x

स्टॉक का हालिया प्रदर्शन

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week14.901.39
2 Weeks-50.65-4.45
1 Month-118.90-9.85
YTD-565.55-34.19
3 Months-648.70-37.34
6 Months-534.70-32.94
1 Year-465.62-29.96
2 Years-20.08-1.81
3 Years348.9447.17
5 Years523.6692.67
10 Years987.87979.25

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Coforge के शेयर पर CLSA क्यों बुलिश है?

CLSA का मानना है कि Coforge AI थीम से फायदा उठाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी की मजबूत डोमेन और टेक्निकल क्षमता इसे AI सॉल्यूशंस में ग्रोथ का बड़ा मौका देती है.

2. Coforge में कितना अपसाइड टारगेट दिया गया है?

CLSA के मुताबिक, इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 96% तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है, इसलिए ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है.

3. कंपनी की ग्रोथ किन फैक्टर्स पर निर्भर करेगी?

कंपनी की ग्रोथ NTM executable ऑर्डरबुक, रेवेन्यू पर एम्प्लॉयी और EBIT मार्जिन्स पर करेगी.

4. क्या Coforge का वैल्यूएशन आकर्षक है?

हां, कंपनी अभी करीब 20x फॉरवर्ड PE और 1x PEG पर ट्रेड कर रही है, जो इसके 7 साल के औसत PEG (1.8x) से कम है. इससे वैल्यूएशन आकर्षक माना जा रहा है.

5. इस शेयर में क्या जोखिम हैं?

शॉर्ट टर्म में US-Iran तनाव और MENA रीजन में डील्स की धीमी गति का असर पड़ सकता है. हालांकि, लॉन्ग टर्म में इसे बड़ा जोखिम नहीं माना जा रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6