FY27 में भी ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ रहेगी जारी, CLSA ने चुने 2 दिग्गज स्टॉक, जानें नाम और टारगेट प्राइस

ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ को देखते हुए CLSA ने 2 ऑटो स्टॉक्स को खरीदारी के लिए चुना है. इन शेयरों में 30 फीसदी से भी ज्यादा का अपसाइड रिटर्न देखने को मिल सकता है.
FY27 में भी ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ रहेगी जारी, CLSA ने चुने 2 दिग्गज स्टॉक, जानें नाम और टारगेट प्राइस

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

बीते कुछ महीनों से ऑटो सेल्स के जबरदस्त नंबर्स आ रहे हैं. प्रीमियम और अफोर्डबल SUVs की सेल्स लगातार बढ़ रही है. नए-नए प्रोडक्ट्स की वजह से लोगों का रुझान ऑटो सेक्टर की तरफ बढ़ा है. हर महीने ऑटो सेल्स के बढ़ते नंबर इंडस्ट्री को पॉजिटिव ग्रोथ दे रहे हैं. वहीं मोटरसाइकिल सेगमेंट में 125 सीसी में बाइक की सेल्स जबरदस्त है. इन सभी पॉजिटिव ट्रिगर्स को देखते हुए दिग्गज ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने ऑटो सेक्टर से 2 शेयरों को खरीदारी के लिए चुना है.

प्रीमियम और SUV सेगमेंट पर फोकस

ग्राहकों में प्रीमियम मॉडल्स और SUV सेगमेंट को लेकर मजबूत रुझान देखने को मिल रहा है. हालिया ब्याज दरों में कटौती से डिमांड को खासतौर पर Sub-4 मीटर SUV और 125cc से ऊपर की मोटरसाइकिल सेगमेंट में बढ़ावा मिला है. अनुमान है कि यह ग्रोथ FY27 की पहली छमाही (1HFY27) तक जारी रह सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: इंडिया-यूएस ट्रेड डील से लेकर AI Impact Summit तक सबकुछ पॉजिटिव, फिर भी इन 3 शेयरों पर आई निगेटिव रिपोर्ट!

CLSA: इन स्टॉक्स में खरीदारी की राय

1. Mahindra & Mahindra Share Price

पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में Mahindra & Mahindra (M&M) को टॉप पिक माना गया है, क्योंकि कंपनी का यूटिलिटी व्हीकल (UV) सेगमेंट में एग्जीक्यूशन मजबूत है और ट्रैक्टर बिजनेस में भी पॉजिटिव साइकिल देखने को मिल रही है.

M&M

कंपनी के तिमाही नतीजे

Q3FY26 में कंपनी की स्टैंडअलोन आय ₹38,942 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹30,964 करोड़ के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का EBITDA ₹5,717 करोड़ रहा, जो Q3FY25 के ₹4,810 करोड़ से 19 फीसदी ज्यादा है.

कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर ₹2,964 करोड़ से बढ़कर ₹3,931 करोड़ पहुंच गया. यानी मुनाफे में करीब 33 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है. मार्जिन भी 14.6 फीसदी से हल्का बढ़कर 14.7 फीसदी पहुंच गया, जिससे ऑपरेशनल मजबूती साफ दिखती है.

2. Bajaj Auto Share Price

वहीं, टू-व्हीलर सेगमेंट में Bajaj Auto को टॉप पिक बताया गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के पास 125cc सेगमेंट में मार्केट शेयर दोबारा हासिल करने की क्षमता, स्थिर मार्जिन और KTM में कंट्रोलिंग स्टेक जैसी मजबूत खूबियां हैं, जो इसे आकर्षक निवेश विकल्प बनाती हैं.

Bajaj Auto

कैसे रहे कंपनी के रिजल्ट

बजाज ऑटो ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने इस दौरान अपने मुनाफे में वृद्धि दर्ज की है, लेकिन बिक्री में गिरावट ने प्रदर्शन पर असर डाला है. पिछले एक साल में बजाज ऑटो के शेयरों में 10.5% की वृद्धि हुई है. हालांकि, पिछले छह महीनों में शेयर 11.5%, तीन महीनों में 17.7% और पिछले एक महीने में 6% की गिरावट दिखा चुके हैं.

Q3 FY2024-25 में बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा (PAT) ₹2,176 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल (YoY) 6.6% की वृद्धि को दर्शाता है. वहीं, कंपनी की शुद्ध बिक्री (नेट सेल्स) में 8.9% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹13,193 करोड़ रही.

FAQs

Q1. CLSA ऑटो सेक्टर को लेकर पॉजिटिव क्यों है?

प्रीमियम SUV और 125cc से ऊपर की मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत डिमांड और ब्याज दरों में कटौती से सेक्टर को सपोर्ट मिल रहा है.

Q2. CLSA ने ऑटो सेक्टर से किन शेयरों को टॉप पिक चुना है?

ब्रोकरेज ने Mahindra & Mahindra और Bajaj Auto को खरीदारी के लिए चुना है.

Q3. Mahindra & Mahindra को क्यों पसंद किया गया है?

UV सेगमेंट में मजबूत एग्जीक्यूशन और ट्रैक्टर बिजनेस में पॉजिटिव साइकिल इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है.

Q4. Bajaj Auto में निवेश की वजह क्या है?

125cc सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ाने की क्षमता, स्टेबल मार्जिन और KTM में कंट्रोलिंग स्टेक कंपनी को मजबूत बनाता है.

Q5. ऑटो सेक्टर की ग्रोथ कब तक बनी रह सकती है?

CLSA के मुताबिक, यह ग्रोथ FY27 की पहली छमाही (1HFY27) तक जारी रह सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6