&format=webp&quality=medium)
Clean Science and Technology के शेयरों में 77% की तेजी की उम्मीद. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा. बाजार लाल निशान में बंद हुआ, निवेशकों की चिंता बढ़ी और कई सेक्टरों में दबाव दिखाई दिया. लेकिन इसी कमजोरी के बीच एक ऐसा शेयर सामने आया जिसने गिरते बाजार में भी उम्मीद की नई कहानी लिख दी.
केमिकल सेक्टर की कंपनी Clean Science and Technology ने चौथी तिमाही के नतीजों से ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities को प्रभावित किया है. कंपनी के प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज ने Outperform रेटिंग बरकरार रखी है और ऐसा टारगेट दिया है जिसने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है.
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया. निफ्टी 46 अंक टूटकर 23,643 पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,238 पर बंद हुआ. पूरे हफ्ते बाजार में कमजोरी बनी रही और वीकली आधार पर करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई.

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव रहा. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग आधा फीसदी तक टूट गए. मेटल, PSU बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही. हालांकि IT, FMCG और ऑटो सेक्टर में थोड़ी मजबूती दिखाई दी. ऐसे माहौल में जब निवेशक सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं, Clean Science and Technology पर ब्रोकरेज का भरोसा बाजार में अलग संकेत दे रहा है.
Nuvama Institutional Equities ने Clean Science and Technology पर Outperform रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का 12 महीने का टारगेट 1,359 रुपये रखा है. कंपनी का शेयर 15 मई 2026 को 767 रुपये पर बंद हुआ.
इस हिसाब से देखें तो मौजूदा स्तर से करीब 77% तक की संभावित तेजी दिखाई दे रही है. शुक्रवार को शेयर में 6% से ज्यादा की गिरावट जरूर आई, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि यह कमजोरी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: सोमवार को इस शेयर से कर लेना एग्जिट! 3 ब्रोकरेज की SELL रेटिंग, 15% के डाउनसाइड की उम्मीद, जानें टारगेट
कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों में सबसे बड़ा आकर्षण EBITDA मार्जिन रहा. स्टैंडअलोन बिजनेस में बिक्री जरूर कमजोर रही, लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर निकला.
| आंकड़ा | Q4FY26 | Q4FY25 |
| नेट रेवेन्यू | 249.3 करोड़ रुपये | 263.7 करोड़ रुपये |
| EBITDA | 95.8 करोड़ रुपये | 104.8 करोड़ रुपये |
| एडजस्टेड प्रॉफिट | 58.3 करोड़ रुपये | 74.1 करोड़ रुपये |
| Diluted EPS | 5.5 रुपये | 7 रुपये |
कंपनी की स्टैंडअलोन बिक्री में सालाना आधार पर करीब 19.7% की गिरावट रही. इसकी वजह MEQH, BHA और 4-MAP वॉल्यूम पर दबाव रहा. लेकिन कंपनी ने कच्चे माल की खरीद बेहतर तरीके से की जिससे ग्रॉस मार्जिन में 350 बेसिस पॉइंट का सुधार देखने को मिला.
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मैनेजमेंट ने अपने परफॉर्मेंस बोनस में कटौती की, जिससे स्टाफ कॉस्ट काफी नीचे रही और EBITDA मार्जिन बढ़कर 44.7% तक पहुंच गया.
कंपनी के लिए HALS बिजनेस अब सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनता दिख रहा है. यही वजह है कि ब्रोकरेज इस शेयर को लेकर इतना सकारात्मक नजर आ रहा है. Q4FY26 में HALS बिजनेस का वॉल्यूम 1,000 टन तक पहुंच गया, जबकि पहले यह करीब 300 से 350 टन प्रति तिमाही के आसपास रहता था.
कंपनी ने Commodity HALS से आगे बढ़कर advanced HALS पर फोकस बढ़ाया है. एक्सपोर्ट बिजनेस में भी बड़ी तेजी देखने को मिली. पहले जहां एक्सपोर्ट और घरेलू कारोबार का अनुपात 20:80 था, अब यह 50:50 तक पहुंच गया है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच HALS बिजनेस 96% CAGR की रफ्तार से बढ़ सकता है और FY28 तक इसका रेवेन्यू 4.8 बिलियन रुपये तक पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें: हफ्ते के आखिरी दिन करें खरीदारी! मल्टीबैगर स्टॉक पर एक्सपर्ट बुलिश, भारी करेक्शन के बाद एंट्री का मौका, जानें टारगेट
कंपनी का ATBS प्लांट भी निवेशकों के लिए बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है. मैनेजमेंट के मुताबिक यह प्लांट Q3FY27 तक शुरू हो सकता है और Q4FY27 से इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है.
हालांकि मजदूरों की कमी की वजह से प्लांट शुरू होने में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनेगा. इसके अलावा HQ और Catechol प्लांट भी शुरू हो चुके हैं. अभी इनका उपयोग स्तर 10% से 15% के बीच है, लेकिन FY27 से यहां भी तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.29% रही. सबसे खास बात यह रही कि विदेशी निवेशकों यानी FII की हिस्सेदारी बढ़कर 13.38% हो गई.
कंपनी पर कोई प्लेज नहीं होना भी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में Clean Science कई बड़े ग्रोथ ट्रिगर्स के साथ आगे बढ़ सकती है.
हालांकि MEQH प्राइसिंग और Phenol की कीमतें आगे निगरानी का बड़ा विषय रहेंगी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)