&format=webp&quality=medium)
Citi on Capital Goods Sector: भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर पर ब्रोकरेज हाउस CITI ने एक नई रिपोर्ट जारी करते हुए 6 प्रमुख स्टॉक्स पर अपनी कवरेज की शुरुआत की हैय रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत इन सेक्टर्स में अगले कई दशकों तक चलने वाला निवेश चक्र (multi-decadal cycle) देख सकता है, जहां कैपेक्स, मार्जिन एक्सपेंशन और लोकलाइजेशन ट्रेंड्स से सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा. ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए दमदार मौका बन रहा है.
CITI की रिपोर्ट के मुताबिक, FY24 के बाद सेक्टर में कैपेक्स ग्रोथ थोड़ी सुस्त रही है, लेकिन अब datacenters, renewables, electronics और semiconductors जैसे sunrise sectors में तेज निवेश प्रवाह देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट कहती है कि ये सेक्टर अभी लो बेस से शुरू हो रहे हैं, इसलिए आने वाले सालों में यहां निवेश और वैल्यू क्रिएशन के बड़े मौके हैं.
फिलहाल सेक्टर की वैल्यूएशन प्रीमियम लेवल पर है, लेकिन CITI का मानना है कि ग्रोथ विजिबिलिटी और मार्जिन एक्सपेंशन देने वाले बॉटम-अप स्टॉक्स अभी भी बेहतर रिलेटिव रिटर्न दे सकते हैं. ब्रोकरेज ने यह भी जोड़ा कि आने वाले समय में अधिकांश प्रोजेक्ट्स PPP (Public Private Partnership) मॉडल पर आने की उम्मीद है, जिससे इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को मल्टीलेटरल फंडिंग एजेंसियों से भी बूस्ट मिल सकता है.
CITI ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले 3-4 सालों में सेक्टर की मार्जिन में जबरदस्त एक्सपेंशन देखा गया है. इस सुधार के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं- हाई-वैल्यू प्रोडक्ट ऑफरिंग्स, लोकलाइजेशन ट्रेंड (Made in India के तहत उत्पादन और बेहतर फिक्स्ड कॉस्ट एब्सॉर्प्शन. इसके अलावा, वॉल्यूम ग्रोथ, सप्लाई चेन नॉर्मलाइजेशन और कमोडिटी कॉस्ट में राहत ने भी मार्जिन को सपोर्ट किया है.
CITI ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आने वाले दशक में भारत के कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर की ग्रोथ इन उभरती थीम्स पर निर्भर करेगी-
ये सभी क्षेत्र सरकार की “Make in India” और “आत्मनिर्भर भारत” नीतियों से सीधे तौर पर जुड़े हैं, जिससे निवेशकों को लंबी अवधि में मजबूत रिटर्न की संभावना है.
CITI ने बताया कि उसे सबसे ज्यादा भरोसा Electronics और High-Value Manufacturing से जुड़े स्टॉक्स पर है. ब्रोकरेज ने नीचे दिए गए 6 स्टॉक्स पर कवरेज शुरू की है-
| Stocks | Target Price (₹) | Rating | Upside (%) |
|---|
| Larsen & Toubro (L&T) | 4,350 | Buy | 17% |
| Hindustan Aeronautics (HAL) | 5,800 | Buy | 21% |
| Bharat Electronics (BEL) | 500 | Buy | 24% |
| Cummins India | 4,650 | Buy | 19% |
| Siemens India | 3,425 | Neutral | 7% |
| ABB India | 4,750 | Sell | -7% |
ब्रोकरेज का मानना है कि L&T और HAL सेक्टर की core growth story को लीड करेंगे, जबकि BEL और Cummins मार्जिन एक्सपैंशन और लोकल मैन्युफैक्चरिंग की थीम से फायदा उठा सकते हैं.
CITI की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि भारत अगले दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ का ग्लोबल हब बन सकता है. सरकारी समर्थन, प्राइवेट कैपेक्स, और ग्लोबल सप्लाई चेन शिफ्ट तीनों ट्रेंड भारत के पक्ष में हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक, निवेशकों के लिए अब ध्यान उन कंपनियों पर होना चाहिए जो ग्रोथ विजिबिलिटी, कैपेक्स स्केलिंग और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बिजनेस मॉडल्स पर काम कर रही हैं. भारत की इंडस्ट्रियल कहानी अब “सस्टेनेबल ग्रोथ फेज” में दाखिल हो चुकी है और यही है आने वाले दशक का सबसे बड़ा निवेश अवसर.