ऐसा क्या हो रहा है कि Cement Stocks आ गए ब्रोकरेज के रडार पर, दौड़ने वाले हैं ये 5 शेयर!

Cement Stocks: रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में सीमेंट की कुल मांग का 29–31% हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से आता है. सरकार द्वारा की जा रही भारी पूंजीगत व्यय और प्रोजेक्ट्स की तेज़ी से प्रगति इस मांग को और अधिक मजबूत बनाएगी.
ऐसा क्या हो रहा है कि Cement Stocks आ गए ब्रोकरेज के रडार पर, दौड़ने वाले हैं ये 5 शेयर!

Cement Stocks: आने वाले वित्तीय वर्ष FY26 में सीमेंट सेक्टर में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Macquarie की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल सीमेंट की मांग में 7% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि कीमतों में भी 2–4% तक बढ़ोतरी संभव है. यह वृद्धि विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मजबूती और कंपनियों के कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन प्रयासों पर आधारित होगी.

इंफ्रास्ट्रक्चर से आएगी बड़ी खपत

FY26 में घरेलू सीमेंट की मांग को सबसे अधिक बल इंफ्रा सेक्टर से मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में सीमेंट की कुल मांग का 29–31% हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से आता है. सरकार द्वारा की जा रही भारी पूंजीगत व्यय और प्रोजेक्ट्स की तेज़ी से प्रगति इस मांग को और अधिक मजबूत बनाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

FY25 की दूसरी छमाही में जो कीमतों में नरमी देखी गई थी, उससे अब बाहर निकलने के संकेत मिल रहे हैं. Macquarie का मानना है कि आने वाले महीनों में सीमेंट की कीमतों में सुधार का सिलसिला देखने को मिलेगा. इसके पीछे उत्पादन लागत में कमी, कैपेसिटी कंसोलिडेशन (एकीकरण) और बेहतर कीमत नियंत्रण रणनीतियां वजह रह सकती हैं.

कॉस्ट कटिंग से भी मिलेगा सहारा

Macquarie का यह भी मानना है कि सीमेंट कंपनियां अब लागत घटाने और कैपेसिटी को बेहतर तरीके से संयोजित करने पर ध्यान दे रही हैं. इससे मध्यम अवधि में कंपनियों की आय (earnings) में सुधार देखने को मिल सकता है.

कौन से शेयर खरीदें?

1. Macquarie ने UltraTech Cement पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट प्राइस ₹13,008 पर है. पहले ₹12,961 पर था. शेयर अभी 11,601 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज का कहना है कि ये सेक्टर की सबसे मजबूत और भरोसेमंद कंपनी है.

2. Shree Cement पर ब्रोकरेज ने Neutral की रेटिंग को मेंटेन रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹28,630 का दिया है, जोकि पहले ₹26,778 पर था. यानी यहां भी टारगेट बढ़ा है. इस कंपनी पर ब्रोकरेज का नजरिया है कि कंपनी का स्थिर प्रदर्शन है, लेकिन वैल्यूएशन महंगा है.

3. Ambuja Cements को भी ब्रोकरेज ने Outperform की रेटिंग दी है, वहीं, टारगेट प्राइस ₹608 का दिया है. उनका कहना है कि विविधता और विस्तार की योजना से कंपनी को फायदा हो सकता है.

4. ACC पर Outperform की रेटिंग है, लेकिन इसपर टारगेट प्राइस कट हुआ है. ₹2,425 से घटाकर ₹2,117 पर कर दिया है. इनका कहना है कि वैल्युएशन में थोड़ी कटौती है लेकिन प्रदर्शन मजबूत है.

5. Dalmia Bharat पर भी Outperform की रेटिंग है और टारगेट प्राइस को ₹2,252 से बढ़ाकर ₹2,353 पर कर दिया है. कॉस्ट कटिंग और विस्तार पर फोकस से मुनाफा बढ़ेगा. शेयर 2,067 पर चल रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6