₹115 के शेयर पर आया तेजी का ट्रिगर, ₹11000 Cr के निवेश की तैयारी; ब्रोकरेज ने कहा- 40% ऊपर चढ़ सकता है स्टॉक

JSW Cement Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज CITI ने JSW Cement पर BUY की रेटिंग दी है और स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव है. ब्रोकरेज ने इस सीमेंट स्टॉक पर ₹165 का टारगेट प्राइस रखा है.
₹115 के शेयर पर आया तेजी का ट्रिगर, ₹11000 Cr के निवेश की तैयारी; ब्रोकरेज ने कहा- 40% ऊपर चढ़ सकता है स्टॉक

 

JSW Cement Share Price: भारत के सीमेंट सेक्टर में तेजी लगातार बनी हुई है, और इसी रफ्तार को पकड़ते हुए JSW Cement ने अगले तीन साल के लिए एक मजबूत निवेश योजना की घोषणा की है. कंपनी का लक्ष्य सिर्फ क्षमता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि ‘ग्रीन सीमेंट’ सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत बनाना भी है. ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक पर पहले से ही पॉजिटिव दिख रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसकी तेज ग्रोथ को लेकर बुलिश व्यू दिख रहा है.

JSW Cement का शेयर आज 2.7% की तेजी के साथ 115 रुपये के भाव पर बंद हुआ. शेयर का 52-वीक हाई 162 रुपये और 52-वीक लो 106 रुपये है.

11000 करोड़ रुपये का मेगा निवेश प्लान

Add Zee Business as a Preferred Source

JSW Cement ने 2028 तक ₹11,000 करोड़ का निवेश करने का फैसला किया है. इस निवेश का मुख्य उद्देश्य उत्पादन क्षमता को दोगुना से भी अधिक करना है. कंपनी की विस्तार योजना बड़ी है. मौजूदा क्षमता 20 MT की है, जिसे 2028 तक 41 MT करने का लक्ष्य है. सिर्फ 3 साल में क्षमता में 21 MT की बढ़ोतरी करनी है.

ग्रीनफील्ड + ब्राउनफील्ड विस्तार की भी योजना है. MP और UP में नई प्लांट्स बनेंगी, जिससे कुल 6 MT क्षमता की वृद्धि होगी. कंपनी महाराष्ट्र (Dolvi), कर्नाटक (Vijayanagar) और पंजाब (Talwandi Sabo) के मौजूदा प्लांट्स में अपग्रेडेशन करेगी. इससे FY26 तक क्षमता बढ़कर 25 MT पहुंचने की उम्मीद है.

ग्रीन सीमेंट की मजबूत पकड़

कंपनी का फोकस सिर्फ क्षमता बढ़ाने पर नहीं बल्कि टिकाऊ उत्पादों पर भी है. JSW Cement के ग्रीन प्रोडक्ट्स का योगदान कुल बिक्री में 77% है. भारत में ग्रीन कंस्ट्रक्शन बढ़ने से इसकी मांग लगातार मजबूत है. इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग और इंडस्ट्रियल कैपेक्स में बूम से अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

ब्रोकरेज हाउस क्यों हैं बुलिश?

मोतीलाल ओसवाल ने दूसरी तिमाही नतीजों के बाद अगले 3 साल में रेवेन्यू 18% CAGR से बढ़ने और EBITDA में 33% CAGR ग्रोथ का अनुमान लगाया था. कंपनी सेक्टर की फास्टेस्ट-ग्रोइंग प्लेयर्स में शामिल है. ब्रोकरेज ने इसपर 125 का टारगेट रखा था.

CITI की ओर से Buy की रेटिंग

ग्लोबल ब्रोकरेज CITI ने JSW Cement पर BUY की रेटिंग दी है और स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव है. ब्रोकरेज ने इस सीमेंट स्टॉक पर ₹165 का टारगेट प्राइस रखा है. मौजूदा भाव से ये टारगेट प्राइस करीब 40% का अपसाइड पोटेंशियल दिखा रहा है. कंपनी के लिए पॉजिटिव्स दिख रहे हैं कि लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्शन एफिशिएंसी बढ़ने से मार्जिन और सुधरेंगे. क्षमता बढ़ने से मार्केट शेयर मजबूत होगा. ग्रीन प्रोडक्ट मिक्स कंपनी को प्रीमियम वैल्यूएशन देता है.

Q2 FY26 नतीजे: उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

JSW Cement ने दूसरी तिमाही में मजबूत नंबर पेश किए थे. कंपनी का रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹14.4 बिलियन पर पहुंचा, जबकि EBITDA में जबरदस्त 65% की बढ़त दिखी और यह ₹2.7 बिलियन रहा, जो अनुमान से 40% ज्यादा था. मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी ने ₹864 मिलियन का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे ₹368 मिलियन का घाटा हुआ था. बिक्री मात्रा भी मजबूत रही, जहां कुल सेल्स वॉल्यूम 15% बढ़कर 3.1 MT रहा. इसमें 1.7 MT सीमेंट और 1.4 MT GGBS की बिक्री शामिल रही. रियलाइजेशन भी सुधारते हुए ₹4,619 प्रति टन पर पहुंचा, जो सालाना आधार पर 2% की बढ़त है.

कितना है कैपेक्स?

FY26 के लिए कुल कैपेक्स ₹23 बिलियन का है, जिसमें 1HFY26 में खर्च ₹9.6 बिलियन का होगा. कुल मिलाकर, JSW Cement का फोकस साफ है- तेजी से क्षमता बढ़ाना, ग्रीन प्रोडक्ट्स में लीड लेना, और लागत दक्षता के जरिए लंबे समय में मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करना. डिमांड, विस्तार और वित्तीय मजबूती के ट्रेंड को देखते हुए, ब्रोकरेज स्टॉक पर काफी पॉजिटिव बने हुए हैं.

FAQs

1. JSW Cement इतना बड़ा निवेश क्यों कर रही है?
क्योंकि भारत में हाउसिंग, इंफ्रा और इंडस्ट्रियल कंस्ट्रक्शन की मांग तेज हो रही है और कंपनी अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहती है.

2. क्या कंपनी ग्रीन प्रोडक्ट्स पर ध्यान दे रही है?
हां, कुल सेल्स में 77% हिस्सा ग्रीन सीमेंट उत्पादों का है. JSW Cement की यह बड़ी ताकत है.

3. ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?
CITI और अन्य ब्रोकरेज JSW Cement पर Buy रेटिंग दे रहे हैं और आने वाले 2–3 साल में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं.

4. Q2 के नतीजे कैसे रहे?
बहुत मजबूत- रेवेन्यू, EBITDA और प्रॉफिट सभी में जबरदस्त सुधार हुआ.

5. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
CITI का टारगेट ₹165/sh है, जो लगभग 39% अपसाइड दिखा रहा है.

RECOMMENDED

तूलिका कुशवाहा

तूलिका कुशवाहा

असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

 

तूलिका कुशवाहा, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) के

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6