Best Cement Stock: सीमेंट की कीमत बढ़ने से इस शेयर में आएगा जोरदार उछाल! 51% तक का रिटर्न, 3 ब्रोकरेज बुलिश

3 ब्रोकरेज कंपनियों ने एक सीमेंट स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है. ये शेयर 51 परसेंट का तेज उछाल दिखा सकता है. इस शेयर में दांव लगाना है तो जरूर पढ़ें ये ब्रोकरेज रिपोर्ट.
Best Cement Stock: सीमेंट की कीमत बढ़ने से इस शेयर में आएगा जोरदार उछाल! 51% तक का रिटर्न, 3 ब्रोकरेज बुलिश

सीमेंट स्टॉक में पैसा बनने को तैयार (AI जनरेटेड फोटो)

देशभर में सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इंडस्ट्री प्लेयर्स ने अप्रैल में ₹15-₹20 रुपए प्रति बैग की दर से सीमेंट की कीमतों में इजाफा किया है. अब सीमेंट महंगा हुआ है तो इससे किसी को तो फायदा होगा. सीमेंट प्राइस बढ़ने से देश की सीमेंट कंपनी Nuvoco Vistas को फायदा हो सकता है. ऐसा कई ब्रोकरेज का कहना है. 3 ब्रोकरेज कंपनियों ने Nuvoco Vistas के शेयर पर खरीदारी की राय दी है.

तीनों ब्रोकरेज कंपनियां बुलिश हैं. एक ब्रोकरेज ने तो 51% अपसाइड वाला टारगेट प्राइस दिया है. तेजी वाले बाजार में अगर और मुनाफा कमाना है तो इस शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. यहां जानें कि ब्रोकरेज इस शेयर पर क्यों बुलिश हैं? आगे की क्या स्ट्रैटेजी है? किस टारगेट प्राइस के लिए खरीदारी करनी चाहिए?

Nuvoco Vistas: ये ब्रोकरेज बुलिश

  • HSBC
  • Nomura
  • Jefferies

तीनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने खरीदारी की राय दी है. सीमेंट प्राइस बढ़ने के बाद इस शेयर पर खरीदारी की राय आई है और एक से बढ़कर एक ब्रोकरेज ने यहां अपनी राय दी है.

HSBC क्यों बुलिश?

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी एचएसबीसी ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की शुरुआत हो चुकी है और मौजूदा लागत दबाव के बीच यह कदम टिकाऊ (सस्टेनेबल) माना जा रहा है.

HSBC

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के साथ एक मजबूत साल खत्म किया है. बढ़ती लागत को देखते हुए ट्रेड सेगमेंट में प्रति बैग 10-12 रुपए और नॉन-ट्रेड सेगमेंट में करीब 20 रुपए की बढ़ोतरी पॉजिटिव है. पूर्वी भारत में कंपनी की मजबूत पकड़ को देखते हुए, नुवोको को इस क्षेत्र में एक अहम खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Nomura ने कितना TGT दिया?

HSBC के अलावा ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा भी यहां बुलिश है. ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत रियलाइजेशन के चलते वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (4QFY26) में EBITDA अनुमान से बेहतर रहा है.

Nomura

मैनेजमेंट का कहना है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते निकट अवधि में दबाव देखने को मिल सकता है. ईंधन और पैकेजिंग लागत बढ़ने से मार्जिन पर असर पड़ सकता है और यह दबाव कम से कम 1-2 तिमाहियों तक बना रह सकता है. बोर्ड ने विरमगाम में 1.5 MTPA क्षमता वाले बल्क सीमेंट टर्मिनल की स्थापना को मंजूरी दे दी है.

Jefferies को क्यों आया पसंद?

तीसरी ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने भी यहां खरीदारी की राय दी है. इस शेयर पर 410 रुपए का टारगेट प्राइस है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने मार्च तिमाही में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है, जहां मजबूत रियलाइजेशन के चलते EBITDA सालाना आधार पर 7% बढ़ा है.

ईंधन, पैकेजिंग और जिप्सम की बढ़ती लागत से निकट अवधि में दबाव देखने को मिल सकता है. 1Q-2QFY27 के दौरान ब्लेंडेड लागत बढ़ने की संभावना है, हालांकि कंपनी फ्यूल मिक्स और प्रोक्योरमेंट को ऑप्टिमाइज करने पर काम कर रही है.

jefferies

अप्रैल में प्रति बैग 8-15 रुपये तक की कीमत बढ़ोतरी (पूर्वी क्षेत्र और नॉन-ट्रेड में ज्यादा) से महंगाई के असर को आंशिक रूप से संतुलित करने में मदद मिलेगी. अगर लागत दबाव जारी रहता है तो आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सीमेंट महंगा क्यों हुआ?

बढ़ती लागत के कारण कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं.

Q2 Nuvoco Vistas को क्या फायदा?

बेहतर रियलाइजेशन से मुनाफा बढ़ेगा.

Q3 कौन-सी ब्रोकरेज बुलिश हैं?

HSBC, Nomura और Jefferies.

Q4 टारगेट प्राइस क्या है?

Jefferies का टारगेट ₹410 है.

Q5 सबसे बड़ा रिस्क क्या है?

ईंधन और पैकेजिंग लागत से मार्जिन पर दबाव.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6