शुक्रवार को इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगा दें दांव! 3 ब्रोकरेज बुलिश, 100+ देशों में कंपनी का बिजनेस

इस टायर स्टॉक शेयर पर CLSA और Nomura समेत कई ब्रोकरेज कंपनियां बुलिश नजर आई हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी आने वाले वर्षों में तेज ग्रोथ दर्ज कर सकती है. शुक्रवार को बाजार खुलते ही इस शेयर में निवेश कर सकते हैं.
शुक्रवार को इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगा दें दांव! 3 ब्रोकरेज बुलिश, 100+ देशों में कंपनी का बिजनेस

शुक्रवार को बाजार खुलते ही इस शेयर में बना लें स्ट्रैटेजी, नोट करे नाम और टारगेट (फोटो - AI)

RPG ग्रुप की टायर कंपनी CEAT Ltd के स्टॉक में आने वाले समय में दमदार तेजी देखने को मिल सकती है. कंपनी ने हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए गए थे. तिमाही नतीजों के बाद अब इस कंपनी के स्टॉक पर एक साथ तीन ब्रोकरेज कंपनियों की राय आई है. CEAT Ltd के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी CLSA, Citi और Nomura की राय आई है. हालांकि सिटी की ओर से सिर्फ कमेंट्री दी गई है लेकिन CLSA और नोमुरा ने Buy रेटिंग के साथ बढ़िया टारगेट प्राइस दिए हैं.

शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे तो इस शेयर में एंट्री करने का अच्छा मौका मिल सकता है. बता दें कि बकरीद के मौके पर कल यानी गुरुवार को बाजार बंद रहेंगे. इस शेयर में निवेशकों को 30% तक का रिटर्न मिल सकता है.

CEAT पर क्या है राय?

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइस (रुपए)

रिटर्न

CLSAAccumulate414125.67%
Citi---
NomuraBuy427629.77%

सिटी ने क्या कहा?

  • मैनेजमेंट के मुताबिक Q1 में कच्चे माल की लागत में करीब 20% तक बढ़ोतरी हो सकती है.
  • कंपनी ने फिलहाल 5-6% तक प्राइस हाइक किया है और आगे भी इसी तरह की बढ़ोतरी की संभावना जताई है.
  • CAMSO इंटीग्रेशन तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है. मैनेजमेंट को लंबे समय में इसमें 1 बिलियन डॉलर की संभावनाएं दिख रही हैं.
  • कंपनी का कैपेक्स सामान्य स्तर ₹1000 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹1300-1400 करोड़ तक पहुंच सकता है.
  • कंपनी का लक्ष्य भारत के आफ्टरमार्केट में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर टायर सेगमेंट में नंबर-1 पोजिशन हासिल करना है.
  • अंतरराष्ट्रीय कारोबार का योगदान बढ़ाकर 33% तक पहुंचाने की योजना है.

नोमुरा क्यों बुलिश?

  • ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा कि कंपनी ने FY26-31 के दौरान अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले सबसे तेज ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य रखा है.
  • अंतरराष्ट्रीय कारोबार का योगदान मौजूदा करीब 21% से बढ़कर 33% तक पहुंचने की उम्मीद है.
  • फिलहाल मांग मजबूत बनी हुई है, हालांकि FY27 की दूसरी छमाही में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है.
  • कच्चे माल की लागत तिमाही आधार पर करीब 20% बढ़ी है, जिसके चलते कंपनी ने कई बार कीमतों में बढ़ोतरी की है.
  • कंपनी का कैपेक्स सामान्य ₹1000 करोड़ के स्तर से बढ़कर ₹1300-1400 करोड़ तक पहुंच सकता है.

स्टॉक का प्रदर्शन

ये एक मल्टीबैगर स्टॉक है. कंपनी के स्टॉक ने बीते 10 साल में 255 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में इस स्टॉक ने 152 फीसदी का रिटर्न दिया है. यहां नीचे स्टॉक की चाल की पूरी टेबल बनाई गई है.

DurationChange (%)
1 हफ्ता4.09
1 महीना-6.80
1 साल-11.77
3 साल56.29
5 साल152.21
10 साल255.35

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 टायर सेक्टर में निवेश करते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

निवेश से पहले कच्चे माल की कीमत, मांग की स्थिति, कंपनी का मार्केट शेयर और मार्जिन प्रोफाइल देखना जरूरी होता है.

Q2 ब्रोकरेज रिपोर्ट निवेशकों के लिए क्यों महत्वपूर्ण होती है?

ब्रोकरेज रिपोर्ट कंपनियों के बिजनेस, वैल्युएशन, ग्रोथ और जोखिमों का विश्लेषण पेश करती है, जिससे निवेशकों को निर्णय लेने में मदद मिलती है.

Q3 क्या इंटरनेशनल बिजनेस बढ़ने से कंपनी को फायदा होता है?

अंतरराष्ट्रीय कारोबार बढ़ने से कंपनी को नए बाजार मिलते हैं और रेवेन्यू सोर्स ज्यादा मजबूत हो सकते हैं.

Q4 शेयर बाजार में ‘Buy’ रेटिंग का क्या मतलब होता है?

Buy रेटिंग का मतलब होता है कि ब्रोकरेज को शेयर में आगे तेजी और बेहतर रिटर्न की उम्मीद है.

Q5 मल्टीबैगर स्टॉक किसे कहा जाता है?

ऐसे शेयर जो लंबी अवधि में निवेशकों को कई गुना रिटर्न देते हैं, उन्हें मल्टीबैगर स्टॉक कहा जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6