&format=webp&quality=medium)
Antique Stock Broking ने CCL Products (India) पर अपना भरोसा कायम रखते हुए BUY रेटिंग दी है और 1,230 रुपये का Target Price फिक्स किया है. मौजूदा बाजार भाव यानी CMP 972 रुपये की तुलना में देखें तो यहां से करीब 26.6% upside बनती दिख रही है. यानी स्टॉक में बढ़िया रिटर्न की गुंजाइश अभी भी बाकी है.
कंपनी कॉफी बिजनेस में पहले से मजबूत खिलाड़ी है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि CCL अब सिर्फ manufacturing तक सीमित नहीं रहना चाहती. उसका aim है कि आने वाले समय में वह global coffee platform के रूप में पहचानी जाए, मतलब sourcing से लेकर shelf तक एक integrated solutions provider. इसे कह सकते हैं ब्रांड सिर्फ कॉफी बनाएगा नहीं, कॉफी बेचेगा भी, और value chain के हर स्टेप पर कमाई होगी.
CCL ने पिछले 5 सालों में करीब INR 16 billion का capex किया है, जिसके बाद capacity 38.5 KMT से बढ़कर 77 KMT हो गई है. Capacity तो दोगुनी हो गई, लेकिन अभी utilization सिर्फ 60% के आसपास है, यानी आगे के growth लिए ample scope मौजूद है.
Brokerage मानती है कि आने वाले 2-3 साल में volume growth 15-20% CAGR की रफ़्तार पकड़ सकती है. कंपनी नए देशों में लगातार कदम बढ़ा रही है, खासकर Southeast Asia और Latin America में. North America और Europe में भी premium private label portfolio की पकड़ और मजबूत हो रही है.
Capex पूरा होने के बाद अब कंपनी cash generate करने की strong स्थिति में है. Debt पहले ज्यादा था लेकिन अब तेजी से घट रहा है. कंपनी ने 1HFY25 में net debt 17.1 bn से घटाकर 12.4 bn कर लिया. अनुमान है FY28 तक Debt-Equity ratio 1x से घटकर 0.3x तक आ सकता है.
EBITDA में भी सुधार
कंपनी EBITDA/kg level को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. Target है कि historical 110/kg से बढ़कर 130-135/kg नया normal बने. इसका फायदा Operating leverage और high-margin products से मिलेगा. छोटे पैक (small packs) का contribution 8-10% से बढ़कर 15-20% तक ले जाने पर फोकस है, और छोटे packs में margin भी ज्यादा मिलता है.
Retail brand Continental Coffee इंडिया में काफी तेजी से expand हो रहा है. अब यह 1.5 लाख से ज्यादा retail stores में उपलब्ध है और 700+ distribution partners जुड़े हुए हैं. FY26 में branded business revenue 4-5 bn तक पहुंचने की उम्मीद है (FY25: 3 bn). Instant coffee market में company की हिस्सेदारी 8-9% है और यह देश की तीसरी सबसे बड़ी खिलाड़ी बन चुकी है. इन सबको देखते हुए brokerage को भरोसा है कि CCL Products लॉन्ग-टर्म में value create कर सकती है. इसलिए BUY recommendation बदस्तूर जारी है.
1. CCL Products का Target Price कितना है?
Target price 1,230 रुपये.
2. CMP के मुकाबले कितना upside बनता है?
करीब 26.6% upside.
3. कंपनी की volume growth guidance क्या है?
आने वाले 2-3 साल में 15-20% CAGR.
4. CCL किस ओर transform हो रही है?
Pure manufacturing से एक global coffee platform की तरफ.
5. Brand business का revenue target FY26 के लिए कितना है?
लगभग 4-5 billion रुपये.
डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)