CarTrade: इश्यू प्राइस के करीब आया स्टॉक, नोमुरा को दिखा दम; 83% अपसाइड मिला टारगेट

CarTrade का शेयर इस समय अपने इश्यू प्राइस के करीब आ गया है. कंपनी ने AI को अपने बिजनेस मॉडल में इंटिग्रेट किया है जो ग्रोथ की नई अपॉर्च्युनिटी लेकर आई है. यही वजह है कि नोमुरा ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और 83% अपसाइड टारगेट दिया है.
CarTrade: इश्यू प्राइस के करीब आया स्टॉक, नोमुरा को दिखा दम; 83% अपसाइड मिला टारगेट

अगस्त 2021 में इस कंपनी का 1618 रुपए पर आईपीओ आया था. (AI जेनरेटेड फोटो)

CarTrade: कार ट्रेड का शेयर अपने इश्यू प्राइस के करीब आ गया है. इस भाव पर शेयर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर लौट आया है. गिरावट के बाद वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है. यही वजह है कि ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने इसे खरीदने का मौका बताया. यह शेयर इस समय 1650 रुपए पर है. नोमुरा ने इस शेयर में 80-85% तक अपसाइड का भरोसा जताया है.

नोमुरा ने कहा CarTrade Tech का फोकस अब तेजी से AI ड्रिवन प्लैटफॉर्म पर है. एआई टूल्स बायर्स और सेलर्स को तुरंत जोड़ रहे हैं. ऐसे में ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ में 3026 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. 1650 रुपए के करेंट मार्केट प्राइस के आधार पर यह टारगेट 83% अधिक है. बता दें कि अगस्त 2021 में इस कंपनी का 1618 रुपए पर आईपीओ आया था.

CarTrade Tech
Add Zee Business as a Preferred Source

नोमुरा ने कहा कि मैनेजेमेंट का फोकस AI पर है और इसका इस्तेमाल सभी नए और पुराने कार प्लैटफॉर्म्स पर किया जा रहा है. यह यूजर्स के अनुभव को बेहतर कर रहा है और मॉनेटाइजेशन में इससे मदद मिलेगी.

CarTrade Tech एक डिजिटल मार्केट प्लेस है. यह कंपनी CarWale, BikeWale, OLX India, Shriram Automa की पैरेंट कंपनी भी है. कंपनी ने एआई आधारित टूल्स SuperDost को लॉन्च किया है जिससे बायर्स और सेलर्स का कनेक्शन ज्यादा बेहतर हो रहा है.

नोमुरा के बुलिश होने के 5 प्रमुख कारण

  • CarTrade के प्लैटफॉर्म पर 85mn+ मंथली यूनिक विजिटर्स आते हैं.
  • यूज्ड कार लिस्टिंग स्पेस में इसका मार्केट शेयर 63% के करीब है
  • AI की मदद से कंपनी मल्टीपल इनिशिएटिव्स ले रही है जिसका फायदा मिलेगा
  • AI की मदद से न्यू रेवेन्यू अपॉर्च्युनिटी बनती नजर आ रही है
  • अगले साल से कंपनी AI आधारित प्लैटफॉर्म ‘Signature Dealer” लॉन्च करने जा रही है

AI की रथ पर सवार हुई कंपनी

कार ट्रेड का MOAT इसका स्केल है जिसे कंपनी अब AI के जरिए और मजबूत करने में जुटी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कंपनी सर्च, प्राइसिंग, मैचमेकिंग और ट्रांजैक्शन तक सभी प्रोसेस को स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बना रही है. कंपनी का पूरा फोकस यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने और नए रेवेन्यू स्ट्रीम्स जेनरेट करने पर है. यही AI ड्रिवन स्ट्रैटेजी इस कंपनी के ग्रोथ को बूस्ट करेंगे.

न्यू ऑटो सेल्स सेगमेंट का एक्सपीरियंस बेहतर होगा

CarTrade अपने प्लैटफॉर्म को पूरी तरह एंड-टू-एंड डिजिटल कार खरीदने का अनुभव बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है. आने वाले समय में न्यू ऑटो सेल्स सेगमेंट में “Signature Dealer” को लॉन्च किया जाएगा. इस प्लैटफॉर्म पर AI एजेंट्स सीधे OEMs और डीलर्स के सिस्टम से जुड़कर यूजर्स को रियल टाइम इन्वेंट्री, कीमत, डिस्काउंट और फाइनेंसिंग की पूरी जानकारी देंगे. इससे कार खरीदने की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी. कंपनी का ये भी मानना है कि AI आधारित सर्च से उसका ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा.

CarTrade Tech का हिस्टोरिकल परफॉर्मेंस

DurationAbsolute Chg (₹)Change %

Sensex Change %

1 Week-41.9-2.48-1.03
2 Weeks-5.75-0.35-4.71
1 Month-151.4-8.4-11.49
YTD-1177.9-41.65-15.54
3 Months-1119.9-40.43-15.03
6 Months-800.2-32.66-10.37
1 Year6.550.4-7.06
2 Years1012.6158.88-2.31
3 Years1284.1350.9924.13
5 Years----43.5

यूज्ड कार सेगमेंट में हायपर लोकल पर फोकस

इसके अलावा कंपनी अब यूज्ड कार मार्केट सेगमेंट में भी बड़ा गेमचेंजर प्लान कर रही है. अभी तक इस सेगमेंट में कंपनी का फोकस केवल B2C मोनेटाइजेशन था. इस सेगमेंट को अब C2B और C2C सेगमेंट बनाने की तैयारी चल रही है. “Super Buyer-AI” जैसे प्रोडक्ट पर काम कर रही है. इसमें एक फोटो के जरिए कार बेचने की सुविधा मिलेगी. यह प्लैटफॉर्म सेलर्स को तुरंत आसपास के असली खरीदारों से कनेक्ट करेगा. मतलब, कंपनी यूज्ड कार सेगमेंट पर हायपर लोकल स्ट्रैटेजी पर फोकस कर रही है.

ग्रोथ आउटलुक दमदार

  • कंज्यूमर बिजनेस में FY26-28 के दौरान रेवेन्यू 24% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है
  • OLX बिजनेस सेगमेंट में FY26-28 के दौरान रेवेन्यू 25% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है
  • AI के इस्तेमाल होने से सभी सेगमेंट में मार्जिन्स आने वाले समय में बेहतर होने की उम्मीद
  • FY26 के लिए EBITDA मार्जिन 35.4% रहने की उम्मीद है जो और बेहतर होगा
  • FY28 को लेकर उम्मीद है कि EBITDA मार्जिन 39.4% पर पहुंच जाएगा

शेयर होल्डिंग पैटर्न

कैटिगरीDec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
FIIs55.12%60.96%67.30%68.51%64.58%
DIIs19.67%15.36%10.49%9.95%9.97%
Public25.21%23.68%22.20%21.54%25.44%

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

कार ट्रेड एक प्रोफेशनली मैनेज्ड कंपनी है जिसकी 100% ओनरशिप पब्लिक के पास है. इसमें करीब 75% ओनरशिप तो इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशन्स के पास 9.97% के करीब हिस्सेदारी है. इस कैटिगरी में 14 म्यूचुअल फंड्स 8.34% ओनरशिप रखते हैं. 146884 रीटेल निवेशक करीब 11.13% और 19 रेसिडेंट इंडिविजुअल 4.15% ओनरशिप रखते हैं.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 CarTrade Tech पर नोमुरा बुलिश क्यों है?

AI आधारित प्लैटफॉर्म, मजबूत मार्केट शेयर और नए रेवेन्यू अवसरों के चलते BUY रेटिंग दी गई है.

Q2 नोमुरा का टारगेट प्राइस क्या है और कितना अपसाइड दिख रहा है?

₹3026 का टारगेट दिया गया है जो मौजूदा स्तर से करीब 80-85% अधिक है .

Q3 कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा ट्रिगर क्या है?

AI आधारित टूल्स और मल्टी एजेंट एआई इकोसिस्टम से यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा और मोनेटाइजेशन बढ़ेगा .

Q4 CarTrade का सबसे बड़ा MOAT क्या है?

85Mn+ मंथली यूजर ट्रैफिक के साथ स्केल जिसे AI से और मजबूत किया जा रहा है.

Q5 CarTrade शेयर पर इंस्टीट्यूशन का कितना भरोसा है?

FIIs करीब 65% और DIIs करीब 10% ओनरशिप रखते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6