केबल और वायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी; स्टॉक मल्टीबैगर, Jefferies ने दिया नया टारगेट

बुधवार को बाजार खुलते ही इस केबल और वायर सेक्टर के स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. ये शेयर 20 परसेंट तक का अपसाइड दिखा रहा है. जेफरीज इस शेयर पर बुलिश है और खरीदारी की राय दी है.
केबल और वायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी; स्टॉक मल्टीबैगर, Jefferies ने दिया नया टारगेट

बुधवार को बाजार खुलते ही खरीद लें ये शेयर! (फोटो - AI/ChatGPT)

देश की लीडिंग केबल और वायर बनाने वाली कंपनी Finolex Cables के शेयर पर खरीदारी की राय आई है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है. बता दें कि मंगलवार को ये शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है. मंगलवार को शेयर ने 1.29% की तेजी के साथ 1001.70 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है.

ऐसे में बुधवार को बाजार खुलने के बाद इस शेयर पर स्ट्रैटेजी तैयार की जा सकती है. बुधवार को जेफरीज की राय में ये शेयर पोर्टफोलियो में शामिल हो सकता है. इस शेयर में करीब 20% तक का अपसाइड दिख रहा है.

ब्रोकरेज ने दिया कितना टारगेट?

ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर पर 1200 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो पहले 1000 रुपए था. ये शेयर 1001 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ऐसे में शेयर में करीब 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय देते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर दिया है. ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर पहले 1000 रुपए का टारगेट प्राइस दिया था, जिसे बढ़ाकर अब 1200 रुपए तक दिया है. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि -

  • कंपनी घरेलू केबल और वायर (C&W) सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है.
  • हाउसिंग और कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) थीम का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है.
  • स्टॉक इस साल अब तक 30% से ज्यादा चढ़ चुका है, लेकिन इसके बावजूद वैल्यूएशन अभी भी दूसरी कंपनियों के मुकाबले आकर्षक माना जा रहा है.
  • कंपनी ने FY26 में कॉपर की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कई बार कीमतें बढ़ाईं और कुल मिलाकर करीब 20% तक प्राइस हाइक किया.
  • केबल बिजनेस में बिक्री की मात्रा मजबूत बनी हुई है, मार्जिन स्थिर हैं और FMEG (फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) कारोबार भी सकारात्मक प्रदर्शन बनाए हुए है.
  • इन कारणों को देखते हुए ब्रोकरेज ने FY28 के लिए EPS (प्रति शेयर आय) के अनुमान में 3% की बढ़ोतरी की है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-7.76
1 महीना1.15
1 साल4.43
3 साल25.79
5 साल117.05
10 साल186.65

क्या करती है कंपनी?

Finolex Cables Ltd. (FCL) भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन केबल बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी बिल्डिंग मैटेरियल और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है और घरेलू इस्तेमाल के सामान्य वायर से लेकर विशेष फाइबर ऑप्टिक केबल और फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) तक कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है.

कंपनी ने संगठित वायर इंडस्ट्री में मजबूत नेतृत्व की स्थिति बनाई हुई है और इसके पास अच्छा बाजार हिस्सा है. इसके अलावा, पूरे भारत में फैला मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी को ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और कारोबार को मजबूती देने में मदद करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6