&format=webp&quality=medium)
Landmark Cars Share Price पर आई बुलिश कॉल. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ऑटो रिटेल सेक्टर की कंपनी Landmark Cars एक बार फिर ब्रोकरेज हाउसेज की नजर में आ गई है. पिछले कुछ समय में शेयर में अच्छा-खासा करेक्शन देखने को मिला है, लेकिन अब ब्रोकरेज को इसमें मजबूत रिकवरी की उम्मीद है. शेयर 674 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 44% नीचे ट्रेड कर रहा है. फिलहाल इसका भाव 378 रुपये पर है, लेकिन यहां से ये 700 रुपये का भाव छू सकता है.
ब्रोकरेज फर्म Monarch Capital ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 700 रुपये का टारगेट दिया है. मौजूदा भाव के मुकाबले यह करीब 85% अपसाइड पोटेंशियल है.
ब्रोकरेज के मुताबिक Landmark Cars ने पिछले 18 महीनों में तेजी से नेटवर्क विस्तार किया था. अब कंपनी विस्तार की बजाय मौजूदा शोरूम और वर्कशॉप्स की प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. हाल ही में शुरू किए गए आउटलेट्स और सर्विस सेंटर अब स्थिर हो रहे हैं, जिससे आने वाली तिमाहियों में ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा मिल सकता है.
कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. रेवेन्यू और मुनाफा दोनों ब्रोकरेज के अनुमान से बेहतर रहे. साथ ही कंपनी ने अब तक का सबसे बेहतर EBITDA मार्जिन और आफ्टर-सेल्स सर्विस मार्जिन दर्ज किया है. बेहतर एसेट यूटिलाइजेशन, कॉस्ट कंट्रोल और वर्कशॉप बिजनेस में सुधार इसका प्रमुख कारण रहा.
Landmark Cars देश की प्रमुख ऑटो रिटेल कंपनियों में शामिल है और Mercedes-Benz, BYD, Kia, Mahindra, MG, Honda और Renault जैसे ब्रांड्स की गाड़ियों की बिक्री करती है. ब्रोकरेज का मानना है कि MG, Mahindra, Kia और BYD जैसे नए ब्रांड अब कंपनी की ग्रोथ में अहम योगदान देने लगे हैं.
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का योगदान भी तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी के कुल नई कार सेल रेवेन्यू में EV की हिस्सेदारी करीब 21% तक पहुंच चुकी है. इसके बावजूद कंपनी को EV से आफ्टर-सेल्स बिजनेस पर कोई बड़ा खतरा नहीं दिखता. टायर, ब्रेक, बॉडी शॉप, एक्सीडेंट रिपेयर और अन्य वैल्यू-एडेड सेवाओं की मांग बनी रहने की उम्मीद है.
LIVE TV:
Monarch Capital का कहना है कि बढ़ते औसत बिक्री मूल्य (ASP), कई ऑटो कंपनियों के नए मॉडल लॉन्च और हाई-मार्जिन आफ्टर-सेल्स बिजनेस की मजबूत ग्रोथ कंपनी के लिए बड़े ग्रोथ ट्रिगर्स साबित हो सकते हैं. Mercedes-Benz, Kia, Renault, Honda और MG की नई लॉन्च पाइपलाइन भी कंपनी के कारोबार को समर्थन दे सकती है.
ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर Landmark Cars आकर्षक वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है और आने वाले सालों में मुनाफे और कैश फ्लो दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है. इसी आधार पर Monarch Capital ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 700 रुपये का टारगेट दिया है.
कॉन्फ्रेंस कॉल में Landmark Cars ने कहा कि कंपनी का EV पोर्टफोलियो इंडस्ट्री के मुकाबले काफी मजबूत है. जहां भारत में पैसेंजर व्हीकल EV पेनिट्रेशन करीब 5% है, वहीं Landmark Cars की कुल नई कार बिक्री में EVs की हिस्सेदारी 21% से ज्यादा है. कंपनी का मानना है कि EV सेगमेंट पर उसका शुरुआती फोकस अब फायदा दे रहा है और BYD, MG Motor और Mahindra जैसे ब्रांड्स भविष्य की ग्रोथ के बड़े पिलर बनकर उभर रहे हैं.
कंपनी ने बताया कि अप्रैल से BYD वाहनों की सप्लाई फिर से सामान्य हो गई है. BYD के तीन मॉडल अब भारत के लिए होमोलोगेट हो चुके हैं, जिससे सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी और FY27 में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा BYD इस साल भारत में हाइब्रिड गाड़ियों को भी लॉन्च कर सकती है, जो कंपनी के लिए एक नया ग्रोथ अवसर बन सकता है.
Landmark Cars ने साफ किया कि FY27 एग्रेसिव एक्सपैंशन के बजाय कंसॉलिडेशन का साल होगा. पिछले 18 महीनों में कंपनी ने अपने नेटवर्क और क्षमता विस्तार पर बड़ा निवेश किया है. अब फोकस मौजूदा शोरूम और सर्विस नेटवर्क की उत्पादकता बढ़ाने, एसेट्स का बेहतर उपयोग करने और कैश फ्लो मजबूत करने पर रहेगा.
हालांकि कुछ पहले से तय विस्तार योजनाएं जारी रहेंगी. इनमें पुणे में BYD के सेल्स और सर्विस आउटलेट्स औप हैदराबाद में Mahindra के नए आफ्टर-सेल्स सेंटर शामिल हैं. कंपनी ने संकेत दिया कि FY27 में कैपेक्स ऐतिहासिक औसत के आसपास करीब ₹50 करोड़ रह सकता है, लेकिन पिछले 18-20 महीनों जैसी तेज विस्तार रणनीति फिलहाल देखने को नहीं मिलेगी. इससे कंपनी का फोकस अब मुनाफे और रिटर्न प्रोफाइल सुधारने पर रहेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)