1 खरीदें, 1 बेचें- बाकी 3 पर रखें नजर, Q1 रिजल्ट्स के बाद Anil Singhvi की स्टॉक स्ट्रैटेजी

Stocks to BUY-SELL: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ऐसे 2 Stocks सुझाए हैं. वहीं कुछ शेयरों में सपोर्ट लेवल और हायर लेवल्स बताए हैं. नीचे आप पूरी डीटेल चेक कर सकते हैं.
1 खरीदें, 1 बेचें- बाकी 3 पर रखें नजर, Q1 रिजल्ट्स के बाद Anil Singhvi की स्टॉक स्ट्रैटेजी

Stocks to BUY-SELL: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के साथ तिमाही नतीजों का आना जारी है. ऐसे में नतीजों के लिहाज से शेयरों में Buy-Sell की राय बन रही है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ऐसे 2 Stocks सुझाए हैं. वहीं कुछ शेयरों में सपोर्ट लेवल और हायर लेवल्स बताए हैं. नीचे आप पूरी डीटेल चेक कर सकते हैं.

Buy IndusInd Bank Futures
SL ₹787 | टारगेट ₹818 और ₹826

Q1 के कमजोर नतीजों के बावजूद अनिल सिंघवी ने IndusInd Bank फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि नतीजे जरूर वीक रहे हैं लेकिन इनमें कोई नया बड़ा निगेटिव फैक्टर नहीं है. ऐसे में स्टॉक में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिल सकती है. ट्रेडर्स ₹787 का स्टॉपलॉस लगाकर ₹818 और ₹826 के टारगेट के लिए खरीद सकते हैं.

Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?

Add Zee Business as a Preferred Source

Q1 में बैंक का NII 14% गिरा और PAT में 72% की बड़ी गिरावट देखने को मिली. Provisions साल-दर-साल 68% बढ़े हैं. GNPA 3.6% रहा जो पिछली तिमाही के 3.1% से ऊपर है. Slippages में सुधार जरूर दिखा है (QOQ: ₹5,014 Cr से घटकर ₹2,567 Cr). बाजार को अब नए CEO की नियुक्ति का इंतजार है.

Sell Mazagon Dock Futures
SL ₹2835 | टारगेट ₹2765 और ₹2655

Mazagon Dock के कमजोर नतीजों के बाद अनिल सिंघवी ने इसमें बिकवाली की राय दी है. कंपनी के सभी फाइनेंशियल मेट्रिक्स में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले एक महीने में स्टॉक पहले ही 12% गिर चुका है, इसलिए लोअर लेवल्स पर शॉर्ट करने की सलाह नहीं है. शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स ₹2835 का स्टॉपलॉस लगाकर ₹2765 और ₹2655 के टारगेट के लिए बेच सकते हैं.

India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!

Q1 में कंपनी की रेवेन्यू 11.4% बढ़ी, लेकिन EBITDA में 53% की बड़ी गिरावट आई. मार्जिन 27.2% से गिरकर 11.5% रह गया और PAT में भी 35% की गिरावट हुई है.

Piramal Pharma Futures
सपोर्ट लेवल ₹200 और ₹197 | ऊपरी स्तर ₹208 और ₹212

Piramal Pharma के नतीजे सभी मोर्चों पर कमजोर रहे हैं. अनिल सिंघवी ने इसे ना खरीदने और ना बेचने की सलाह दी है, बल्कि सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल्स पर नजर रखने को कहा है. ₹200 और ₹197 पर मजबूत सपोर्ट है, जबकि ऊपर की ओर ₹208 और ₹212 पर रेसिस्टेंस बन सकता है.

Q1 में कंपनी की रेवेन्यू 0.9% घटी है, EBITDA 47.8% गिरा है और मार्जिन घटकर 5.5% रह गया है (पिछली तिमाही: 10.5%). नेट लॉस ₹81.7 करोड़ रहा जो पिछली तिमाही से मामूली कम है.

Upcoming IPO: IPO का धमाका! इस हफ्ते 5 नए इश्यू और 3 लिस्टिंग्स

Torrent Pharma Futures
सपोर्ट लेवल ₹3480 | ऊपरी स्तर ₹3730

Torrent Pharma के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं और कंपनी का प्रदर्शन ऑपरेशनल फ्रंट पर ठीक रहा है. स्टॉक पिछले एक महीने में ₹85 ऊपर गया है. अनिल सिंघवी ने इसमें सपोर्ट लेवल ₹3480 और रेसिस्टेंस ₹3730 पर ध्यान देने की सलाह दी है.

Q1 में रेवेन्यू 11.2% बढ़ा है, EBITDA में 14.2% की बढ़त आई है. मार्जिन 31.6% से बढ़कर 32.5% हो गया है और PAT में भी 19.9% की उछाल देखने को मिली है.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

GAIL Futures
सपोर्ट लेवल ₹174 | ऊपरी स्तर ₹187

GAIL के नतीजे ऑपरेशनल रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन PAT में 7.9% की गिरावट दिखी है. अनिल सिंघवी ने कहा है कि कंपनी के नंबरों में कोई एक बार की इनकम है या नहीं, ये जानने के लिए मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस कॉल का इंतजार करना चाहिए.

Q1 में रेवेन्यू में 2.6% की गिरावट आई है, जबकि EBITDA 3.6% बढ़ा है. मार्जिन 9.6% रहा जो पिछली तिमाही के मुकाबले थोड़ा बेहतर है. स्टॉक में ₹174 पर सपोर्ट है, जबकि ₹187 पर रेसिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6