Brokerage Report: HAL, Titan समेत 9 शेयरों पर रिपोर्ट जारी, जानें कहां बनेगा पैसा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा सेक्टर पर 100% टैरिफ का ऐलान किया है जो बाजार के सेंटिमेंट को और खराब करने का काम करेंगे. Gifty Nifty में 10 अंकों कि गिरावट है जो बाजार के फ्लैट शुरुआत का संकेत दे रहे हैं.
Brokerage Report: HAL, Titan समेत 9 शेयरों पर रिपोर्ट जारी, जानें कहां बनेगा पैसा

Brokerage Report: शेयर बाजार का फिलहाल सेंटिमेंट कमजोर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा सेक्टर पर 100% टैरिफ का ऐलान किया है जो बाजार के सेंटिमेंट को और खराब करने का काम करेंगे. Gifty Nifty में 19 अंकों कि गिरावट है जो बाजार के फ्लैट शुरुआत का संकेत दे रहे हैं.

Nomura on Titan (cmp 3378)
Initiates buy, target 4275

नोमुरा ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन पर कवरजे की शुरुआत की है. बाय की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मांग स्थिर बनी रहेगी; यह एक वैकल्पिकश्रेणी में एक जरूरी उत्पाद बन गया है. संगठित कंपनियां इंडस्ट्री के मुकाबले 1.5 गुना तेज गति से बढ़ेंगी. प्रमुख चुनौतियां अब पीछे हैं; बिक्री वृद्धि और मार्जिन अब नए सामान्य स्तर पर आ गए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

MORGAN STANLEY ON HAL (cmp 4775)
Maintain equalweight, target 5092

ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ ₹62,370 करोड़ की डील साइन की है- 97 एलसीए MK1A विमान खरीदे जाएंगे. डिलीवरी वित्त वर्ष 2028 से शुरू होगी और 6 साल में पूरी होगी. 64% से अधिक घरेलू कंटेंट होगा और जनवरी 2021 की डील के मुकाबले 67 नई चीजें जोड़ी गई हैं.

Nomura on HAL (cmp 4775)
Maintain buy, target 6100

ब्रोकरेज ने ऑर्डर बुक और भी मज़बूत हुई है. Q2 के अंत तक ₹2.45 लाख करोड़ का ऑर्डर बुक अनुमान. GE से इंजन की सप्लाई शुरू होना एक पॉजिटिव बात है. विमान डिलीवरी की प्रक्रिया आगे जाकर अधिक सुव्यवस्थित होगी.

ब्रोकरेज फर्मस्टॉकCMP (₹)रेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
NomuraHAL4775BUY6100
Morgan StanleyHAL4775Equalweight5092

CLSA on Asian Paints (cmp 2404)
Maintain underperform, target 1927

ब्रोकरेज सीएलएसए ने एशियन पेंट्स पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है. मुंबई में बिरला ओपस के अनुभव केंद्र में मैनेजमेंट से मुलाकात हुई. भारतीय सजावटी पेंट मार्केट में प्रतिस्पर्धा अब भी बहुत तेज है. बिरला ओपस ने FY28 तक ₹10,000 करोड़ बिक्री का लक्ष्य दोहराया और EBITDA पॉजिटिव रहने की उम्मीद जताई. कंपनी भारत में दूसरे नंबर की डेकोरेटिव पेंट कंपनी बनने की योजना बना रही है.

Citi on ICICI Bank (cmp 1370)
Maintain buy, target 1700

सिटी ने आईसीआईसीआई बैंक पर बाय की रेटिंग बरकरार रखा है. प्रॉफिटेबिलिटी ग्रोथ पर फोकस- लोन ग्रोथ इंडस्ट्री औसत के अनुसार है. होम लोन/पर्सनल लोन में थोड़ा सुधार; SME सेगमेंट में अब भी अच्छी ग्रोथ है. यील्ड र‍ीप्राइसिंग को कुछ हद तक बचत/डिपॉजिट रेट कट और अन्य उपायों से बैलेंस किया गया है.

UBS on APL Apollo (cmp 1688)
Maintain buy, target 2000

ब्रोकरेज यूबीएस ने एपीएल अपोलो पर बाय की रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, SG Premium ब्रांड लॉन्च कर कंपनी प्रतियोगिता से सीधी टक्कर ले रही है. डीलर नेटवर्क का बेहतर उपयोग कर कीमतों को प्रतिस्पर्धियों के समान लाया जा रहा है. यह रणनीति न केवल प्रतिस्पर्धा को नियंत्रित करेगी, बल्कि प्रतिस्पर्धियों के विस्तार पर भी असर डालेगी.

JPMorgan on Godrej Consumer (cmp 1189)
Maintain overweight, target 1365

जेपी मॉर्गन ने गोदरेज कंज्यूमर पर ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखा है. उसके मुाबिक, GST के चलते व्यापार में रुकावट से Q2 में असर दिख सकता है, लेकिन पूरे साल की बिक्री अनुमान स्थिर है. पाम ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी से H2 में मार्जिन रिकवरी धीमी हो सकती है. इंडोनेशिया में मैक्रो परिस्थितियाँ अनिश्चित हैं. कैपिटल एलोकेशन कंपनी की प्राथमिकता बनी रहेगी.

JPMorgan on Aegis Logistics (cmp 774)
Maintain overweight, target 895

ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन के मुताबिक, भारत में LPG आयात तेजी से बढ़ रहा है. GAIL द्वारा पाइपलाइन क्षमता विस्तार एक सकारात्मक खबर है. ऑयल/गैस लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बाजार द्वारा कम आंका गया है.

JPMorgan on Jubilant Food (cmp 662)
Maintain neutral, target 745

जेपी मॉर्गन के मुताबिक, कंपनी अब भी राजस्व बढ़ोतरी को प्राथमिकता दे रही है. साथ ही मार्जिन सुधार पर भी ध्यान दिया है. टेक्नोलॉजी और डिजिटल पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. Popeyes ब्रांड तेज विस्तार के लिए तैयार है.

CITI on Nuvama (cmp 6032)
Maintain Buy, Target 10000

सिटी के मुताबिक वैल्यूएशन से पता चलता है कि एसेट सर्विसिंग बिज़नेस को पर्याप्त वैल्यू नहीं मिल रही है. बड़े क्लाइंट के नुकसान और रेगुलेटरी चिंताओं को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. Citi का मानना है कि कोई बड़ा बिज़नेस लॉस नहीं हुआ है और वे कंपनी के पक्ष में बने हुए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6