इन Pharma Stocks से लें एग्जिट, RCB डील के बाद शराब कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, 10 स्टॉक्स पर आई BUY-SELL रेटिंग

Brokerage House Reports: फार्मा सेक्टर पर विदेशी ब्रोकरेज हाउस UBS ने अपनी राय जाहिर की है. इसके अलावा RCB को बेचने से यूनाइटेड स्पिरिट्स को कितना होगा फायदा. जानिए क्या कहती है ब्रोकरेज रिपोर्ट्स.
इन Pharma Stocks से लें एग्जिट, RCB डील के बाद शराब कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, 10 स्टॉक्स पर आई BUY-SELL रेटिंग

Brokerage Report, Representative Image

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गई है. वहीं, बुधवार को कारोबार के शुरुआती घंटों में भी लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. ईरान युद्ध पर डॉनल्ड ट्रंप की नरमी ने बाजार को सांस लेने का मौका दिया है. इस बीच भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने कई कंपनियों पर अपनी गाइडेंस जारी की है. फार्मा सेक्टर की कई कंपनियों पर बिकवाली की राय दी गई है. वहीं, लिकर कंपनियों पर ब्रोकरेज बुलिश हैं. क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनी की रेटिंग में बदलाव किया गया है.

फार्मा सेक्टर पर UBS की राय

विदेशी ब्रोकरेज हाउस UBS ने फार्मा सेक्टर की कई कंपनियों की रेटिंग और टारगेट में बदलाव किया है. UBS के मुताबिक जेनरिक GLP-1 मार्केट में आगे तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन कंपनियों के लिए क्या है चुनौती

  • अरबिंदो फार्मा पर UBS ने कहा है कि कंपनी का डाइवर्सिफिकेशन सही दिशा में आगे चल रहा है. एग्जीक्यूशन के लिहाज से वित्त वर्ष 2027/28 काफी अहम होगा.
  • CIPLA को शॉर्ट टर्म में लैनरियोटाइड की सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन FY27E के आखिरी तक प्रोडक्ट लॉन्च बेहतर रहने की उम्मीद है.
  • सन फार्मा इनोवेटिव दवाओं और एक मजबूत पाइपलाइन की बदौलत कंपनी की स्थिति काफी अच्छी है, जो इसकी कमाई को सपोर्ट करेगी.
  • Lupin &Zyus को मिराबेग्रोन सेटलमेंट में राहत मिलने के बावजूद, ये कंपनियां खास तौर से वन ऑफ ड्राइवर्स पर निर्भर है.
  • डॉ. रेड्डी कंपनी जेनरिक GLP-1 पर काफी ज्यादा निर्भर है. इसके पास दूसरे कैटेलिस्ट बेहद लिमिटेड हैं.

फार्मा सेक्टर पर UBS की रेटिंग और टारगेट

कंपनी का नामरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
Aurobindo PharmaNeutral (Sell से अपग्रेड)128112001400
CiplaNeutral (Buy से डाउनग्रेड)121917501400
Sun PharmaMaintain Buy175324502200
LupinMaintain Sell233118001800
Zydus LifesciencesMaintain Sell886850800
Dr. Reddy’sMaintain Sell125911401200

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने बेची RCB टीम

लिकर कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बेच दिया है. इस पर विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन और CLSA ने अपनी अहम राय दी है.

16,660 करोड़ रुपए में बिक्री

  • जेपी मॉर्गन के मुताबिक आरसीबी की बिक्री 16,660 करोड़ रुपए में हुई है. यह प्रति शेयर 230 रुपए बैठता है (टैक्स एडजस्टमेंट के बाद 195-200 रुपए. ब्रोकरेज का अनुमान 170 रुपए).
  • FY25 में कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में RCB का हिस्सा 4 फीसदी और EBITDA/PAT में 8 फीसदी था. जनवरी 2023 में 900 करोड़ रुपए में महिला आईपीएल टीम खरीदी गई थी, जिसे 10 किस्तों में चुकाना था.
  • अनुमान के मुताबिक FY26 तक 4 किस्तों चुका दी गई हैं और बाकी 6 किस्तें नए मालिक द्वारा चुकाई जा सकती है.
  • CLSA के मुताबिक 1.8 बिलियन डॉलर में RCB की बिक्री ब्रोकरेज के 1.2 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन से काफी ज्यादा है. इससे कंपनी का फोकस अब नॉन-कोर एसेट्स से हटकर कोर पोर्टफोलियो पर बढ़ेगा.

United Spirits पर ब्रोकरेज की रेटिंग

कंपनी का नामरेटिंगCMP (₹) टारगेट (₹)
United SpiritsMaintain Overweight13281565
United SpiritsMaintain Hold13281300

क्विक कॉमर्स सेक्टर पर ब्रोकरेज की गाइडेंस

ब्रोकरेज फर्म HSBC के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है. Blinkit की कीमतें अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले 6 से 8 फीसदी ज्यादा है, जिससे शॉर्ट टर्म में इसका मार्केट शेयर कम होने का जोखिम बना हुआ है. लॉन्ग टर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चिंताएं भी स्टॉक्स पर दबाव डाल सकती हैं, हालांकि अर्निंग्स अनुमानों में बदलाव के बावजूद ब्रोकरेज को फिलहाल वैल्युएशन बिल्कुल उचित लग रहे हैं.

ब्रोकरेज की रेटिंग, टारगेट प्राइस

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
ZomatoHSBCMaintain Buy237350300
SwiggyHSBCMaintain Hold275380300
SwiggyMacquarieNeutral (Underperform से अपग्रेड)275-290
PB FintechMacquarieOutperform (Neutral से अपग्रेड)1461-1945

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6