Brokerage Reports: Titan से Coforge तक हलचल, बाजार खुलने से पहले बनाएं स्ट्रैटेजी

Brokerage Reports: GIFT Nifty बाजार के सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है. ऐसे माहौल में ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने कुछ स्टॉक्स पर रिपोर्ट्स जारी किए हैं.
Brokerage Reports: Titan से Coforge तक हलचल, बाजार खुलने से पहले बनाएं स्ट्रैटेजी

Brokerage Reports: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को निगेटिव नोट पर बंद हुए. FII ने 318 करोड़ रुपए की बिकवाली की जबकि DII ने 1,773 करोड़ के शेयर खरीदे. अमेरिकी बाजार में 5 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है. शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. सोमवार को GIFT Nifty बाजार के सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है. ऐसे माहौल में ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने कुछ स्टॉक्स पर रिपोर्ट्स जारी किए हैं. Titan के नए ज्वेलरी सेगमेंट में प्रवेश से लेकर Coforge के अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण और Stylam में रणनीतिक निवेश तक, कई अहम ट्रिगर्स सामने आए हैं.

Titan

Morgan Stanley ने Titan पर Overweight रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹4,062 दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Titan का Lab-Grown Diamond (LGD) ज्वेलरी सेगमेंट में 'beYon' ब्रांड के जरिए प्रवेश एक सही दिशा में कदम है. करीब 12-18 महीने पहले मैनेजमेंट इस सेगमेंट को लेकर सतर्क था, लेकिन पिछले 12 महीनों में कंपनी का रुख ज्यादा पॉजिटिव हुआ है. ब्रोकरेज के मुताबिक Titan मल्टी-ब्रांड स्ट्रैटेजी बनाने में लगातार अग्रणी रहा है और LGD ज्वेलरी में उतरना भविष्य की मांग को देखते हुए लॉन्ग-टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Midwest

Motilal Oswal ने Midwest पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और ₹2,000 का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज को कंपनी के बिजनेस आउटलुक और ग्रोथ विजिबिलिटी पर भरोसा है.

LIVE TV यहां देखें

Lenskart

Avendus Spark ने Lenskart पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और ₹490 का टारगेट प्राइस रखा है.

Stylam

Investec ने Stylam पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और ₹2,300 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि प्रमोटर ग्रुप द्वारा ₹2,250 प्रति शेयर पर 40% हिस्सेदारी की बिक्री से लंबे समय से चली आ रही गवर्नेंस समस्या का समाधान हुआ है.
नई रणनीतिक भागीदार AICA Kogyo की वैश्विक विशेषज्ञता, ब्रांड वैल्यू और ऑपरेशनल सिनर्जी Stylam की घरेलू पकड़ मजबूत करने और निर्यात ग्रोथ को तेज करने में मदद कर सकती है Investec को बेहतर गवर्नेंस और स्ट्रैटेजिक क्लैरिटी के चलते वैल्यूएशन री-रेटिंग की संभावना दिख रही है.

स्टॉकब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
TitanMorgan StanleyOverweight4,062
Midwest LtdMotilal OswalBuy (Initiate)2,000
LenskartAvendus SparkBuy (Initiate)490
StylamInvestecBuy2,300

Coforge

  • Morgan Stanley ने Coforge पर Overweight रेटिंग बनाए रखी है और ₹2,030 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, Encora का अधिग्रहण Coforge के हालिया M&A डील्स की तुलना में काफी बड़ा और रणनीतिक कदम है. यह एड्रेसेबल मार्केट बढ़ाने और सस्टेनेबल ग्रोथ ड्राइवर बनाने में मदद करेगा, हालांकि इससे निकट अवधि में अर्निंग्स पर दबाव आ सकता है.
  • Avendus Spark ने Sell रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹1,340 से घटाकर ₹1,170 कर दिया है.
  • Kotak Institutional Equities ने Coforge पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और ₹2,250 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Encora की प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और नियर्शोर डिलीवरी क्षमताएं Coforge के लिए बड़ा अवसर हैं. हालांकि, डील महंगी है और इसमें उच्च निष्पादन जोखिम शामिल हैं. FY27 में EPS एक्रिशन हासिल करने के लिए सटीक एक्सक्यूशन बेहद जरूरी होगा.
  • Nuvama ने भी Coforge पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और ₹2,250 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, $1.89 अरब की Encora डील Coforge की अब तक की सबसे बड़ी और साहसिक पहल है. इससे कंपनी AI-Native इंजीनियरिंग, क्लाउड और डेटा सर्विसेज में एक पावरहाउस बन सकती है. डील अगले 4-6 महीनों में पूरी होने की संभावना है.
  • DAM Capital ने Coforge पर Buy रेटिंग और ₹1,800 का टारगेट रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी 4.6x P/S मल्टीपल पर ऐसे बिजनेस को खरीद रही है जिसकी ऑर्गेनिक ग्रोथ केवल 7-8% है. इसके अलावा, EPS accretion को लेकर मैनेजमेंट की मान्यताएं और इंटीग्रेशन रिस्क निवेशकों के लिए अहम निगरानी फोकस में रहेंगे. हालांकि हालिया 10% करेक्शन के बाद वैल्यूएशन कुछ हद तक आकर्षक हुआ है.
ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
DAM CapitalBuy1,800
Morgan StanleyOverweight2,030
Avendus SparkSell1,170 (Cut from 1,340)
Kotak Institutional EquitiesBuy2,250

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6