Brokerage Report: इस शेयर को बेचने की सलाह, Sona BLW समेत इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश

Brokerage Report: रिजल्ट सीजन के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज़ ने कई कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट पेश किए हैं. हालिया परिणामों और सेक्टर ट्रेंड्स को देखते हुए, ऑटो कंपोनेंट, हाउसिंग फाइनेंस और टेलीकॉम शेयरों पर मिक्स्ड रुख देखने को मिल रहा है. 
Brokerage Report: इस शेयर को बेचने की सलाह, Sona BLW समेत इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश

Brokerage Report: शेयर बाजार के लिए आज (28 अक्टूबर) ग्लोबल संकेत मजबूत दिखाई दे रहे हैं. चीन के साथ ट्रेड डील की उम्मीदों से अमेरिकी बाजारों का जोश हाई है. रिजल्ट सीजन के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज़ ने कई कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट पेश किए हैं. हालिया परिणामों और सेक्टर ट्रेंड्स को देखते हुए, ऑटो कंपोनेंट, हाउसिंग फाइनेंस और टेलीकॉम शेयरों पर मिक्स्ड रुख देखने को मिल रहा है. जहां Sona BLW Precision और Indian Oil Corporation (IOC) पर ब्रोकरेज हाउसेज पॉजिटिव हैं, वहीं Bata India और SRF Ltd जैसे कुछ शेयरों पर सतर्कता बरती जा रही है. दूसरी ओर, PNB Housing और Indus Towers को लेकर भावनाएं उत्साहपूर्ण बनी हुई हैं.

Sona BLW Precision

CLSA और Nomura दोनों Sona BLW Precision पर बुलिश हैं. CLSA का Accumulate कॉल के साथ टारगेट 566 रुपए से बढ़ाकर 570 रुपए किया है. EBITDA मार्जिन 25.3% रहा, जो अनुमान से 228bps ज्यादा है, भले ही BEV राजस्व 17% YoY घटा. यूरोप में तीन प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के दिवालिया होने से SONA को अतिरिक्त ऑर्डर मिल सकते हैं.

वहीं, Nomura ने Buy रेटिंग बनाए रखा है और टारगेट प्राइस 505 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए प्रति शेयर किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक ,कठिन माहौल में भी बेहतर प्रदर्शन किया है. रेलवे और ट्रैक्शन मोटर से मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ है. यूरोप में कमजोर सप्लायर्स से नए ऑर्डर मिलने की संभावना- लगभग €300m के अवसर में 15–20% हिस्सा मिल सकता है. 39x FY27F EPS पर स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर है.

Jefferies484Maintain Buy515585
Nomura484Maintain Buy505605
Citi484Maintain Buy630610
CLSA484Maintain Accumulate566570
JP Morgan484Maintain Neutral-445

IOC

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) पर 3 ब्रोकरेज ने बाय की रेटिंग बनाए रखा है. Jefferies ने बाय रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस 160 रुपए से बढ़ाकर 180 रुपए किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत रिफाइनिंग के कारण EBITDA 33% से ज्यादा अनुमानित रहा. LPG नुकसान की सरकारी भरपाई H2FY26–FY27 में मुनाफा बढ़ाएगी और कर्ज घटाएगी.

वहीं, Morgan Stanley ने ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 168 रुपए दिया है. जबकि नोमुरा ने बाय की रेटिंग के साथ 160 रुपए का टारगेट दिया है. दूसरी ओर Citi ने बाय रेटिंग के साथ 190 रुपए का टारगेट दिया है. मजबूत रिफाइनिंग GRM के कारण अनुमान से बेहतर परिणाम रहे हैं.

Jefferies155Maintain Buy160180
Morgan Stanley155Maintain Overweight-168
Nomura155Maintain Buy-160
Citi155Maintain Buy-190

Supreme Industries

जेपी मॉर्गन और CLSA ने Supreme Industries का टारगेट प्राइस घटाकर क्रमश: 4760 और 4275 रुपए किया. जबकि Jefferies ने बाय रेटिंग के साथ 5100 रुपए का टारगेट दिया है. जेफरीज के मुताबिक, पाइप वॉल्यूम ग्रोथ +17%, हालांकि मार्जिन उम्मीद से कम है. FY26 के लिए 15–16% वॉल्यूम ग्रोथ का मार्गदर्शन बरकरार रखा है.

JP Morgan4000Maintain Overweight49304760
CLSA4000Maintain Hold44004275
Jefferies4000Maintain Buy-5100

Indus Towers

CITI ने Indus Towers पर बाय की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 460 रुपए प्रति शेयर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने Vodafone Idea के AGR मामले में राहत की संभावना जताई , इससे Indus Towers को भी फायदा हो सकता है. वहीं, UBS ने Indus Towers पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखा है और टारगेट 425 रुपए दिया है. Q2FY26 परिणाम अनुमान के अनुरूप है. कंपनी ने 4.3k टावर्स जोड़े, टेनेंसी रेश्यो 1.62x है. CLSA ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग के साथ 520 रुपए का टारगेट दिया है.

CITI371Maintain Buy460
UBS371Maintain Neutral425
CLSA371Maintain Outperform520


SRF

Morgan Stanley ने SRF पर अंडरवेट की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 2175 रुपए दिया है. स्पेशलिटी केमिकल्स कमजोर, लेकिन रेफ्रिजरेंट गैस मजबूत है. पैकेजिंग बिजनेस कमजोर रहा. FY27E EV/EBITDA = 24.4x- घरेलू सप्लाई रिस्क बना हुआ है.

Bata India

सिटी ने बाटा इंडिया पर सेल की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 850 रुपए से घटाकर 750 रुपए प्रति शेयर किया. उसके मुताबिक, ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी कमजोर है. GST कट के चलते खरीद में देरी और जुलाई 2025 में वेयरहाउस में रुकावट है. ज्यादा डिस्काउंटिंग और मार्केटिंग खर्च से मुनाफा घटा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6