Brokerage Reports: इन 18 शेयरों पर आई नई रिपोर्ट, जानें किन स्टॉक्स में है कमाई का मौका और कहां है बड़ा खतरा

Brokerage Reports: ग्लोबल ब्रोकरेज ने कुछ भारतीय कंपनियों पर भरोसा जताया है, जबकि भारतीय एनर्जी कंपनियों की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है और टारगेट्स में कटौती की है. आइए जानते हैं आज कौन से शेयर में खरीदारी का मौका है और किनसे दूरी बनानी चाहिए.
Brokerage Reports: इन 18 शेयरों पर आई नई रिपोर्ट, जानें किन स्टॉक्स में है कमाई का मौका और कहां है बड़ा खतरा

(File Image)

Brokerage Reports: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 24वें दिन जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के बीच युद्ध में जुबानी जंग तेज हो गई है, जिससे एशियाई बाजारों में गिरावट बढ़ी है. सोमवार को GIFT Nifty में 350 अंकों की बड़ी गिरावट है, जो बाजार के बड़े गैप-डाउन के साथ खुलने का इशारा करता है. ऐसे माहौल में ग्लोबल ब्रोकरेज ने कुछ भारतीय कंपनियों पर भरोसा जताया है, जबकि भारतीय एनर्जी कंपनियों की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है और टारगेट्स में कटौती की है. आइए जानते हैं आज कौन से शेयर में खरीदारी का मौका है और किनसे दूरी बनानी चाहिए.

HDFC Bank

HSBC की HDFC Bank पर रिपोर्ट आई है और उसने स्टॉक पर BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. लेकिन टारगेट प्राइश 1070 रुपए से घटाकर 990 रुपए किया गया है. HSBC के मुताबिक, HDFC Bank के चेयरमैन का इस्तीफा किसी गवर्नेंसका मामला नहीं, बल्कि विचारों के मतभेद का परिणाम लगता है. हालांकि, इस घटनाक्रम का असर बैंक के वैल्यूएशन पर पड़ सकता है और वैल्यूएशन मल्टीपल में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

L&T

Macquarie ने L&T पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 4910 रुपए प्रति शेयर तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी जंग का कंपनी के प्रोजेक्ट साइट्स पर बड़ा असर नहीं पड़ा है. करीब 95% साइट्स सामान्य रूप से चालू हैं. सिर्फ 5% साइट्स रुकी हुई हैं, जो सैन्य ठिकानों के पास हैं. हालांकि, अच्छी बात यह है कि ये 5% साइट्स फिलहाल कंपनी की कुल कमाई में ज्यादा योगदान नहीं देतीं.

ब्रोकरेज हाउसकंपनीरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
HSBCHDFC BankBuy990
MacquarieL&TOutperform4910

CG Power

CG Power पर UBS ने BUY की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 820 से बढ़ाकर 900 रुपए किया है. इसमें 30 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड का अनुमान है. ब्रोकरेज का मानना है कि पावर सेगमेंट अच्छी पोजिशन में है और रेवेन्यू विजिबिलिटी भी मजबूत स्थिति में है, जिसके चलते अच्छी पॉजिटिविटी बनती नजर आ सकती है.

Coforge

Coforge पर यूबीएस ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और स्टॉक के लिए 1240 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. इसमें 14 फीसदी का अपसाइड की उम्मीद की जा रही है. स्टॉक करीब 30 फीसदी टूट चुका है. इतना करेक्शन के बाद वैल्यूएशन काफी आकर्षक लग रहा है.

CoforgeNeutral (शुरुआत)₹1,240-
CG PowerBuy (बरकरार)₹900₹820

India Energy & Chemical सेक्टर पर रिपोर्ट

Morgan Stanley के मुताबिक, कतर में LNG इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान होने से गैस बाजार में पहले जो ज्यादा सप्लाई थी, अब वह बैलेंस्ड स्थिति में आ गई है. गैस की कमी और कीमत बढ़ने से अब वैकल्पिक ईंधन (कोयला और डीजल) की मांग पहले के अनुमान से ज्यादा बढ़ने की संभावना है.

रिपोर्ट के अनुसार, कोल से जुड़े उपकरण बनाने वाली कंपनियां, अपस्ट्रीम ऑयल कंपनियां , रिफाइनिंग कंपनियां, फर्टिलाइजर सेक्टर और कुछ पावर प्रोड्यूसर्स, इन सेक्टर्स को बढ़ती मांग और कीमतों का फायदा मिल सकता है

हालांकि, गैस प्रोड्यूसर्स पर असर पड़ सकता है. गैस की महंगाई के कारण डिमांड धीमी रहने की संभावना है.

ONGCOverweight₹363₹299
Oil IndiaOverweight₹563₹455
Petronet LNGEqualweight₹276₹342
GAILEqualweight₹150₹236

IndiGo

Goldman Sachs ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस 6000 से घटकर 5200 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, आने वाले कुछ क्वार्टर में सप्लाई की कमी दिखने लगेगी, यानी उड़ानों/सीट्स की उपलब्धता सीमित हो सकती है. अब फोकस इस बात पर शिफ्ट होगा कि एयरलाइंस अपने फिक्स्ड कॉस्ट को कितना कंट्रोल कर पाती हैं और उनकी बैलेंस शीट कितनी मजबूत है.

पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर रिपोर्ट

जेफरीज ने पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज के मुताबिक Paytm और Pine Labs के साथ बातचीत के आधार पर जेफरी का कहना है कि ये कंपनियां 20%+ रेवेन्यू ग्रोथ और EBITDA मार्जिन में सुधार का लक्ष्य रख रही हैं. नेटवर्क का तेजी से विस्तार, लोन ओरिजिनेशन में तेज ग्रोथ और नए बिजनेस सेगमेंट्स में एंट्री कर रही है. इस साल स्टॉक्स में 20-30% की गिरावट आई है.

ब्रोकरेज हाउसकंपनीCMP (₹)रेटिंगनया टारगेट (₹)पुराना टारगेट (₹)
JefferiesPaytm1054Buy13501400
JefferiesPine Labs164Buy260300

Max Healthcare

HSBC ने Max Healthcare की रेटिंग को होल्ड से अपग्रेड कर बाय किया है. साथ ही टारगेट प्राइस 1060 से बढ़कर 1125 रुपए प्रति शेयर किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का ग्रोथ आउटलुक मजबूत है. Max Healthcare के पास आगे कमाई बढ़ाने के मजबूत ड्राइवर हैं. FY26-FY28 के बीच EPS CAGR 28.5% रहने का अनुमान है.

कंपनी की FY28 तक 2,240 नए बेड्स जोड़ने की योजना है. इसमें से 60% ब्राउनफील्ड एक्सपेंशन होगा. ब्राउनफील्ड से कम लागत और ज्यादा मार्जिन का फायदा मिलेगा. नोएडा और द्वारका के बड़े अस्पताल तेजी से स्केल-अप हो रहे हैं. CGHS मरीजों की बड़ी संख्या तक पहुंच, जिससे नए अस्पताल जल्दी भर रहे हैं और फिक्स्ड कॉस्ट जल्दी कवर हो रही है.

ब्रोकरेज हाउसकंपनीरेटिंगनया टारगेट (₹)पुरान टारगेट (₹)
HSBCMax HealthcareBuy11251060
Goldman SachsIndiGoBuy52006000
CLSAUltraTech CementBuy14500-
Morgan StanleyITC LimitedEqualweight346-
Morgan StanleyGrasim IndustriesOverweight3865-
JefferiesStar HealthBuy660-
CLSAASK AutomotiveAccumulate630-

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer