Brokerage Reports: TCS, HCL Tech समेत 16 स्टॉक पर रिपोर्ट्स जारी, शेयर पर दिखेगा असर

Brokerage Reports: इन फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने TCS, HCL Tech समेत 16 स्टॉक्स पर नई रिपोर्ट्स जारी की है. बाजार खुलने पर इन शेयरों पर असर दिख सकता है.
Brokerage Reports: TCS, HCL Tech समेत 16 स्टॉक पर रिपोर्ट्स जारी, शेयर पर दिखेगा असर

Brokerage Reports: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेत मिल रहे हैं. सोमवार को चौतरफा तेजी के साथ अमेरिकी बाजार में नए रिकॉर्ड बने. आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत होने की संभावना है. वहीं, ट्रंप ने ईरान के ट्रेड पार्टनर्स पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. Q3 अर्निंग्स की शुरुआत हो गई है. टीसीएस और एचसीएल टेक ने नतीजे जारी किए हैं. इन फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने TCS, HCL Tech समेत 16 स्टॉक्स पर नई रिपोर्ट्स जारी की है. बाजार खुलने पर इन शेयरों पर असर दिख सकता है.

ईरान पर US का आर्थिक हमला

ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ईरान से बिजनेस करने पर तत्काल प्रभाव से 25% टैरिफ लागू हो गया. भारत-ईरान में पुराना व्यापारिक संबंध लेकिन टैरिफ पर स्थिति स्पष्ट नहीं है. टैरिफ किन देशों पर लगेगा, उनका कहीं नाम नहीं. ईरान को आर्थिक रुप से तोड़ने के लिए अमेरिका का कदम.

Add Zee Business as a Preferred Source

ईरान पर सख्ती का भारत पर असर?

  • भारत पर पहले से ही अमेरिका में 50% टैरिफ
  • ईरान वाला टैरिफ लागू हुआ तो भारत पर कुल 75% टैरिफ हो जाएगा
  • ईरान OPEC का सदस्य, दुनिया का नौवां सबसे बड़ा तेल उत्पादक
  • ईरान से भारत ज्यादातर तेल और ड्रायफ्रूट्स खरीदता है
  • भारत से ईरान को मुख्य रुप से बासमती, चीनी, चाय, मसाले, दवा एक्सपोर्ट
  • चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत का निवेश

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

TCS- 3 ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट प्राइस

दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर चार ब्रोकरेज की दमदार रिपोर्ट आई है. JP Morgan ने स्टॉक पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकार रखा है और टारगेट प्राइस 4100 रुपए से बढ़ाकर 4200 रुपए तय किया है. वहीं UBS ने टीसीएस पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 3540 से बढ़तकर 3550 रुपए प्रति किया है.

CLSA ने TCS पर एक्यूमुलेट की रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट 3601 रुपए से घटाकर 3593 रुपए प्रति शेयर किया. जबकि Morgan Stanley ने ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखते हुए स्टॉक का टारगेट प्राइस 3430 रुपए से बढ़ाकर 3540 रुपए किया.

BrokerageRatingPrevious Target (₹)New Target (₹)
JP MorganOverweight41004200
UBSNeutra35403550
CLSAAccumulate36013593
Morgan StanleyOverweight34303540

ब्रोकरेज के मुताबिक, मामूली रुझान लेकिन FY27 की उम्मीदें काफी हद तक बनी रहेंगी. Q3 में विकसित बाजार उम्मीद से थोड़े कमजोर रहे. कमेंट्री से पता चलता है कि मोमेंटम अच्छी तरह बना हुआ है.

CompanyBrokerageRatingPrevious Target (₹)New Target (₹)
HCL TechMorgan StanleyEqual Weight16801760
HCL TechGoldman SachsNeutral16801720
JSW InfraHSBCHold (from Reduce)240280
Tata Motors PVMacquarieNeutral (from Outperform)777385
Birla CorpJefferiesHold (from Buy)14701200
Nuvoco VistasJefferiesBuy (from Hold)440435

HDFC Bank

CLSA ने प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC Bank पर एक्यूमुलेट रेटिंग बरकरार रखा है औऱ टारगेट प्राइस 575 रुपए से बढ़कर 1200 रुपए प्रति शेयर तय किय है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मौजूदा समस्याओंको गलत समझा गया है. शानदार फ्रेंचाइजी अब और भी सस्ती हो गई है. मेरा मानना ​​है कि ज्यादातर समस्याएं या तो गलत समझी गई हैं या अस्थायी हैं. FY27 बैंक के लिए वापसी का साल होने की संभावना है. स्टॉक अब ICICI की तुलना में 10-12% डिस्काउंट पर है.

CompanyBrokeragePrevious Target (₹)New Target (₹)
HCL Technologies Ltd.Morgan Stanley16801760
HCL Technologies Ltd.Goldman Sachs16801720
JSW InfrastructureHSBC240280
Tata Motors – PVMacquarie777385
Birla Corp Ltd.Jefferies14701200
Nuvoco Vistas Corp Ltd.Jefferies440435

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6