Brokerage Reports: LG Electronics पर कवरेज की शुरुआत, पाइप और ऑटो स्टॉक्स में सावधानी बरतने की सलाह

Brokerage Reports: LG Electronics India पर बाय की रेटिंग दी गई है, जबकि पाइप और ऑटो सेक्टर पर टारगेट में कटौती और हेल्थकेयर व बैंकिंग में पॉजिटिव आउलुक दिया है.
Brokerage Reports: LG Electronics पर कवरेज की शुरुआत, पाइप और ऑटो स्टॉक्स में सावधानी बरतने की सलाह

Brokerage Reports: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कई वैश्विक ब्रोकरेज हाउस ने दिग्गज कंपनियों पर अपनी ताज रिपोर्ट जारी की हैं। इनमें Jefferies, JP Morgan, HSBC, Citi, Macquarie, Morgan Stanley सहित कई नाम शामिल हैं. LG Electronics India पर बाय की रेटिंग दी गई है, जबकि पाइप और ऑटो सेक्टर पर टारगेट में कटौती और हेल्थकेयर व बैंकिंग में पॉजिटिव आउलुक दिया है.

LG Electronics India

Jefferies ने LG Electronics India पर कवरेज की शुरुआत की है और बाय की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस ₹1,980 तय किया है. Jefferies का मानना है कि कंपनी भारत की डिस्क्रेशनरी कैटेगरी में मजबूत प्लेयर है और विभिन्न प्रोडक्ट कैटेगरी में इसकी मजबूत उपस्थिति है. कंपनी की रेफ्रिजरेटर में 30%, वॉशिंग मशीन में 33%, RAC में नंबर 2 (17%) मार्केट शेयर है. कंपनी Havells और Bluestar की तुलना में 10–15% डिस्काउंट वैल्यूएशन पर ट्रेड हो रही है.

JP Morgan: पाइप सेक्टर में रिकवरी की उम्मीद

JP Morgan ने हालिया गिरावट को अवसर बताया है और सेक्टर में रिकवरी की संभावना जताई है.

कंपनीरेटिंगCMPटारगेट
AstralMaintain Overweight₹1473₹1700 (पहले ₹1800)
Supreme IndustriesMaintain Overweight₹3432₹4200 (पहले ₹4760)

Tata Motors

HSBC ने टाटा मोटर्स पर Hold रेटिंग बरकरार रखा है. लेकिन टारगेट प्राइस 466 रुपए से घटाकर 400 रुपए किया है. HSBC का कहना है कि JLR बिज़नेस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव, पुराना मॉडल पोर्टफोलियो और हालिया साइबर हमलों का असर पड़ा है. हालांकि आने वाले समय में Sierra, Nexon EV और Harrier EV से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का सितारा! Nomura ने शुरू की कवरेज, 28% रिटर्न के लिए BUY की सलाह

Max Healthcare

Citi ने Max Healthcare पर भरोसा बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस ₹1,460 दिया है. Citi का मानना है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और आने वाले क्वार्टरों में ऑपरेशन विस्तार एवं कैशलेस इंश्योरेंस सुधार से मार्जिन बेहतर होंगे.

HDFC Bank

Macquarie का HDFC Bank पर पॉजिटिव आउटलुक है. टारगेट प्राइस 1200 रुपए प्रति शेयर दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार बैंक ने लोन ग्रोथ एवं प्रावधान के मामले में मजबूत प्रदर्शन किया है और नई ECL नॉर्म्स से कोई बड़ा जोखिम नहीं दिखता.

Lupin

Jefferies का Lupin पर पॉजिटिव व्यू है. टारगेट ₹2,300 प्रति शेयर तय किया है. Jefferies का कहना है कि कंपनी US मार्केट में मजबूत रेवेन्यू बनाए रख सकती है और बायोसिमिलर्स भविष्य की ग्रोथ स्टोरी होंगे. मैनेजमेंट को विश्वास है कि FY27 के लिए 100 करोड़ डॉलर अमेरिकी राजस्व और 24-25% EBITDA मार्जिन को बनाए रखा जा सकता है, भले ही शीर्ष उत्पादों में प्रतिस्पर्धा बढ़े.

Deepak Nitrite

Morgan Stanley ने Deepak Nitrite पर Overweight रेटिंग बनाए रखा है. टारगेट प्राइस ₹2,110 से घटाकर ₹2,017 कर दिया है.हालांकि टारगेट घटाया गया है, लेकिन Morgan Stanley अभी भी स्टॉक में अपसाइड की संभावना देखता है. कंपनी का फिनोलिक्स बिजनेस स्थिर है, पर इंटरमीडिएट्स बिजनेस दबाव में है.

BrokerageCompanyCMP (₹)Rating / ViewNew Target (₹)Previous Target (₹)
JefferiesLG Electronics India1616Initiate Buy1980 -
JP MorganAstral1473Maintain Overweight17001800
JP MorganSupreme Industries3432Maintain Overweight42004760
HSBCTata Motors PV320Maintain Hold400466
CitiMax Healthcare1155Maintain Buy1460-
MacquarieHDFC Bank999Maintain Outperform1200 -
JefferiesLupin1999Maintain Buy2300-
Morgan StanleyDeepak Nitrite1625Maintain Overweight20172110

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6