Brokerage Reports: ITC, Devyani समेत 12 स्टॉक्स पर नई रिपोर्ट जारी, कैपिटल गुड्स पर ब्रोकरेज बुलिश

Brokerage Reports: रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट पर भारी टैक्स बढ़ोतरी से ITC पर दबाव बढ़ा है, तो Devyani International को सफायर मर्जर से बड़े फायदे की उम्मीद दिख रही है. कैपिटल गुड्स सेक्टर में भी ब्रोकरेज हाउस अब भी मजबूती बनाए हुए हैं.
Brokerage Reports: ITC, Devyani समेत 12 स्टॉक्स पर नई रिपोर्ट जारी, कैपिटल गुड्स पर ब्रोकरेज बुलिश

Brokerage Reports: नए साल के पहले दिन छोटे दायरे में सुस्त कारोबार दिखा. आज शेयर बाजार में हलचल दिख सकती है. GIFT Nifty में 55 अंकों से ज्यादा की तेजी है, जो बाजार के बढ़त के साथ खुलने का संकेत है. ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारतीय कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट्स जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट पर भारी टैक्स बढ़ोतरी से ITC पर दबाव बढ़ा है, तो Devyani International को सफायर मर्जर से बड़े फायदे की उम्मीद दिख रही है. कैपिटल गुड्स सेक्टर में भी ब्रोकरेज हाउस अब भी मजबूती बनाए हुए हैं.

ITC: टैक्स बढ़ोतरी ने बिगाड़ा मूड

सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी में तीखी बढ़ोतरी के बाद ITC पर ज्यादातर ग्लोबल ब्रोकरेज सतर्क हो गए हैं. UBS ने ITC पर Buy बरकरार रखा, लेकिन टारगेट ₹490 से घटाकर ₹430 कर दिया. ब्रोकरेज का कहना है कि अर्निंग ग्रोथ रिवाइवल की संभावनाएं कमजोर हुई हैं और मौजूदा भाव में सिगरेट EBIT ग्रोथ सिर्फ 2-3% की उम्मीद झलकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Macquarie हालांकि अब भी ज्यादा बुलिश है. उसने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ ₹500 का टारगेट बनाए रखा है. एक्साइज ड्यूटी में सबसे ज्यादा मार लंबी सिगरेट्स पर पड़ी है. EBIT बनाए रखने के लिए 10-35% तक प्राइस हाइक जरूरी हो सकती है. हालांकि, तंबाकू पत्ती की लागत घटने से ITC को बैलेंस बनाने की गुंजाइश दिखती है.

JP Morgan ने सबसे सख्त रुख अपनाया है. स्टॉक को ओवरवेट से न्यूट्रल किया है. वहीं, टारगेट प्राइस ₹475 से घटाकर ₹375 किया है. ब्रोकरेज को डर है कि ज्यादा कीमतें बढ़ाने से डाउनट्रेडिंग और अवैध सिगरेट्स की खपत बढ़ सकती है.

Jefferies और Nuvama ने भी ITC को होल्ड में डाउनग्रेड कर दिया है. Nuvama का कहना है कि सिगरेट इंडस्ट्री के लिए यह 'Happy New Year' नहीं है.

ब्रोकरेजCMP (₹)मौजूदा रेटिंगनया टारगेट (₹)पुराना टारगेट (₹)
UBS363Buy430490
Macquarie363Outperform500-
JP Morgan363Neutral375475
Jefferies363Hold400535
Nuvama363Hold415534

Devyani International: मर्जर से बनेगा गेमचेंजर

Devyani-Sapphire मर्जर पर ब्रोकरेज काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. UBS ने Buy रेटिंग बनाए रखा है और टारगेट प्राइस ₹198 तय किया है. हर 100 सफायर शेयर के बदले 177 Devyani शेयर मिलेंगे. दूसरे साल से ₹210–225 करोड़ सालाना सिनेर्जी की उम्मीद है.

Emkay Global भी Devyani International बुलिश है. बाय रेटिंग के साथ 190 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. उसके मुताबिक, मर्जर के बाद कंपनी का स्केल Jubilant FoodWorks के बराबर माना जा रहा है.

ब्रोकरेजCMP (₹)रेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
UBS147Buy198
Emkay147Buy190

Dr Reddys

JP Morgan ने Dr Reddy’s पर अंडरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस ₹1170 तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, US बायोसिमलर्स मार्केट में एंट्री में देरी हो रही है. हालांकि, इसका असर नियर टर्म इनकम पर नहीं होगा.

KPIT Technology

Goldman Sachs ने KPIT Tech पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹1150 दिया है. उसके मुताबिक, Q3 में 1.8% QoQ ग्रोथ की उम्मीद है. वेज हाइक से मार्जिन पर दबाव दिख सकता है.

Tech Mahindra

Nomura ने Tech Mahindra पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 1740 रुपए से बढ़ाकर 1750 रुपए तय किया है.

कैपिटल गुड्स: ब्रोकरेज अब भी बुलिश

Jefferies ने कैपिटल गुड्स सेक्टर में कई स्टॉक्स पर भरोसा जताया है.

स्टॉकCMP (₹)रेटिंगनया टारगेट प्राइस (₹)पुराना टारगेट (₹)
Hitachi Energy18,482Buy25,000-
Siemens Energy2,539Buy3,7004,000
HAL4,397Buy6,220-
L&T4,140Buy4,715-
KEI Industries4,514Buy5,4604,855
Siemens3,091Buy3,800-
CG Power637Hold725745

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6