Brokerage Reports: आज की 10 धमाकेदार रिपोर्ट, टारगेट अपडेट्स से फोकस में रहेंगे शेयर

Brokerage Reports: ब्रोकरेज फर्म Jefferies, CLAS, JP Morgan और BofA की रिपोर्ट आई है. फर्म ने 10 स्टॉक का टारगेट प्राइस और रेटिंग को अपडेट किया है.
Brokerage Reports: आज की 10 धमाकेदार रिपोर्ट, टारगेट अपडेट्स से फोकस में रहेंगे शेयर

Brokerage Reports.

Brokerage Report: घरेलू शेयर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है. फरवरी 2025 के बाद 7 महीने में पहली बार निफ्टी में 2.65 फीसदी की गिरावट आई है. सोमवार को GIFT Nifty 80 अंक उछला है. यह बाजार के बड़े गैप-अप के साथ हरे निशान में खुलने और ट्रेड करने की तरफ इशारा कर रहा है. शेयर बाजार के निवेशकों की नजर ब्रोकरेज रिपोर्ट पर रहती है. ब्रोकरेज फर्म Jefferies, CLAS, JP Morgan और BofA की रिपोर्ट आई है. फर्म ने 10 स्टॉक का टारगेट प्राइस और रेटिंग को अपडेट किया है.

Hindustan Unilever-

Jefferies on HUL (cmp 2512)
Maintain buy, target 3000

ब्रोकरेज ने एचयूएल पर खरीद की सलाह दी है. Q2 में FMCG सेक्टर को समान प्रभाव की उम्मीद है. मध्यम अवधि में मांग बढ़ेगी, वॉल्यूम ग्रोथ बेहतर होगी. Q3 और बेहतर होगा, लेकिन रिटेलर और क्विक कॉमर्स के लिए रेवेन्यू ग्रोथ नकारात्मक रह सकता है.

Morgan Stanley on HUL (cmp 2512)
Maintain equal-weight, target 2335

ब्रोकरेज ने स्टॉक पर equal-weight की रेटिंग बरकरार रखा है. कॉन्सॉलिडेटेड ग्रोथ फ्लैट या कम सिंगल डिजिट, बाजार अपेक्षाओं से नीचे है. GST कटौती का लाभ प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग और उच्च वैल्यू उत्पादों के जरिए ग्राहकों को दिया गया है. पहली बार पोस्ट-क्वार्टर अपडेट जारी करना सकारात्मक बदलाव है.

BofA on HUL (cmp 2512)
Maintain neutral, target 2840

ब्रोकरेज ने HUL पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है. GST ट्रांजिशन का नजदीकी प्रभाव, बाद में धीरे-धीरे रिकवरी की है. क्वार्टर अनएक्साइटिंग, कमेंट्री पर ध्यान जरूरी है.

Morgan Stanley on IndusInd Bank (cmp 713)
Maintain equal-weight, target raised to 785 from 750

मॉर्गन स्टैनली ने इंडसइंड बैंक शेयर का टारगेट प्राइस 750 रुपए से बढ़ाकर 785 रुपए किया. ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक 0.8x FY27e बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है, अच्छा CET-1 और LCR के साथ. नए CEO नियुक्ति के बाद मैनेजमेंट क्लैरिटी आएगी. FY26 में EPS में कटौती, FY27/28 में ROA सुधार (0.85%-1.0%) की उम्मीद है.

MS on JSW Steel (cmp 1131)
Maintain overweight, target 1300

ब्रोकरेज ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. SC ने BPSL अधिग्रहण को मंजूरी दी, जो बड़ा पॉजिटिव डेवलपमेंट है. स्टॉक प्राइस सपोर्ट मिलेगा.

BofA on United Spirits (cmp 1297)
Maintain buy, target 1630

बैंक ऑफ अमेरिका ने यूनाइटेड स्प्रिट्स पर खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, नकारात्मक प्रभाव ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है. बिजनेस मजबूत, कई आधारभूत सुधार किए जा रहे हैं.

JPMorgan on Pidilite (cmp 1475)
Maintain overweight, target 1700

जेपी मॉर्गन ने Pidilite पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 1700 रुपए प्रति शेयर दिया है. उसके मुताबिक, मांग पॉजिटिव है. डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो मजबूत है. FY26 में डबल डिजिट ग्रोथ लक्ष्य है.

JPMorgan on Marico (cmp 698)
Maintain overweight, target 800

जेपी मॉर्गन ने मैरिको पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट 800 रुपए प्रति शेयर दिया है. उसका कहना है कि पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस है. डिजिटल ब्रांड्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. फूड्स सेक्टर में अच्छा ग्रोथ संभावित है.

BofA on Delhivery (cmp 446)
Maintain neutral, target 500

बैंक ऑफ अमेरिका ने Delhivery पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट 500 रुपए प्रति शेयर दिया है. त्योहारी सीजन में मजबूत मोमेंटम है. 3PL प्रतियोगिता कम होने से फायदा होगा.

JPMorgan on Marico (cmp 698)
Maintain overweight, target 800

जेपी मॉर्गन ने मैरिको पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट 800 रुपए प्रति शेयर दिया है. उसका कहना है कि पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस है. डिजिटल ब्रांड्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. फूड्स सेक्टर में अच्छा ग्रोथ संभावित है.

BofA on Delhivery (cmp 446)
Maintain neutral, target 500

बैंक ऑफ अमेरिका ने Delhivery पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट 500 रुपए प्रति शेयर दिया है. त्योहारी सीजन में मजबूत मोमेंटम है. 3PL प्रतियोगिता कम होने से फायदा होगा.

JP Morgan on Vishal Mega Mart (cmp 144)
Maintain overweight, target 158

जेपी मॉर्गन ने विशाल मेगा मार्ट पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 158 रुपए प्रति शेयर दिया है. CEO से मुलाकात के बाद आश्वासन, मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, अनुशासित स्टोर विस्तार पर फोकस है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6