ऑटो सेक्टर में मार्जिन का खतरा, AMC में आया निवेश का मौका, मार्केट में उथल-पुथल के बीच आई ब्रोकरेज की रेटिंग

Brokerage Report: शेयर बाजार में उथल-पुथल के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस की कई भारतीय कंपनियों और सेक्टरों पर रेटिंग और गाइडेंस जारी हो गई हैं. जानिए किसके टारगेट पर चली कैंची, किसे दी खरीदने या बेचने की सलाह.
ऑटो सेक्टर में मार्जिन का खतरा, AMC में आया निवेश का मौका, मार्केट में उथल-पुथल के बीच आई ब्रोकरेज की रेटिंग

लगातार पांच दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार गुरुवार (09 अप्रैल) को शुरुआती कारोबारी सत्र में लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है. इस बीच कई ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने कई सेक्टर्स और शेयरों पर अपनी रेटिंग और टारगेट प्राइस जारी किए हैं. एनर्जी और पावर इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनियों पर जेपी मॉर्गन का रुख बुलिश है तो पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण सीमेंट सेक्टर पर बैंक ऑफ अमेरिका (Bofa) ने लागत बढ़ने की चेतावनी दी है. इसके अलावा इंश्योरेंस, वेल्थ मैनेजमेंट और AMC पर ब्रोकरेज का मिल-जुला रुख है. जानिए किन शेयरों पर लगाए दांव और कहां से आ गया निकलने का वक्त.

ऑटो, ऑटो इक्विपमेंट स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय

जेपी मॉर्गन के मुताबिक ऑटो और ऑटो इक्विपमेंट सेक्टर पर कमोडिटी की बढ़ती कीमतों का असर वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही या फिर उसके बाद देखने को मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अनुमानों में कटौती के साथ कवरेज की शुरुआत

  • ऑटो सेक्टर की अपनी कवरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 27 के अनुमानों में EPS में 2 से 16 फीसदी की कटौती की है. जे.पी.मॉर्गन के मुताबिक संघर्ष शुरू होने के बाद से निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 9 फीसदी की गिरावट आई है.
  • निफ्टी ऑटो में कुछ स्टॉक्स गिरकर प्री-जीएसटी कटौती वाले लेवल पर वापस आ गए हैं. ऐसे में वैल्यूएशन के लिहाज से खरीदारों के लिए मौका हो सकता है.
  • जे.पी मॉर्गन ने कई ऑटो कंपोनेंट्स कंपनियों के टारगेट पर कैंची चलाई है, इससे पता चलता है कि ऑरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स (OEMs) पर दबाव का सीधा असर कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों पर पड़ेगा.
  • बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज ऑटो सेक्टर में टू-व्हीलर्स को डिफेंसिव बेट मानती है, जहां एक्सपोर्ट और क्रूड की कीमतें अफ्रीका और ईवी बिजनेस के लिए फायदेमेंद हो सकती है. इस सेगमेंट का वैल्यूएशन (21XPE) भी सही है.

ऑटो सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (Rs)पुराना टारगेट (Rs)नया टारगेट (Rs)
TVS MotorsJP MorganOverweight (Upgraded)370138604440
Escorts KubotaJP MorganNeutral (Upgraded)305931703175
Hyundai MotorsJP MorganOverweight177826602165
Ashok LeylandJP MorganNeutral172175170
Bajaj AutoJP MorganNeutral936695709780
Hero MotoCorpJP MorganOverweight528769506385
Maruti SuzukiJP MorganOverweight136021700016130
Eicher MotorsJP MorganOverweight713180507760
Apollo TyresJP MorganNeutral (Downgraded)436570445
Bharat ForgeJP MorganNeutral178116601630
Sona BLWJP MorganNeutral533455460
SamvardhanaJP MorganOverweight118140135
M&MJP MorganOverweight321043003980
Bajaj AutoBoFA SecBuy (Upgraded)9366-10700

इंश्योरेंस, वेल्थ मैनेजमेंट पर मिली-जुली राय

इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय है. HSBC और CLSA के मुताबिक लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की टॉप-लाइन ग्रोथ और कमाई सबसे ज्यादा प्रभवित हुई है, फिर एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) का आता है.

AMC पर पड़ा है दोहरा प्रभाव

  • युद्ध के कारण शेयर बाजार में गिरावट के कारण एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) पर दोहरा प्रभाव पड़ा है. वहीं, बर्नस्टीन के मुताबिक निवेशकों को वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में खरीदारी की राय दी है.
  • बर्नस्टीन के मुताबिक AMC की तुलना में वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में रिकवरी तेज होगी. 360 One, नुवामा वेल्थ और आनंद राठी इस स्पेस में फिलहाल मजबूत रहे हैं. इसके अलावा नॉन-लाइफ और जनरल इंश्योरेंस कंपनियां इस माहौल में अच्छी स्थिति में हैं.
  • CLSA ICICI Pru AMC पर बुलिश है. ब्रोकरेज के मुताबिक देश की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पिछले एक दशक में 20 फीसदी CAGR से बढ़कर 82 ट्रिलियन रुपए के AUM तक पहुंच गया है. ICICI Pru AMC का 13% स्थिर मार्केट शेयर, बड़ा एक्टिवली मैनेज्ड इक्विटी AUM है.

इंश्योरेंस सेक्टर, AMC पर ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (Rs)पुराना टारगेट (Rs)नया टारगेट (Rs)
SBI LifeHSBCBuy190724102300
HDFC LifeHSBCBuy598850700
ICICI Pru LifeHSBCBuy541790690
ICICI LombardHSBCBuy175022852200
PB FintechHSBCBuy149821501980
General InsuranceHSBCReduce387345339
ICICI Pru AMCHSBCBuy(Initiate)3123-3600
ICICI Pru AMCCLSABuy (Initiate)3123-3500
HDFC AMCHSBCHold2539-2580
Nippon AMCHSBCHold903830860
360 OneBernsteinOutperform971-1360
Nuvama WealthBernsteinOutperform1281-1710
Anand RathiBernsteinMarket-perform3398-3280

Zee Business Live TV यहां पर देखें

सीमेंट सेक्टर में बढ़ती लागत का असर

सीमेंट सेक्टर पर बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक फ्यूल और माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि इससे सीमेंट कंपनियों की लागत में 200 से 250 रुपए प्रति मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी करनी ही होगी. होटल स्टॉक्स पर गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक विदेशी टूरिस्ट के आगमन में कमी और घरेलू हवाई किरायों में बढ़ोतरी के कारण आने वाले वक्त में होटलों की डिमांड प्रभावित हो सकती है. बैंकिंग स्टॉक्स पर ब्रोकरेज का अनुमान है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को स्थिर रखने से बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव का सबसे बुरा दौर काफी हद तक पीछे छूट चुका है.

सीमेंट सेक्टर के स्टॉक्स

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (Rs)पुराना टारगेट (Rs)नया टारगेट (Rs)
AmbujaBofABuy446620590
UltraTechBofABuy116031400013400
Dalmia BharatBofABuy192225002300
Shree CementBofAUnderperform243602460023500

Disclaimer