9 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने दिए टारगेट, फार्मा-फाइनेंस पर बुलिश, सीमेंट शेयर सुस्त, जानें ताजा BUY-SELL रेटिंग

Brokerage Reports: शेयर बाजार में तेजी के बीच किन सेक्टर्स पर शेयरों पर लगाएं दांव और किन शेयरों को बेचना ही है बेहतर. जानिए क्या कहती है ब्रोकरेज की रिपोर्ट.
9 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने दिए टारगेट, फार्मा-फाइनेंस पर बुलिश, सीमेंट शेयर सुस्त, जानें ताजा BUY-SELL रेटिंग

Brokerage Reports

Brokerage Reports: शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से चल रही तेजी के बीच सवाल उठता है कि किन सेक्टर्स और किन शेयरों पर दांव लगाया जाए. ऐसे में बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउस की राय काफी अहम हो जाती है. JP Morgan, CLSA, Citi, जेफरीज, Goldman Sachs और Macquarie ने अलग-अलग सेक्टर्स की बड़ी कंपनियों पर रिपोर्ट और टारगेट प्राइस जारी किए हैं. ज्यादातर ब्रोकरेज के मुताबिक जनवरी में सीमेंट सेक्टर में जहां मांग स्थिर है. दूसरी तरफ हाउसिंग फाइनेंस और फार्मा सेक्टर की कंपनियों पर ब्रोकरेज बुलिश है. जानिए किन शेयरों पर ब्रोकरेज ने दांव लगाने की सलाह दी और किन शेयरों को बेच दें.

Dixon Tech की रेटिंग में चली कैंची

टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Dixon टेक पर CLSA ने अपनी रेटिंग में कटौती की है. ब्रोकरेज के मुताबिक AI के कारण हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) और DDR5 की भारी मांग है, जिससे सप्लाई कम हो गई है. इससे कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गईं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Eicher Motors का बढ़ाया टारगेट

  • जनवरी में मेमोरी कॉन्ट्रैक्ट्स रेट्स में भारी उछाल आया है. भारत इस मामले में इंपोर्ट पर निर्भर है, ऐसे में डिक्सन टेक को इसका नुकसान हो सकता है.
  • स्मार्टफोन बनाने की लागत 10 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. इसका सीधा असर स्मार्टफोन्स की बिक्री पर पड़ेगा.
  • Eicher Motors पर गोल्डमैन सैश ने अपना भरोसा जताया है और टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है.
  • केमिकल कंपनी Navin Fluorine पर Citi ने Sell की राय को बरकरार रखा है, हालांकि कंपनी मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कस्टमर्स लंबे वक्त के कॉन्ट्रैक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
  • FY26 में कंपनी 5 से 6 अरब रुपए का पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) करेगी.

स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय, टारगेट प्राइस

कंपनी का नामब्रोकरेज फर्मCMP (रुपए)रेटिंगनया टारगेट (रुपए)पुराना टारगेट (रुपए)
डिक्सन टेकCLSA11,517होल्ड (डाउनग्रेड)12,10015,880
Eicher MotorsGoldman Sachs8,009बाय9,2008,600
नवीन फ्लोरीनCiti6,386सेल5,550लागू नहीं

सीमेंट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

JP Morgan की कंक्रीट इनसाइट्स रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में सीमेंट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. मांग अब स्थिर हो चुकी है.

डालमिया भारत की रेटिंग अपग्रेड

  • ब्रोकरेज के मुताबिक जब तक वॉल्यूम नहीं बढ़ता है, कंपनियों के लिए आगे दाम बढ़ाना काफी ज्यादा मुश्किल होगा.
  • सीमेंट सेक्टर में JP मॉर्गन की पहली पसंद अल्ट्राटेक सीमेंट है.
  • वैल्यूएशन सही होने के कारण डालमिया भारत को अपग्रेड किया गया है.
  • कमजोर वॉल्यूम आउटलुक के कारण श्री सीमेंट पर रेटिंग अंडरवेट रखी गई है.

सीमेंट स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय

कंपनी का नामब्रोकरेज फर्मCMP (रुपए)रेटिंगनया टारगेट (रुपए)पुराना टारगेट (रुपए)
अल्ट्राटेक सीमेंटजेपी मॉर्गन13,052ओवरवेट15,000लागू नहीं
डालमिया भारतजेपी मॉर्गन2,128न्यूट्रल (अपग्रेड)2,2152,000
अंबुजा सीमेंटजेपी मॉर्गन523न्यूट्रल540585
श्री सीमेंटजेपी मॉर्गन26,635अंडरवेट23,400लागू नहीं
ACC लिमिटेडMacquire1,640आउटपरफॉर्म1,8851,911
रामको सीमेंट्सMacquire1,142न्यूट्रल1,0751,030

फार्मा और हाउसिंग फाइनेंस कंपनीज पर ब्रोकरेज की राय

फार्मा सेक्टर की कंपनी अल्केम लैब्स के एनालिस्ट डे के बाद ब्रोकरेज हाउस ने इस पर BUY रेटिंग दी है. कंपनी अपनी मेडटेक रणनीति पर काम कर रही है.

10 बिलियन रुपए की सेल का टारगेट

  • अल्केम लैब्स का टारगेट अगले 5 साल में इस सेगमेंट में 10 बिलियन रुपए की सेल और 20 से 25 फीसदी का मार्जिन हासिल करना है.
  • फाइनेंस सेक्टर में सिटी ने आधार हाउसिंग फाइनेंस और LIC हाउसिंग फाइनेंस दोनों पर ही खरीदारी की राय दी है.
  • आधार हाउसिंग के लिए 20 से 22 फीसदी AUM ग्रोथ और शानदार रिटर्न की उम्मीद है.
  • हाउसिंग फाइनेंस सेगमेंट में LIC हाउसिंग का शेयर सबसे सस्ते और आकर्षक वैल्यूएशन पर मिल रहा है.
  • मैनेजमेंट अपने डिस्ट्रीब्यूशन और एजेंट प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर काम कर रहा है.

फार्मा और हाउसिंग कंपनियों पर टारगेट प्राइस

कंपनी का नामब्रोकरेज फर्मCMP (रुपए)रेटिंगटारगेट (रुपए)
आधार हाउसिंगसिटी471BUY650
LIC हाउसिंगसिटी522BUY730
अल्केम लैब्सजेफरीज5,464BUY6,550

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6