Brokerage Reports: ब्रोकरेज ने 7 स्टॉक्स पर जारी की Buy-Sell की रेटिंग, जानें नया टारगेट प्राइस

Brokerage Reports: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच ब्रोकरेज फर्म्स ने 7 स्टॉक्स पर ताजा रिपोर्ट्स जारी किए हैं. ब्रोकरेज बैंक और हॉस्पिटल स्टॉक्स पर पॉजिटिव हैं, जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर न्यूट्रल हैं. आइए जानते हैं पूरी डीटेल.
Brokerage Reports: ब्रोकरेज ने 7 स्टॉक्स पर जारी की Buy-Sell की रेटिंग, जानें नया टारगेट प्राइस

 (प्रतीकात्मक फोटो: Freepik)

Brokerage Report: भारतीय शेयर बाजार में पिछले 5 हफ्तों से गिरावट जारी है. मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने से अब तक निफ्टी 9.5% तक टूट चुका है. युद्ध लंबा खिंचने के डर से क्रूड में फिर तेजी आई है. GIFT Nifty में आज 250 अंकों की गिरावट है, जो बाजार के कमजोर शुरूआत का इशारा करता है. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच ब्रोकरेज फर्म्स ने 7 स्टॉक्स पर ताजा रिपोर्ट्स जारी किए हैं. ब्रोकरेज बैंक और हॉस्पिटल स्टॉक्स पर पॉजिटिव हैं, जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर न्यूट्रल हैं. आइए जानते हैं पूरी डीटेल.

HDFC Bank

दिग्गज प्राइवेट बैंक पर ब्रोकरेज के रिपोर्ट्स आए हैं. जेफरीज और जेपी मॉर्गन का कहना है कि करेक्शन के बाद बैंक के वैल्यूएशन काफी आकर्षक हो गए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जेपी मॉर्गन का कहना है कि मर्जर अनाउंसमेंट के बाद सबसे निचले स्तर पर और 16 साल के लो पर आ गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि खरीदने का यह अच्छा मौका है.

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक ने अपने पीयर्स और ब्रॉडर मार्केट दोनों से अंडरपरफॉर्म किया है.
  • अपग्रेड का कारण सिस्टम क्रेडिट ग्रोथ में रिकवरी की उम्मीद है.
  • लार्ज कैप क्वालिटी बैंकों की ओर शिफ्ट का फायदा मिलने की संभावना है.
  • हालिया वैल्यूएशन डी-रेटिंग में अर्निंग्स रिस्क पहले से शामिल है.
  • जेफरीज ने HDFC बैंक पर खरीद की सलाह दी है और 1240 रुपए का टारगेट तय किया है.
  • वहीं जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल से अपग्रेड कर ओवरवेट की रेटिंग दी है.
  • लेकिन टारगेट प्राइस 1090 रुपए से घटाकर 1010 रुपए कर दिया.
BrokerageStockCurrent RatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JefferiesHDFC BankBuy1240-
JPMorganHDFCOverweight10101090

ICICI Bank

  • सिटी ने प्राइवेट बैंक ICICI Bank पर रिपोर्ट जारी की है.
  • स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और 1720 रुपए का टारगेट दिया है.
  • ब्रोकरेज ने ICICI Bank पर 90 दिन का पॉजिटिव ट्रिगर वॉच दिया है.
  • RoA 2.3% से ज्यादा रहने की उम्मीद है.
  • लोन ग्रोथ 5% QoQ मजबूत रहने का अनुमान जताया है.
  • डिपॉजिट 6%+ QoQ बढ़ने की संभावना है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, रिटेल डिपॉजिट पर फोकस से सपोर्ट मिलेगा.

Axis Bank

  • Q4 रिजल्ट से पहले 30 दिन का अपसाइड ट्रिगर वॉच.
  • सिटी ने एक्सिस बैंक पर खरीद की सलाह और 1463 रुपए का टारगेट तय किया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, RoA 1.6% से ज्यादा रहने की उम्मीद है.
  • कॉरपोरेट, SME और स्मॉल बिजनेस क्रेडिट ग्रोथ से सपोर्ट मिलेगा.
  • स्लिपेज में कमी की संभावना, जिससे एसेट क्वालिटी सुधरेगी.
  • क्रेडिट कॉस्ट 0.6% के आसपास रहने का अनुमान है.
BrokerageStockCurrent RatingTarget Price (₹)
CitiICICI BankBuy1720
CitiAxis BankBuy1463

Jubilant Foodworks

जेपी मॉर्गन ने Jubilant Foodworks पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस 575 रुपए से घटाकर 500 रुपए किया है.

Apollo Hospitals

हॉस्पिटल स्टॉक अपोलो हॉस्टिपल पर सिटी ने खरीद की सलाह को बरकरार रखा है.
स्टॉक के लिए 9000 रुपए का टारगेट दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में व्यवधान का असर कम रहने की उम्मीद है.
आने वाली तिमाहियों में रिकवरी संभव है.
रुपये की कमजोरी से बढ़ी कंज्यूमेबल लागत को काफी हद तक पास-थ्रू कर दिया गया है.
Apollo 24/7 के Q1FY27 तक ब्रेक-ईवन के करीब पहुंचने का अनुमान है.

BrokerageStockCurrent RatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JPMorganJubilant FoodWorksNeutral500575
CitiApollo HospitalsBuy9600-

Goldman Sachs on OMCs

  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर Goldman Sachs ने रिपोर्ट जारी की है.
  • ब्रोकरेज के अनुसार, ₹10/लीटर ड्यूटी कट से सीमित राहत है.
  • ब्रेकईवन 78 डॉलर प्रति बैरल पर, जबकि मौजूदा क्रूड 122 डॉलर प्रति बैरल से EBITDA पर दबाव जारी है.
  • HPCL को एक्सपोर्ट टैक्स से आंशिक सपोर्ट है.
  • CY27 के लिए ब्रेंट $80/bbl अनुमान, लेकिन रिस्क-रिवार्ड कमजोर है
  • IOC पर सबसे ज्यादा दबाव, Sell रेटिंग, Bear/Base केस में 49%/20% डाउनसाइड.
  • Goldman sachs ने HPCL पर न्यूट्रल रेटिंग दी है.
  • टारगेट प्राइस 310 रुपए तय किया है.
  • वहीं, BPCL पर भी न्यूट्रल रेटिंग और 340 रुपए का टारगेट रखा है.
BrokerageStockCurrent RatingTarget Price (₹)
Goldman SachsHPCLNeutral310
Goldman SachsBPCLNeutral340

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6