Brokerage Reports: टाटा ग्रुप के दो स्टॉक्स पर धमाकेदार रिपोर्ट, इस 7 शेयरों पर भी रखें नजर

Brokerage Reports: इनमें WeWork Management, Tata Motors CV, Ashok Leyland, SBI Life, Max Healthcare, Trent, Oil India समेत कई कंपनियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स में मजबूत सेक्टर ट्रेंड, नई कैपेसिटी, लाभप्रदता और उद्योग की मांग को प्रमुख कारण बताया गया है.
Brokerage Reports: टाटा ग्रुप के दो स्टॉक्स पर धमाकेदार रिपोर्ट, इस 7 शेयरों पर भी रखें नजर

Brokerage Reports: शेयर बाजार जोश हाई है. निफ्टी लगातार 6 दिन तेजी के साथ बंद हुआ है. FIIs की वापसी होती दिख रही है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील का ऐलान , बाजार के पॉजिटिव है. अलग-अलग वैश्विक ब्रोकरेज हाउसों ने कई प्रमुख कंपनियों पर अपनी रेटिंग और टारगेट प्राइस अपडेट जारी किए हैं. इनमें WeWork Management, Tata Motors CV, Ashok Leyland, SBI Life, Max Healthcare, Trent, Oil India समेत कई कंपनियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स में मजबूत सेक्टर ट्रेंड, नई कैपेसिटी, लाभप्रदता और उद्योग की मांग को प्रमुख कारण बताया गया है.

Wework Management

Jefferies ने WeWork Management पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. टारगेट प्राइस 790 रुपए प्रति शेयर दिया है. उसके मुताबिक, भारत में सबसे बड़ा फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑपरेटर है. फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस इंडस्ट्री 17% CAGR से बढ़ रही है, जो ऑफिस स्टॉक ग्रोथ की तुलना में दोगुनी है. WeWork की प्रीमियम पोजिशनिंग के कारण ARPM और मार्जिन में बढ़त मिलती है. FY25-28 के दौरान 22% IGAAP रेवेन्यू CAGR और 28% EBITDA CAGR का अनुमान है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Tata Motors Commercial Vehicle

Tata Motors Commercial Vehicle पर HSBC ने कवरेज की शुरुआत की है और Buy रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 380 रुपए प्रति शेयर दिया है. उद्योग में स्थिर मांग से लाभप्रदता मजबूत है. डिस्काउंटिंग में अनुशासन है. CV इंडस्ट्री का ROCE अब PV इंडस्ट्री के समान है. MHCV सेगमेंट में Tata Motors प्रीमियम प्राइसिंग बरकरार रखे हुए है.

₹45 से सस्ते शेयर पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, BUY रेटिंग के साथ दिया अग्रेसिव टारगेट

Ashok Leyland

HSBC ने Ashok Leyland पर Hold की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट बढ़ाकर ₹160 किया गया.

HSBC ने Life Insurance सेक्टर पर रिपोर्ट जारी की

ब्रोकरेक के मुताबिक, इंश्योरेंस कंपनियां मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए आक्रामक ग्रोथ पर जोर दे रही हैं. प्रोडक्ट मिक्स और मार्जिन बेहतर हो रहे हैं. GST कटौती का प्रभाव अस्थायी माना गया है, और आने वाले समय में टॉपलाइन व मार्जिन सुधरने की उम्मीद है.

SBI Life Insurance

HSBC ने SBI Life Insurance पर Buy बरकरार रखते हुए टारगेट ₹2100 से बढ़ाकर ₹2300 किया.

Eternal

Morgan Stanley ने Eternal Ltd पर ओवरवेट बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 420 रुपए से बढ़ाकर 427 रुपए किया है. कंपनी की मार्केट शेयर बढ़ाने की रणनीति को पॉजिटिव है. आक्रामक खर्च से लाभप्रदता पर असर पड़ सकता है, लेकिन बड़ा जोखिम नहीं. स्टॉक का बॉटम ₹280-₹285 के आसपास होने की उम्मीद है.

Trent

Macquarie ने Trent पर Outperform रेटिंग दी है और टारगेट ₹7000 से घटाकर ₹6000, लेकिन कंपनी की फंडामेंटल मजबूती बरकरार.

Star Health

Citi ने Star Health पर Buy बरकरार रखी और टारगेट ₹580 से बढ़ाकर ₹650 किया है. GST कटौती के बाद अक्टूबर 2025 में 60%+ YoY न्यू बिजनेस ग्रोथ रहा. Retail health में 25–30% स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है. क्लेम रेशियो में निरंतर सुधार से उत्साह बढ़ा.

Max Health

UBS ने Max Health पर Buy बरकरार रखा है और टारगेट ₹1550 तय किया है. Max Healthcare की Q2 रिपोर्ट पर UBS का पॉजिटिव आउटलुक है. रेवेन्यू/EBITDA 21%/23% YoY बढ़ा है. कई नए अस्पतालों की कमीशनिंग शुरू. कैशलेस इंश्योरेंस विवाद से ज्यादा असर नहीं है.

अन्य ब्रोकरेज द्वारा Max Healthcare पर राय

Jefferies: Buy, Target 1400 (पहले 1500)
JP Morgan: Overweight, Target 1375
Citi: Buy, Target 1460

Oil India

Nomura ने Oil India पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा और टारगेट प्राइस ₹430 दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Q2 कमजोर रहा, वॉल्यूम एक्सटर्नल फैक्टर्स से प्रभावित हुआ है. NRL विस्तार समय पर Dec 2025 तक पहला क्रूड इनटेक, FY27 तक वॉल्यूम ग्रोथ की संभावना है. Nomura ने FY26/27 का प्रॉफिट 37%/18% घटाया है.

ब्रोकरेजकंपनीCMP (₹)रेटिंगNew TP (₹)Old TP(₹)
JefferiesWework Management Ltd614Initiate Buy790-
HSBCTata Motors CV322Initiate Buy380-
HSBCAshok Leyland148Hold160145
HSBCSBI Life Insurance1996Buy23002100
MacquarieTrent Ltd4404Outperform60007000
Morgan StanleyEternal Ltd309Overweight427420
CitiStar Health520Buy650580
UBSMax Health-Buy1550-
JefferiesMax Healthcare1122Buy14001500
JP MorganMax Healthcare1121Overweight1375-
CitiMax Healthcare1121Buy1460-
NomuraOil India436Neutral430-

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6