&format=webp&quality=medium)
Brokerage Report.
Brokerage Report: हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. निफ्टी की 3 और बैंक निफ्टी की 5 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा. मिडकैप में 3 और स्मॉलकैप में 6 दिनों की गिरावट रुका है. बहुत अच्छी तो नहीं लेकिन एक अच्छा उछाल मिल सकता है. वीकली एक्सपायरी पर कल का मोमेंटम आगे बढ़ने के संकेत तो हैं. रिस्क एक ही कि FIIs की फिर से ऊपरी स्तरों पर बिकवाली ना आए. इन तमाम फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने 10 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के आधार पर ट्रेडर्स अपनी स्ट्रैटेजी बना सकते हैं.
ब्रोकरेज के मुताबिक, Anti-Involution और AI रिलायंस की इक्विटी स्टोरी को फिर से परिभाषित करेंगे.
रिलायंस, चीन के ऊर्जा और सोलर सप्लाई चेन में "एंटी-इनवोल्यूशन" फोकस का सबसे बड़ा लाभार्थी है.
कंज्यूमर रिटेल और टेलीकॉम में रिलायंस की अपनी "एंटी-इनवोल्यूशन" रणनीति भी फल दे रही है.
कुल मिलाकर, यह इनवोल्यूशन रिलायंस के नेट एसेट वैल्यू (NAV) में $20 अरब और FY28 अनुमानित EPS में 17% जोड़ता है.
न्यू एनर्जी NAV का अनुमान 20% बढ़ाकर FY27 में 2500 करोड़ रुपये किया गया.
मैनेजमेंट रोड शो से जानकारी मिली कि AI-आधारित पहलों पर कंपनी का विशेष ध्यान है. FY26 तक 100 उपयोग मामलों को लागू किया जाएगा.
इससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी, क्रॉस-सेलिंग राजस्व में सुधार होगा और कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो में गिरावट आएगी.
रेपो रेट कट्स का असर दिखने लगा है, जिससे NIM में 10bps की सालाना बढ़ोतरी की उम्मीद है.
SME फाइनेंसिंग में ग्रोथ को थोड़ी सीमित कर कंपनी एसेट क्वालिटी सुधार रही है.
मैनेजमेंट मीट में चर्चा- ARPU संभावनाएं, सब्सक्राइबर ग्रोथ, पूंजी आवंटन, डेटा सेंटर, क्लाउड, और लेंडिंग ग्रोथ इनिशिएटिव्स.
ग्रोथ के प्रमुख स्तंभ स्थिर हैं. मोबाइल ARPU में बढोतरी, होम ब्रॉडबैंड विस्तार, FCF में बढ़ोतरी और डिविडेंड्स में इजाफा होगा.
ब्रोरकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, FY25 में Coforge की ग्रोथ मानसिकता दिखी- Cigniti का अधिग्रहण, Sabre डील जीत और 50% से ज्यादा ऑर्डर बुक है, लेकिन इस ग्रोथ से बैलेंस शीट पर दबाव पड़ा है, डेटा सेंटर निवेश और नई डील्स पर एडवांस सेविंग्स देने के कारण फ्री कैश फ्लो कम हो गया है. हाई ग्रोथ के बावजूद, कुछ डील्स में जोखिम बना हुआ है.
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी वॉल्यूम्स पर फोकस कर रही है और Q1 में मार्केट शेयर बढ़ने की संभावना है. चैनल चेक्स से पता चलता है कि कीमतें जुलाई-अगस्त में स्थिर रहीं.
ईस्ट और सेंट्रल इंडिया में कैपेसिटी बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी है, जिससे मिड-टर्म प्राइसिंग पर दबाव कम रहेगा. इससे कंपनी की बैलेंस शीट और Vadraj अधिग्रहण (FY26 अनुमान- NDebt/EBITDA= 2.6x) की फंडिंग में मदद मिलेगी. वैल्यूएशन (EV/t $72) अभी सस्ते हैं.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, Blinkit तेजी से स्टोर नेटवर्क बढ़ा रहा है, जबकि Swiggy और Zepto अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं. सभी कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार की उम्मीद है, क्योंकि लागत में कटौती हो रही है और प्रतिस्पर्धा कम हो रही है. सभी खिलाड़ी अपने प्रोडक्ट असॉर्टमेंट बढ़ा रहे हैं. Eternal और Swiggy पर हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखें.
| Brokerage | Stock | CMP (₹) | Rating | Target Price (₹) |
|---|---|---|---|---|
| Morgan Stanley | Reliance | 1354 | Maintain Overweight | 1701 |
| CLSA | Bajaj Fin | 889 | Maintain Outperform | 1150 |
| HSBC | Bharti Airtel | 1901 | Maintain Buy | 2200 |
| HSBC | Coforge | 1765 | Maintain Hold | 1850 |
| CITI | Nuvoco | 456 | Maintain Buy | 475 |
अगस्त में Eicher और TVS ने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई- व्होलसेल्स में क्रमशः 55% और 30% YoY बढ़ोतरी हुई.
टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छा ग्रोथ देखा गया.
पैसेंजर व्हीकल्स (PV) सेगमेंट कमजोर बना रहा.
ट्रैक्टर सेगमेंट में मजबूती.
Top Buy: TVS, M&M, Maruti और Eicher.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)