&format=webp&quality=medium)
Brokerage Report.
Brokerage Report: शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल है. आज निफ्टी का वीकली एक्सपायरी है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी जब तक 25,000 का स्तर होल्ड करता है तब तक मोमेंटम बना रहेगा. बाजार के लिए इस समय ग्लोबल फैक्टर्स अहम रहेंगे. इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट्स जारी की हैं. HSBC ने सीमेंट पर बुलिश कॉल दी है.
ग्लोबल ब्रोकरेज HSBC ने सीमेंट स्टॉक्स पर कॉल दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंसोलिडेशन बढ़ा है. अब टॉप 4 कंपनियों का मार्केट शेयर 57% हो गया है. छोटी कंपनियों का कम लेवरेज प्राइसिंग के लिए पॉजिटिव है. HSBC को उम्मीद है कि FY26 मौजूदा साइकिल में कैपेसिटी एडिशन का पीक साल होगा.
सिटी के मुताबिक, आंशिक रूप से GST दरों में कटौती की वजह से वॉल्यूम अनुमान में मामूली सुधार किया गया है, क्योंकि डिमांड माहौल बेहतर है. EBITDA मार्जिन अनुमान बढ़ाया (बेहतर ग्रॉस मार्जिन + उच्च ऑपरेटिंग लिवरेज). FY26-28E के लिए EBITDA अनुमान 4-6% बढ़े हैं. FY26-28E के लिए अर्निंग्स अनुमान 5-6% बढ़े. वैल्यूएशन को FY27E पर रोल फॉरवर्ड किया गया है, EV/EBITDA मल्टीपल 15x पर बरकरार है.
सिटी के अनुसार, होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट को लेकर चिंता खत्म हो गई है. SEBI ने नए लिस्टिंग नॉर्म्स फाइनल किए. Jio की लिस्टिंग H1CY26 में होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना है. Q2 में O2C और रिटेल बिज़नेस में सुधार की उम्मीद, शॉर्ट-टर्म आउटलुक पॉजिटिव हुआ.
जेपी मॉर्गन के अनुसार, पिछले 2 महीनों में स्टॉक 10% गिरा, जिससे अच्छा एंट्री पॉइंट बनता है, Q2FY26 चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि अत्यधिक बारिश ने बीयर जैसे गर्मियों-केंद्रित उत्पादों की बिक्री पर असर डाला.
रॉ मैटेरियल प्राइस स्थिर रहे, और रिटर्न बोतलों की हिस्सेदारी बढ़ने से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा. प्रीमियमाइजेशन और GTM प्रयासों से कंपनी मार्केट से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि, Q2 वॉल्यूम कमजोरी के कारण FY26-27E EBITDA अनुमान में 8% कटौती. 2HFY26 से वॉल्यूम रिकवरी की उम्मीद; FY26-27E में 6-7% वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान है.
| Brokerage | Company | Rating | Target Price (₹) |
|---|---|---|---|
| Macquarie | Tata Communications | Maintain Outperform | 2,210 |
| BofA | PB Fintech | Maintain Neutral | 2,115 |
| JPM | United Breweries | Maintain Overweight | 2,050 |
| Citi | Reliance Industries | Maintain Buy | 1,690 |
| Citi | Ashok Leyland | Maintain Buy (raised) | 155 (from 140) |
| HSBC | Ultratech Cement | Maintain Buy | 15,410 |
| HSBC | Ambuja Cement | Upgrade to Buy | 700 (from 490) |
| HSBC | Shree Cement | Upgrade to Hold | 32,200 |
| HSBC | Dalmia Bharat | Maintain Buy | 2,900 |
| HSBC | ACC | Maintain Hold | 2,040 |
BofA के मुताबिक, मैनेजमेंट ने FY30 तक प्लेटफॉर्म पर ₹1 लाख करोड़ इंश्योरेंस प्रीमियम बुक करने का लक्ष्य दोहराया है. यह FY25-30E के दौरान 33% CAGR दर्शाता है. फोकस अभी सिर्फ ग्रोथ पर है, प्रॉफिट्स बाद में आएंगे. कंपनी इस समय प्रॉफिट ऑप्टिमाइजेशन नहीं कर रही.
Macquarie ने टाटा कम्युनिकेशंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखा है. टारगेट 2,210 रुपए दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, FY28 तक ₹280 अरब डेटा रेवेन्यू का लक्ष्य, जो FY25 लेवल से 45% ज्यादा (13-14% CAGR). 65% डेटा रेवेन्यू डिजिटल पोर्टफोलियो से आता है. FY28 तक EBITDA मार्जिन 23-25% तक लाने और ROCE 25% करने का लक्ष्य है. EBITDA मार्जिन 300-500 bps बढ़ाने की योजना है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)