Brokerage Report: Colgate Palmolive, Ola समेत 5 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी, जानें पूरी डीटेल

Brokerage Report: ग्लोबल ब्रोकरेज ने Colgate Palmolive, Laurus Labs, HUL, Bharat Forge और OLA Electric पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. 
Brokerage Report: Colgate Palmolive, Ola समेत 5 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी, जानें पूरी डीटेल

Brokerage Report: लगातार 6 दिनों से बाजार पॉजिटिव बंद हो रहे हैं. ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों की वजह से GIFT Nifty ग्रीन में है. इससे बाजार के पॉजिटिव खुलने के संकेत हैं. कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं. इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने Colgate Palmolive, Laurus Labs, HUL, Bharat Forge और OLA Electric पर अपनी रिपोर्ट जारी की है.

Colgate Palmolive

कोलगेट पामोलिव पर तीन ब्रोकरेज ने रिपोर्ट जारी की है. जेपी मॉर्गन ने रेटिंग ओवरवेट से घटाकर न्यूट्रल किया है, जबकि टारगेट ₹2,625 से घटाकर ₹2,400 कर दिया है. वहीं, Goldman Sachs ने स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस ₹2,215 से घटाकर ₹2,130 प्रति शेयर किया है.

CLSA on Colgate Palmotive (cmp 2287)
Maintain hold, target cut to 2130 from 2215

CLSA ने Colgate Palmotive पर होल्ड रेटिंग बरकरार रखा है. वहीं, टारगेट 2215 रुपए से घटाकर 2215 रुपए प्रति शेयर किया. उसके मुताबिक, कंपनी का प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा, बिक्री में 6.3% की साल-दर-साल गिरावट (अनुमान से 6% कम) है. मार्जिन सुधार बिक्री की कमजोरी से संतुलित हुआ है. बॉडी वॉश पोर्टफोलियो में नए इनोवेशन किए हैं. FY26-28 के अनुमान 4% घटाए गए हैं.

Nomura on Colgate Palmotive (cmp 2287)
Maintain reduce, target cut to 2200 from 2350

नोमुरा ने Colgate Palmotive पर Reduce रेटिंग बनाए रखी है. टारगेट प्राइस 2350 रुपए से घटकर 2200 रुपए किया है. वॉल्यूम में 8.5% की गिरावट (अनुमान से ज्यादा), बिक्री में 6.3% की गिरावट है. मार्जिन स्थिर रहे, लेकिन 2H में केवल मामूली रिकवरी की उम्मीद है. कच्चे माल की कीमतों में कमी से GPM बेहतर, पर ऑपरेटिंग लेवरेज कमजोर रहा.

Jefferies on Colgate Palmotive (cmp 2287)
Maintain buy, target 2700

जेफरीज ने Colgate Palmotive पर बाय की रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइश 2700 रुपए प्रति शेयर दिया है. लगातार दूसरी तिमाही में रेवेन्यू, EBITDA और अर्निंग्स में गिरावट है. मैनेजमेंट के अनुसार, जीएसटी दर कटौती से अस्थायी डेस्टॉकिंग का प्रभाव है. प्रीमियम पोर्टफोलियो अच्छा रहा है. EPS अनुमान 4–5% घटाया गया, स्टॉक तब तक सीमित रहेगा जब तक ग्रोथ में सुधार नहीं आता.

Citi on Colgate Palmotive (cmp 2287)
Maintain sell, target cut to 2100 from 2175

Citi ने Colgate Palmotive पर सेल की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइश 2175 रुपए से घटाकर 2100 रुपए प्रति शेयर किया. रेवेन्यू और EBITDA में 6% साल-दर-साल गिरावट आई है. कठिन ऑपरेटिंग माहौल, बढ़ी प्रतिस्पर्धा और जीएसटी दर कटौती से पहले डेस्टॉकिंग का असर पड़ा है. 2HFY26 में क्रमिक सुधार की उम्मीद है, बेस आसान होगा, डेस्टॉकिंग असर घटेगा, LUP पोर्टफोलियो से थोड़ा मुनाफा संभव है.

Goldman Sachs on Laurus Labs (cmp 934)
Maintain sell, target raised to 775 from 750

Goldman Sachs ने फार्मा कंपनी Laurus Labs पर सेल की रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 750 रुपए से बढ़ाकर 775 रुपए किया है. उसके मुताबिक, बिक्री और EBITDA क्रमशः 35%/126% YoY बढ़े. राजस्व में बढ़ोतरी मुख्यतः जेनेरिक FDF बिज़नेस से आई है. EBITDA मार्जिन 24.4%, बेहतर मिक्स और ऑपरेटिंग लेवरेज से सुधार हुआ है. मैनेजमेंट ने FY26 के लिए मजबूत नींव बताई और 24 महीनों में 1.1x एसेट टर्न्स का लक्ष्य रखा है.

Jefferies on Laurus Labs (cmp 934)
Maintain underperform, target raised to 700 from 590

जेफरीज ने Laurus Labs पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है. उसके मुताबिक, Q2 नतीजे उम्मीद से बेहतर, ARV सेल्स में शिपमेंट टाइमिंग से फायदा मिला. CDMO बिक्री स्थिर, एनिमल हेल्थ सप्लाइज से सपोर्ट है. नई विशाखापत्तनम साइट व नए मॉडेलिटी निवेशों (ADC, CGT) के लिए कंपनी ने $600 मिलियन कैपेक्स (8 वर्षों में) की घोषणा की.

Goldman Sachs on OLA Electric (CMP 54)
Maintain buy, target cut to 62 from 72

Goldman Sachs ने ओला इलेक्ट्रिक पर बाय की रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 72 रुपए से घटाकर 62 रुपए किया है.

MS on Bharat Forge (cmp 1300)
Maintain equalweight, target 1050

मॉर्गन स्टैनली ने भारत फोर्ज पर Equalweight बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 1050 रुपए प्रति शेयर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना ने 4.25 लाख कार्बाइन खरीदने का ऑर्डर भारत फोर्ज और PLR सिस्टम्स को दिया. ऑर्डर वैल्यू ₹2,770 करोड़, BFL को कुल ऑर्डर का 60% हिस्सा है. जून 2025 तक रक्षा ऑर्डरबुक ₹9,460 करोड़; नए ऑर्डर के साथ ₹10,860 करोड़ होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6