Brokerage Report: CG Power, Ather Energy समेत इन 14 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी, बनाएं ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Brokerage Report: Q1 GDP ग्रोथ 5 तिमाही में सबसे ज्यादा रही. यह बाजार में जोश भरने वाला है. चीन में PM मोदी और जिनपिंग ने द्विपक्षीय वार्ता में आपसी संबंध मजबूत करने और बातचीत से मुद्दे सुलझाने का भरोसा जताया. इन फैक्टर्स से आज बाजार में रिकवरी की उम्मीद है.
Brokerage Report: CG Power, Ather Energy समेत इन 14 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी, बनाएं ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Brokerage Report.

Brokerage Report: आर्थिक मोर्चे पर दमदार खबर है. Q1 GDP ग्रोथ 5 तिमाही में सबसे ज्यादा रही. यह बाजार में जोश भरने वाला है. चीन में PM मोदी और जिनपिंग ने द्विपक्षीय वार्ता में आपसी संबंध मजबूत करने और बातचीत से मुद्दे सुलझाने का भरोसा जताया. ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी को अमेरिकी अपील्स कोर्ट का तगड़ा झटका लगा. कोर्ट ने कहा कि ट्रंप के ज्यादातर टैरिफ गैरकानूनी. इन सभी फैक्टर्स से बाजार में रिकवरी की उम्मीद है. ग्लोबल ब्रोकरेज ने सोमवार को कुछ स्टॉक्स पिक हैं. ट्रेडर्स इसके आधार पर ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बनाकर ट्रेड कर सकते हैं.

Morgan Stanley on CG POWER (CMP 694)
Initiate buy, target 799

ब्रोकरेज के मुताबिक, CG Power भारत की सबसे डाइवर्सिफाइड कैपिटल गुड्स कंपनियों में से एक है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग (मोटर फ्रैंचाइजी) में मजबूत उपस्थिति है और यह ट्रांसफॉर्मर और स्विचगियर जैसे क्षेत्रों में बिजली क्षेत्र में ग्रोथ से लाभान्वित हो रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • कंपनी सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्षमताएं विकसित करने की योजना बना रही है.
  • इंडस्ट्रियल सेगमेंट- FY25-28 के दौरान राजस्व और EBITCAGR क्रमशः 14% और 15% रहने का अनुमान.
  • पावर सिस्टम्स- FY25-28 के लिए राजस्व और EBITCAGR क्रमशः 35% और 42%
  • सेमीकंडक्टर- FY31 तक एसेट टर्नओवर 1.9x तक पहुंचने की संभावना.

NOMURA ON ATHER ENERGY (CMP 450)
Maintain buy, target 458

Ather ने EL प्लेटफॉर्म और कनेक्टेड मोबिलिटी लॉन्च किया. कंपनी e2W (इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर) सेगमेंट में तकनीक और इनोवेशन में अग्रणी बनी हुई है. Ather का फोकस राइडर अनुभव को बेहतर बनाने पर है

फास्ट-चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफल रोलआउट और औरंगाबाद प्लांट की समय पर शुरुआत जरूरी है.
वॉल्यूम ग्रोथ CAGR (FY25-28)- 41%, FY25 में 1.55 लाख यूनिट से FY28 में 4.36 लाख यूनिट तक.

JP MORGAN ON RELIANCE (cmp 1357)
Maintain overweight, target 1695

ब्रोकरेज के मुताबिक, रिलायंस जियो की लिस्टिंग जून 2026 तक प्रस्तावित है. यह अब शायद Value Unlocking की बात नहीं रही. बाजार पहले से ही जियो के वैल्यूएशन को समायोजित कर चुका है. हालांकि, IPO से पहले टैरिफ बढ़ने की संभावना है, जिससे स्टॉक को बढ़ावा मिल सकता है.

जियो लिस्टिंग के बाद होल्डको डिस्काउंट की चिंता है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन में यह आंशिक रूप से समाहित है.

Jefferies on Reliance (cmp 1357)
Maintain Buy, Target 1670

RIL ने 2026 की पहली छमाही में जियो IPO की योजना घोषित की. ब्रॉडबैंड, 5G स्टैक की ओवसीज ग्राहकों के लिए बिक्री और रिटेल में 20% CAGR लक्ष्य है.

FMCG व्यवसाय को $12 बिलियन तक पहुंचाने के लिए भारी निवेश की योजना. नई ऊर्जा क्षेत्र में योजनाओं को विस्तार दिया गया. IPO से रिलायंस में होल्डको डिस्काउंट उभर सकता है.

HSBC On Reliance (cmp 1357)
Maintain Buy, Target 1630

AGM भाषण में AI को संस्थागत बनाने, EBITDA को दोगुना करने, और डिजिटल बिजनेस के IPO की चर्चा की गई. रिटेल ग्रोथ और नई ऊर्जा कारोबार पर भी जोर दिया गया.

brokerage

Goldman Sachs on Uno Minda (CMP 1279)
Maintain Buy, Target 1450

  • Suzhou Inovance के साथ साझेदारी से इलेक्ट्रिक कार कंपोनेंट्स की आपूर्ति 1QFY27 में शुरू होगी. SUV सेगमेंट में प्रति यूनिट वैल्यू ₹90K से बढ़कर ₹2L+ हो सकती है.
  • FY28 में ऑपरेटिंग लेवरेज का बड़ा फायदा दिख सकता है. Phase-1 के लिए एक OEM कस्टमर की पुष्टि, अगले 12 महीनों में और EV लॉन्च से अपसाइड संभावनाएं.

Morgan Stanley on Torrent Power (CMP 1227)
Maintain overweight, target 1444

  • MP में 1600MW का थर्मल प्लांट कॉन्ट्रैक्ट मिला है. अनुमानित IRR 15-17%, कैपेसिटी चार्ज ₹4.1-4.3 प्रति यूनिटय
  • नेट डेब्ट/EBITDA FY25- 1.4x और नेट डेब्ट/इक्विटी: 0.4x - ग्रोथ के लिए पर्याप्त स्थान.

Morgan Stanley on Titagarh Rail (CMP 826)
Maintain overweight, target 1017

रेलवे सेक्टर में निवेश के लिए अच्छा विकल्प. मजबूत ऑर्डर बुक, बड़ा पैसेंजर कोच मार्केट, और बेहतर प्रतिस्पर्धा वातावरण.

  • Freight- FY26 में 773 वैगन/महीना डिलीवरी अनुमान.
  • Passenger- FY26 में 120 कोच डिलीवरी का अनुमान.
  • FY26-28 के लिए Earnings CAGR: 24%.
BrokerageStockCurrent Price (₹)RatingTarget Price (₹)
Goldman SachsUno Minda1279Maintain Buy1450
Morgan StanleyCG Power694Initiate Buy799
NomuraAther Energy450Maintain Buy458
Morgan StanleyTorrent Power1227Maintain Overweight1444
Morgan StanleyTitagarh Rail826Maintain Overweight1017

Jefferies On Cement Sector

  • अगस्त में सीमेंट कीमतें केवल 0.6% M-o-M घटीं, जबकि मानसून चरम पर था.
  • FY26 की अब तक की कीमतें 6% YoY ऊपर हैं, जबकि अनुमान +4% था.
  • मानसून खत्म होने के साथ, उद्योग कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में है.
  • कुछ क्षेत्रों में ₹30/बैग, 8% बढ़ोतरी का संकेत है.
  • आगामी GST बैठक में 28% से 18% तक दर में कटौती संभव है.
  • टॉप पिक्स: अंबुजा, अल्ट्राटेक, JK सीमेंट.

HSBC on 2WHEELERS

  • संभावित GST कटौती से 2W सेक्टर की मध्यम अवधि (3-5 वर्ष) में ग्रोथ 200bp तक बढ़ सकती है (6-8% CAGR).
  • EIM (Royal Enfield) के लिए दृष्टिकोण अनिश्चित और अस्थिर.
  • स्टॉक्स में पहले ही ग्रोथ उम्मीदों को लेकर तेजी दिखी है. TVS को प्राथमिकता देना जारी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6