Brokerage Report: ग्लोबल ब्रोकरेज ने जारी किए दमदार रिपोर्ट्स, Axis Bank का बढ़ाया टारगेट, जानें पूरी डीटेल

Brokerage Report: ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारतीय कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. इन में Axis Bank, Allied Blenders, L&T, Kotak Mahindra Bank शामिल हैं.
Brokerage Report: ग्लोबल ब्रोकरेज ने जारी किए दमदार रिपोर्ट्स, Axis Bank का बढ़ाया टारगेट, जानें पूरी डीटेल

Brokerage Report.

Brokerage Report: शेयर बाजार का सेंटिमेंट्स न्यूट्रल है. अक्टूबर सीरीज के पहले कारोबारी सत्र में 8 दिनों से जारी गिरावट पर रोक लगी है. शुक्रवार को GIFT Nifty सपाट है. ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारतीय कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. इन में Axis Bank, Allied Blenders, L&T, Kotak Mahindra Bank शामिल हैं. इसके अलावा, ब्रोकरेज ने बैंक औऱ ऑटो सेक्टर पर रिपोर्ट दिया है. रिपोर्ट के आधार पर ट्रेडर्स अपनी स्ट्रैटेजी बनाकर ट्रेड कर सकते हैं.

Morgan Stanley on Axis Bank (cmp 1160)
Maintain overweight, target raised to 1450 from 1325

मॉर्गन स्टैनली ने प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग बरकरा रखा है. जबकि टारगेट प्राइस 1325 रुपए से बढ़ाकर 1450 रुपए प्रति शेयर किया है. उसके मुताबिक, बैंक ने पिछले वर्ष कई अहम रणनीतिक कदम उठाए हैं, जिनके नतीजे अगले 2-3 वर्षों में दिख सकते हैं. जैसे-जैसे मैक्रोइकोनॉमिक माहौल सुधरेगा, बैंक को फायदा मिलेगा. बड़े प्राइवेट बैंकों की तुलना में इसका री-रेटिंग धीरे-धीरे होगा. वर्तमान में Axis Bank का P/BV HDFC Bank और ICICI Bank की तुलना में क्रमशः 30% और 40% कम है. उम्मीद है कि यह वैल्यूएशन गैप धीरे-धीरे कम होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies on Allied Blenders (cmp 530)
Maintain buy, target 620

जेफरीज ने Allied Blenders पर बाय की रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 620 रुपए प्रति शेयर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, बैकवर्ड इंटीग्रेशन योजनाएं ट्रैक पर हैं. हाल ही में PET बोतल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है. माल्ट डिस्टिलरी का निर्माण काम प्रगति पर है. सिंगल माल्ट लॉन्च अगले 4-5 वर्षों में संभव है. यह सभी फैक्टर्स FY25-28 के दौरान 300 बेसिस पॉइंट्स मार्जिन में सुधार ला सकते हैं. प्रमुख राज्यों में ब्रांड की स्थिति और मजबूत होगी.

Goldman Sachs on L&T (cmp 4187)
Maintain neutral, target 3540

गोल्डमैन सैक्स ने एलएंडटी पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट 3540 रुपए प्रति शेयर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के लिए तिमाही अच्छा रहने की उम्मीद है लेकिन अब ध्यान FY27 पर है. मजबूत ऑर्डर बुक की बदौलत राजस्व, EBITDA और PAT में दोहरे अंकों की ग्रोथ और ऑर्डर इनफ्लो में 15% YoY बढ़ोतरी की उम्मीद है. मिडल ईस्ट में EPC और ऑफशोर स्ट्रक्चर इंस्टॉलेशन के ऑर्डर शामिल हो सकते हैं.

Morgan Stanley on Kotak Mahindra Bank (2063)
Maintain overweight, target 2600

मॉर्गन स्टैनली ने प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रहा है. टारगेट 2600 रुपए प्रति शेयर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, अगले 30 दिनों में बैंक का प्रदर्शन इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है. मैक्रो रिकवरी से लाभ मिलने वाले सेगमेंट्स में एक्सपोजर अच्छा है. दो वर्षों की चुनौतियों के बाद बैंक अब मजबूती से आगे बढ़ रहा है. डेट वितरण बढ़ा है और मार्जिन स्थिर हैं.

JPMorgan का ऑटो सेक्टर पर नजरिया-

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, सितंबर 2025 में डेटा से ज्यादा कमेंट्री महत्वपूर्ण रही.
  • Maruti ने होलसेल में कमजोर प्रदर्शन किया, जबकि रिटेल इन-लाइन रहा.
  • Hero अब भी रिटेल में पिछड़ रहा है.
  • M&M ने PVs और ट्रैक्टर सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा.
  • 2W सेगमेंट में होलसेल और रिटेल दोनों लगभग समान स्तर पर रहे.

Jefferies का बैंकिंग सेक्टर पर राय

ब्रोकरेज के मुताबिक, RBI द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न करना- प्राइवेट बैंकों के लिए पॉजिटिव है. यह फैसला NBFCs और छोटे बैंकों के लिए थोड़ा निगेटिव है. ECL ट्रांजिशन अप्रैल 2027 से शुरू होगा. इसका वन टाइम चार्ज आंशिक रूप से कम जोखिम भार और 5 वर्षों में फैलाव के कारण संतुलित हो सकता है. बैंक लोन पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जिससे क्रेडिट ग्रोथ को समर्थन मिलेगा. HDFC, Axis, ICICI, SBI पर पॉजिटिव आउललुक बनाए रखा.

Morgan Stanley का रियल एस्टेट सेक्टर पर अनुमान

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, Q2 सीजनल होने के बावजूद कमजोर नहीं रहा. शीर्ष 5 डेवलपर्स के Q2 प्री-सेल्स ₹11,000 करोड़ रहने की उम्मीद- YoY +44% बढ़ोतरी की उम्मीद है. H1 में ही FY26 के पूरे साल के अनुमान का 55% लक्ष्य हासिल. Q2 में Godrej और DLF के प्रदर्शन से बाजार को ज्यादा उम्मीदें हैं. Lodha और Oberoi अपेक्षाओं से पीछे रह सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6