बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज के रडार पर 13 स्टॉक्स, ICICI AMC पर BUY रेटिंग, एबट-इंडस टावर्स हुए डाउनग्रेड

Brokerage Reports: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दमदार तेजी के बीच घरेलू और इंटरनेशनल ब्रोकरेज हाउस ने कई शेयरों पर अपनी रेटिंग दी है. किस सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश और किन स्टॉक्स को किया डाउनग्रेड. जानिए ब्रोकरेज की राय.
बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज के रडार पर 13 स्टॉक्स, ICICI AMC पर BUY रेटिंग, एबट-इंडस टावर्स हुए डाउनग्रेड

Representative Image

मार्केट में रिकवरी के बीच ग्लोबल और घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने शेयर मार्केट की कई प्रमुख कंपनियों के लिए अपने अनुमान और रेटिंग्स जारी किए है. मंगलवार को आए ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इश्योरेंस के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की मिली जुली राय आई है. दूसरी तरफ ICICI प्रूडेंशियल AMC पर ब्रोकरेज काफी ज्यादा बुलिश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इंडस टावर्स और एबॉट इंडिया जैसी कंपनियों को ब्रोकरेज द्वारा डाउनग्रेड कर दिया है. वहीं, सीमेंट सेक्टर पर ब्रोकरेज की चिंता अभी बनी हुई है. दूसरी तरफ मेटल सेक्टर पर ब्रोकरेज की पॉजिटिव राय बरकरार है.

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की रेटिंग अपग्रेड

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की रेटिंग नोमुरा ने न्यूट्रल से अपग्रेड कर BUY किया है. हालांकि, टारगेट प्राइस में कटौती की है. इसके अलावा जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखी है लेकिन, टारगेट प्राइस घटाया है.

सिटी और जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

  • Macquarie ने ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने न्यूट्रल रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की FY26 में कमजोर Annual Premium Equivalent (APE) और Value of New Business (VNB) ग्रोथ पर चिंता जताई है.
  • सिटी और जेफरीज ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है.
  • UBS, HSBC और CLSA ने ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है.
  • UBS के मुातबिक कंपनी का कोर प्रदर्शन बेहद मजबूत है, साथ ही मार्जिन में सुधार हो रहा है.
  • CLSA ने Accumulate रेटिंग देते हुए कहा है कि SIP और Lump-sum निवेश के फ्लो मजबूत बने हुए हैं और इसका AUM 3% बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

ICICI ग्रुप की कंपनियों पर ब्रोकरेज के टारगेट

कंपनी का नामब्रोकरेजCMPपुराना टारगेटनया टारगेटरेटिंग
ICICI Pru LifeNomura546740680Buy
ICICI Pru LifeCiti546875885Buy
ICICI Pru LifeMacquarie546-710Neutral
ICICI Pru LifeJP Morgan546730670Overweight
ICICI Pru AMCUBS335333203900Buy
ICICI Pru AMCHSBC335336003800Buy

सीमेंट सेक्टर पर जेफरीज चिंतित, एनर्जी की बढ़ी लागत

सीमेंट सेक्टर पर जेफरीज ने चिंता जताई है. ब्रोकरेज के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एनर्जी की लागत बढ़ गई है, जो कंपनियों की कमाई के लिए जोखिम है.

300 रुपए प्रति टन का हो सकता है इजाफा

  • ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही से वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के दौरान लागत में 300 रुपए प्रति टन का इजाफा हो सकता है.
  • लागत में बढ़ोतरी के कारण EBITDA में 4 से 9 फीसदी की कटौती देखने को मिल सकती है. इस कारण अल्ट्राटेक, अंबुजा, श्री सीमेंट और जीके सीमेंट के टारगेट प्राइस में कटौती की है.
  • HSBC ने मेटल्स सेक्टर के लिए पॉजिटिव राय दी है. ग्लोबल सप्लाई चेन की चुनौतियों के कारण लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्यूमीनियम के प्राइस फोरकास्ट को कैलेंडर वर्ष 26/27 के लिए 10%, 8% तक बढ़ा दिया है.
  • लंदन मेटल एक्सचेंज के फोरकास्ट बढ़ाने के बाद हिंडाल्को और नाल्को के टारगेट प्राइस में इजाफा किया गया है.

सीमेंट और मेटल्स पर ब्रोकरेज के टारगेट

कंपनी का नामब्रोकरेजCMPपुराना टारगेटनया टारगेट
UltraTech CementJefferies115021475014025
Ambuja CementJefferies441735615
HindalcoHSBC97812101310
NalcoHSBC418425455
Hind ZincHSBC562750720

इंडस टावर्स के स्टॉक को किया अंडरपरफॉर्म

टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी इंडस टावर्स को जेफरीज से बड़ा झटका लगा है. ब्रोकरेज ने स्टॉक को BUY से अंडरपरफॉर्म में डाउनग्रेड किया है. टारगेट प्राइस में बड़ी कैंची चलाई है.

फार्मा सेक्टर की कंपनियों पर ब्रोकरेज की राय

  • जेफरीज के मुताबिक, साइट रिन्यूअल के रिस्क और ऊंची पूंजीगत लागत के कारण कंपनी के कारण रेवेन्यू और फ्री कैश फ्लो पर काफी बुरा असर पड़ा है.
  • फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी एबॉट इंडिया को जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट से न्यूट्रल में डाउनग्रेड करते हुए टारगेट को भी घटाया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक नए प्रोडक्ट्स की कमी और पिछले चार साल में तीन MD के इस्तीफे ने कंपनी की ग्रोश औ स्ट्रैटेजिक दिशा पर अनिश्चतता को बढ़ा दिया है.
  • डॉ. रेड्डीज को भी सिटी ने बेचने (SELL) की रेटिंग दी है. ब्राजील में इसके सेमाग्लूटाइड जेनरिक को टेक्निकल खामियों के कारण मंजूरी नहीं मिली है.
  • फिनटेक स्पेस की कंपनी ग्रो पर बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) सिक्युरिटीज ने अपनी कवरेज की शुरुआत करते हुए BUY रेटिंग दी है. वहीं, फर्मा सेक्टर की कंपनी पाइन लैब्स पर सिटी ने खरीदारी (BUY) की राय दी है.

इन शेयरों के टारगेट किए डाउनग्रोड

कंपनी का नामब्रोकरेजCMPपुराना टारगेटनया टारगेटरेटिंग
Indus TowersJefferies438530375Downgrade
Abbott IndiaJP Morgan257253400027500Downgrade
L&TBernstein395450204637Maintain
Pine LabsCiti179-235Initiate Buy
GrowwBoFA208-235Initiate Buy

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6